अपने घर के लिए सही Bamboo Shades कैसे चुनें? जानिए यहां

अगर आप अपने कमरे को सुंदर और अट्रैक्टिव दिखाना चाहते हैं, तो बांस के पर्दे एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये आपके कमरे को ट्रेडिशनल और मॉडर्न मिक्स लुक देने के साथ-साथ बाहर से आने वाली धूल और तेज हवा को रोकने में मदद करते हैं।

बैम्बू शेड्स
बैम्बू शेड्स

क्या आप भी गर्मी के मौसम में अपने घर को एक लग्जरी लुक देना चाहते हैं, लेकिन वही पुराने और बोरिंग प्रिंटेड पर्दों को लगाकर थक चुके हैं? अगर हां, तो इस बार आपको बैम्बू शेड्स का चुनाव करना चाहिए। तपती धूप हो या फिर धूल भरी आंधी पर्दों के मुकाबले ये आपके घर को ज्यादा अच्छी तरह से सुरक्षा देने का काम करेंगे। वहीं, जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं उनके लिए भी ये शानदार हैं।

इसके अलावा कपड़े से बने पर्दों का रख-रखाव अक्सर थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि वे नाजुक होते हैं। मगर, Bamboo Blinds इस समस्या को भी खत्म करते हैं और लंबे समय तक भी चलते हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती, बांस का नेचुरल टेक्सचर और वॉर्म टोन किसी भी फीके कमरे में जान फूंकने की ताकत रखता है। तो आइए जानें आप कैसे इनका सही चुनाव करके अपने घर को आकर्षक और आरामदायक बना सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

बैम्बू शेड्स कितने प्रकार के होते हैं?

गर्मी के मौसम में हर कोई अपने घर को इस तरह सजाना चाहता है जिससे कमरा ठंडा भी रहे और दिखने में सुंदर भी लगे। बैम्बू शेड्स में आपको मुख्य रूप से दो प्रकार मिलते हैं:

  • रोमन बैम्बू शेड्स: ये शेड्स दिखने में बहुत एलिगेंट होते हैं। जब आप इन पर्दों को ऊपर खींचते हैं, तो ये खूबसूरत परतों में जमा होते जाते हैं। ये ऊपर जाते समय पूरी तरह गोल नहीं घूमते, बल्कि फ्लैट पट्टियों की तरह एक-दूसरे के ऊपर बैठते जाते हैं, जो देखने में काफी मॉडर्न और रीगल लुक देता है।
  • रोल-अप बैम्बू शेड्स: यह बिल्कुल अपने नाम के जैसा ही काम करता है। जब आप इसे ऊपर खींचते हैं, तो Blinds Curtains नीचे से गोल-गोल घूमकर एक बेलन (roll) का आकार ले लेता है। यह डिज़ाइन काफी सिंपल होता है और बहुत जल्दी खुलने के साथ ही बंद भी हो जाता है। बजट फ्रेंडली होने के कारण इसे लोग काफी पसंद करते हैं।

बैम्बू शेड्स किस साइज में आते हैं?

अगर आप भी अपने घर के लिए बैम्बू शेड्स लेना चाहते हैं, लेकिन साइज को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आपको बता दें कि ये स्टैंडर्ड साइज में मिलते है जो खिड़कियों और दरवाजों के नाप में आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा, आप अपनी खिड़की का सही नाप देकर Window Blinds को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि शेड्स लेने से पहले अपनी खिड़की के फ्रेम को अंदर और बाहर से अच्छी तरह इंच टेप से नाप लें, ताकि फिटिंग एकदम परफेक्ट आए।

बैम्बू शेड्स से अपने घर को कैसे सजाएं?

जब बात घर को सुंदर तरीके से सजाने की आती है, तो हर कोई अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करता है। उनमें से एक है बैम्बू शेड्स, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। आप इनका इस्तेमाल इस तरह कर सकते हैं:

  • लिविंग रूम के लिए लाइट शेड्स: अगर आप अपने बैठक (Living Room) के लिए शेड्स लेना चाहते हैं, तो थोड़े हल्के रंगों (जैसे- बेज या लाइट ब्राउन) का चयन करें। ये देखने में सुंदर लगेंगे और आपके लिविंग रूम को एक क्लासिक और ट्रेडिशनल टच देंगे।
  • इनडोर प्लांट्स : चूंकि बांस पूरी तरह नेचुरल होता है, इसलिए बैम्बू शेड्स के साथ कमरे में इनडोर प्लांट्स (जैसे- मॉन्स्टेरा, स्नेक प्लांट या मनी प्लांट) जरूर रखें। यह कॉम्बिनेशन आपके बेडरूम या लिविंग रूम को एकदम फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देगा।
  • स्किन और न्यूट्रल टोन : हालांकि बैम्बू Blinds में बहुत ज्यादा चमकीले रंग नहीं मिलते हैं, लेकिन अगर आप नेचर लवर हैं, तो अपने घर के लिए स्किन टोन या अर्थी कलर्स वाले विकल्प चुन सकते हैं। ये आंखों को सुकून देते हैं और काफी अट्रैक्टिव लगते हैं।
  • लाइटिंग का सही तालमेल: घर की सुंदरता तब और बढ़ जाती है जब कमरे में सही लाइटिंग हो। अगर आपने कमरे में बैम्बू शेड्स लगाए हैं, तो उसके साथ हल्की और वॉर्म टोन (येलो या डिम लाइट्स) वाली लाइटिंग का इस्तेमाल करें। जब इन लाइट्स की रोशनी बांस के शेड्स पर पड़ेगी, तो पूरा कमरा बेहद आलीशान और खूबसूरत दिखेगा।

योरपिक्स पर क्लिक करके इस तरह के लेख पढ़ें।

निष्कर्ष:

अपने घर के लिए कैसे बढ़िया बांस के शेड्स चुनें, इसके बारे में हमने ऊपर विस्तार से बता दिया है। हालांकि, जब भी शेड्स चुनें, तो सबसे पहले अपने घर के डिज़ाइन, कमरे के रंग और बनावट के आधार पर चुन सकते हैं, जो आपके कमरे को सुंदर दिखाने में मदद करते हैं।

ऐसे ही जानकारी के लिए साज- सज्जा पर क्लिक कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बांस के शेड्स कितने समय तक चलते हैं?
    अच्छी गुणवत्ता वाले बांस के शेड्स उचित रखरखाव के साथ 5-10 साल या उससे अधिक समय तक चल सकते हैं।
  • क्या बांस के शेड्स सभी कमरों के लिए उपयुक्त हैं?
    ये अधिकांश कमरों के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन उच्च नमी वाले क्षेत्रों जैसे बाथरूम में इनसे बचना चाहिए क्योंकि नमी से इन्हें नुकसान हो सकता है।
  • बांस के शेड्स कितने में मिल सकते हैं?
    अगर आप खुद के लिए बांस के शेड्स लेना चाहते हैं, तो इनकी कीमत मटेरियल, डिज़ाइन और बनावट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है, जिसे आप अपने बजट और ज़रूरत के आधार पर चुन सकते हैं।

Loading...

Loading...