एसी के होते हैं कितने प्रकार और कौन है कूलिंग के मामले में आपके लिए दमदार? जानें काम की बात

अगर आप भी अपने कमरे या ऑफिस के लिए सही एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां अलग-अलग प्रकार के एसी के बारे में बताया गया है जिसमें स्प्लिट एसी, विंडो एसी, सेंट्रल एसी और पोर्टेबल एसी शामिल हैं। जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं और आरामदायक ठंडक का मजा ले सकते हैं।

एसी के प्रकार के बारे में जानें
एसी के प्रकार के बारे में जानें

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि कई घरों और कार्यालयों की आवश्यकता माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर जगह के लिए अलग-अलग एसी की जरूरत होती है। जी हां, आजकल बाजार में कई प्रकार के एसी उपलब्ध हैं और हर प्रकार की अपनी अलग विशेषताएं, फायदे और उपयोग होते हैं। इसमें स्प्लिट एसी, विंडो एसी, सेंट्रल एसी और पोर्टेबल एसी शामिल हैं। आप सही एसी का चुनाव कमरे के आकार, बजट और उपयोग के हिसाब से कर सकते हैं।  

आइए जानते हैं कि एसी के प्रमुख प्रकार कौन-कौन से हैं और बेहतर कूलिंग के लिए कौन सा विकल्प सबसे उपयुक्त माना जाता है।

एसी कितने प्रकार के होते हैं?

आपको बता दें, मुख्य रूप से एसी के चार प्रकार होते हैं जिसमें स्प्लिट एसी, विंडो एसी, सेंट्रल एसी और पोर्टेबल एसी शामिल हैं; 

  • विंडो एसी - यह सबसे पुराने और लोकप्रिय प्रकारों में से एक है। इसे खिड़की या दीवार में आसानी से लगाया जा सकता है। इसमें सभी आवश्यक हिस्से एक ही यूनिट में होते हैं। वहीं, विंडो एसी छोटे कमरों के लिए किफायती विकल्प माने जाते हैं और लगाने में भी आसान माने जाते हैं। 
  • स्प्लिट एसी - आपको बता दें, स्प्लिट एसी आज सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला विकल्प है। इसमें एक इंडोर यूनिट और एक आउटडोर यूनिट होती है। इंडोर यूनिट कमरे के अंदर और आउटडोर यूनिट बाहर लगाई जाती है। यह बड़े कमरों के लिए सही माना जाता है और यह काफी शांत संचालन करता है। इसके अलावा इसमें कई सारे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं जिसमें वाईफाई कनेक्टिविटी, एयर फिल्ट्रेशन, स्लीप मोड आदि शामिल है। 
  • पोर्टेबल एसी - यह एक ऐसा एसी का प्रकार है जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है। जिन जगहों पर स्थायी इंस्टॉलेशन संभव नहीं होता, वहां यह उपयोगी विकल्प बन सकता है। कई सारे मॉडल में पहिये भी मिल सकते हैं जिससे आसानी से बिना उठाए लेकर इधर-उधर जा सकते हैं। 
  • सेंट्रल एसी - ये एसी ऑफिस से लेकर बड़े भवनों, होटल, मॉल और अस्पताल जैसी जगहों पर लगाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। आपको बता दें, यह एक ही सिस्टम से कई कमरों को ठंडा कर सकता है और हवा को चारों दिशा में फैलाने में मदद करता है।  

बेहतर कूलिंग के लिए कौन सा एसी अच्छा माना जाता है?

  • अगर बात केवल बेहतर कूलिंग और आरामदायक अनुभव की हो, तो स्प्लिट इन्वर्टर एसी अच्छा विकल्प माना जा सकता है। यह कम शोर करता है, पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैलाने में मदद करता है और बिजली की भी बचत करता है। वहीं, अगर आपका कमरा लगभग 100 से 180 वर्ग फुट के बीच है, तो 1.5 टन का स्प्लिट एसी चुन सकते हैं। आपको बता दें, अगर बढ़िया कूलिंग चाहिए तो एसी हमेशा कमरे के आकार के हिसाब से चुनना सही होता है। अगर आपका बजट सीमित है और कमरा छोटा है, तो विंडो एसी भी अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आपको एसी को अलग-अलग कमरों में ले जाने की आवश्यकता रहती है, तो पोर्टेबल एसी उपयोगी साबित हो सकता है। 

एसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अगर कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखेंगे तो आप अपने लिए एक सही एसी चुन पाएंगे; 

  • सबसे पहले आप एसी लेने से पहले अपने कमरे के आकार को ध्यान में रख सकते हैं और उस हिसाब से सही क्षमता वाले एसी को चुन सकते हैं। 
  • अगर आप चाहते हैं कि एसी चलने पर बिजली का खपत कम हो तो 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाले एसी को ले सकते हैं जो कम ऊर्जा की खपत करता है। 
  • इसके अलाव, इन्वर्टर तकनीक वाले मॉडल को प्राथमिकता देना भी सही होगा क्योंकि इससे भी बिजली की बचत होती है। 
  • एसी लेते समय सही ब्रांड अच्छी सर्विस सुविधा वाले मॉडल को चुन सकते हैं ताकि खराबी आने पर तुरंत इसको सही किया जा सके।

निष्कर्ष

अंत में यह कह सकते हैं कि आज के समय में हर प्रकार का एसी अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोगी है। जैसे अगर बेहतर कूलिंग, कम बिजली की खपत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन की बात की जाए, तो स्प्लिट इन्वर्टर एसी बेहतर विकल्प माना जाता है। वहीं, कम बजट वाले लोगों के लिए विंडो एसी एस्क किफायती समाधान है और वहीं, बड़े बिल्डिंग या ऑफिस के लिए सेंट्रल एसी सही होता है। साथ ही, अगर आपको एसी को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाना है तो पोर्टेबल एसी चुन सकते हैं। सही एसी का चुनाव आपके कमरे का आकार, बजट और उपयोग की आवश्यकता पर निर्भर करता है। 

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एसी कितने प्रकार के होते हैं?
    मुख्य रूप से देखा जाए तो एसी के चार प्रकार होते हैं, जिसमें विंडो एसी, स्प्लिट एसी, पोर्टेबल एसी और सेंट्रल एसी शामिल है। हर प्रकार का एसी अलग-अलग जरूरतों और जगहों के हिसाब से बनाया गया है। जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
  • सबसे बेहतर कूलिंग कौन सा एसी देता है?
    अगर घर या ऑफिस के लिए बेहतर और समान कूलिंग चाहिए, तो स्प्लिट इन्वर्टर एसी सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। यह पूरे कमरे में तेजी से ठंडक फैलाता है और कम शोर के साथ काम करता है। वहीं, अगर ऑफिस के लिए एसी चुनना है तो सेंट्रल एसी बढ़िया माना जाता है।
  • विंडो एसी और स्प्लिट एसी में क्या अंतर है?
    आपको बता दें, विंडो एसी एक ही यूनिट में आता है और खिड़की में लगाया जाता है, जबकि स्प्लिट एसी में इंडोर और आउटडोर दो यूनिट होती हैं। स्प्लिट एसी अधिक शांत, आकर्षक और बेहतर कूलिंग देने वाला माना जाता है।
  • छोटे कमरे के लिए कौन सा एसी सबसे सही रहेगा?
    अगर कमरा छोटा है और आपका बजट भी सीमित है, तो विंडो एसी अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप कम शोर और बेहतर कूलिंग चाहते हैं, तो स्प्लिट इन्वर्टर एसी चुन सकते हैं। देखा जाए तो, स्प्लिट एसी भी अलग-अलग क्षमता के साथ आपको मिल जाएगा जिसे कमरे के आकार के हिसाब से चुना जा सकता है।
  • बड़े कमरे के लिए कौन सा एसी लेना सही होता है?
    बता दें, बड़े कमरे के लिए उचित टन क्षमता वाला स्प्लिट इन्वर्टर एसी सबसे बेहतर रहता है। सही क्षमता का एसी चुनने से कमरे में समान और प्रभावी कूलिंग मिलती है और कमरे का माहौल आरामदायक बना रहता है।

Loading...

Loading...