कैसे करें एसी के डस्ट फिल्टर को साफ वो भी मानसून सीजन में? जानें

मानसून का सीजन आ चुका है और ऐसे में अगर आप भी अपने एसी के डस्ट फिल्टर की सफाई करने की सोच रहे हैं तो यहां स्टेप के साथ इसका सही तरीका बताया गया है जिसे देख सकते हैं। साथ ही, साफ एसी डस्ट फिल्टर के साथ बारिश के मौसम में भी आरामदायक ठंडक का मजा लिया जा सकता है।

मानसून में एसी डस्ट फिल्टर साफ करने के तरीके
मानसून में एसी डस्ट फिल्टर साफ करने के तरीके

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

यह तो हम सभी जानते हैं कि बारिश का मौसम आते ही हवा में नमी बढ़ जाती है और वातावरण में धूल, मिट्टी और छोटे-छोटे कणों की मात्रा भी बढ़ सकती है। ऐसे में कई लोग अपने कमरे से अतिरिक्त नमी को हटाने के लिए और आरामदायक ठंडक पाने के लिए एसी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार हम इसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। खासतौर पर एसी का डस्ट फिल्टर अगर लंबे समय तक गंदा रहे, तो कूलिंग कम हो सकती है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि एसी डस्ट फिल्टर की सफाई कैसे कर सकते हैं और यह क्यों जरूरी है तो नीचे आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी। 

मानसून में एसी के डस्ट फिल्टर को कैसे साफ करना चाहिए?

मानसून के मौसम में एसी डस्ट फिल्टर को साफ करने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ आसान टिप्स पर ध्यान देकर इसकी सफाई आसानी से की जा सकती है - 

  • सफाई शुरू करने से पहले एसी को बंद कर देना चाहिए और सुरक्षा के लिए उसका प्लग निकाल लेना सही माना जाता है। 
  • फिर इंडोर यूनिट के दोनों किनारों से फ्रंट पैनल को खोलें। आपको बता दें, ज्यादातर स्प्लिट AC में फ्रंट पैनल को आसानी से ऊपर उठाकर फिल्टर निकाला जा सकता है।
  • इसके बाद आप इसमें लगे फिल्टर को धीरे से निकालें ताकि उसमें जमा धूल कमरे में न फैले। डस्ट फिल्टर को हल्का सा ऊपर सरकाकर या खींचकर बाहर निकाला जा सकता है। 
  • फिर फिल्टर को हल्के हाथों से पानी से धोया जा सकता है। अगर धूल ज्यादा जमी है, तो मुलायम ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, फिल्टर के पिछले हिस्से को सही से पानी से धोकर साफ करना चाहिए ताकि गंदगी बाहर निकल जाए।
  • इसके बाद फिल्टर को पूरी तरह सूखने दें। क्योंकि गीला फिल्टर वापस एसी में लगाने से समस्या हो सकती है और इसमें फंगस लगने या बदबू आने की समस्या बढ़ सकती है। 
  • अंत में, सूखे फिल्टर को उसी खांचे में आराम से फिट करके लॉक किया जा सकता है। 

मानसून के मौसम में एसी डस्ट फिल्टर की सफाई क्यों जरूरी है? 

आपको बता दें, एसी का डस्ट फिल्टर कमरे की हवा में मौजूद धूल और गंदगी को रोकने का काम करता है। लेकिन समय के साथ इसमें धूल की परत जम जाती है, जिससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है। वहीं, मानसून में नमी ज्यादा होने के कारण गंदे फिल्टर में बैक्टीरिया और बदबू पैदा होने की संभावना भी बढ़ सकती है। लेकिन डस्ट फिल्टर की सफाई के बाद एसी बढ़िया तरीके से काम कर सकता है और हवा कमरे में अच्छे से फैल सकता है। बता दें, अगर आपके घर में धूल ज्यादा आती है, पालतू जानवर हैं या एसी का इस्तेमाल ज्यादा होता है तो मानसून के मौसम में इसको हर 15 से 30 दिनों में साफ करना बेहतर माना जाता है। 

एसी डस्ट फिल्टर को साफ करने से मिलेंगे ये फायदे

आप सोच रहे हैं कि एसी डस्ट फिल्टर को साफ करने से भला क्या होगा, तो यहां इसके कुछ मुख्य फायदा के बारे में बताया गया है - 

  • जब एसी का फिल्टर साफ रहेगा तो यह कमरे को बढ़िया से ठंडा करने में मदद करेगा और हवा को कमरे के चारों कोने में अच्छे से फैला सकता है। 
  • इसके अलावा, साफ फिल्टर एसी के पार्ट्स पर कम दबाव डालता है, जिससे इसकी उम्र बढ़ सकती है और एसी लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। 
  • हालांकि गंदे फिल्टर वाले एसी कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लगाते हैं जिससे एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली बिल अधिक आ सकता है। लेकिन सफाई के बाद यह फटाफट से कमरे को ठंडा कर सकता है और ऊर्जा की खपत कम करता है। 
  • एसी की सफाई के बाद इससे आने वाली बदबू भी हट जाते हैं जिससे बारिश के मौसम में भी आपका कमरा हर पल फ्रेश महसूस हो सकता है।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष 

मानसून में एसी को सिर्फ चलाना ही नहीं, बल्कि उसकी सही देखभाल करना भी जरूरी माना जाता है। थोड़ी-सी सफाई और नियमित ध्यान देकर आप अपने एसी को बेहतर तरीके से चला सकते हैं और पूरे मौसम में ठंडी और साफ हवा का आनंद ले सकते हैं। वहीं साफ डस्ट फिल्टर की वजह से कमरे में बदबू भी नहीं आएगी और आपको आरामदायक ठंडक मिल सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें 

योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मानसून के मौसम में एसी का डस्ट फिल्टर साफ करना क्यों जरूरी होता है?
    मानसून की हवा में नमी और धूल की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से एसी के डस्ट फिल्टर पर जल्दी गंदगी जमा हो सकती है। गंदा फिल्टर हवा के प्रवाह को रोकता है, जिससे एसी की कूलिंग कम हो सकती है और बिजली की खपत बढ़ सकती है। नियमित सफाई करने से एसी बेहतर तरीके से काम करता है और कमरे में साफ हवा बनी रहती है।
  • मानसून में एसी का फिल्टर कितने दिनों में साफ करना चाहिए?
    बारिश के मौसम में एसी का फिल्टर हर 15 से 30 दिनों में साफ करना अच्छा रहता है। अगर आपके घर में धूल ज्यादा आती है, एसी कई घंटों तक चलता है या घर में पालतू जानवर हैं, तो फिल्टर को इससे भी जल्दी साफ करने की जरूरत हो सकती है।
  • एसी का डस्ट फिल्टर साफ करने के लिए क्या करना चाहिए?
    इसके लिए सबसे पहले एसी को बंद करके उसका प्लग निकाल लें। इसके बाद एसी का फ्रंट पैनल खोलकर फिल्टर को सावधानी से बाहर निकालें। फिल्टर को सामान्य पानी से धो सकते हैं और जमी हुई धूल हटाने के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफाई के बाद फिल्टर को पूरी तरह सुखाकर ही वापस एसी में लगाएं।
  • क्या एसी के फिल्टर को केवल पानी से साफ किया जा सकता है?
    ज्यादातर एसी के डस्ट फिल्टर को साफ करने के लिए पानी काफी होता है। अगर फिल्टर पर ज्यादा धूल जमा हो, तो हल्के हाथों से ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, किसी भी तरह के तेज केमिकल या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे फिल्टर खराब होने का खतरा रहता है।
  • गंदे एसी फिल्टर से क्या समस्याएं हो सकती हैं?
    आपको बता दें, गंदे फिल्टर की वजह से एसी की हवा कम महसूस हो सकती है, कूलिंग में कमी आ सकती है और बिजली का बिल बढ़ सकता है। इसके अलावा फिल्टर में जमा धूल और नमी के कारण कमरे में बदबू भी आ सकती है। लंबे समय तक सफाई न करने पर एसी के अंदर के पार्ट्स पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

Loading...

Loading...