5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाले सीलिंग फैन के साथ कम करें बिजली का खर्च और बढ़ाएं घर की ठंडक

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले पावर सेविंग सीलिंग फैन ऊर्जा की बचत करते हुए बिजली के बिल को नियंत्रण में रखते हैं। इनमें मिलने वाली हाई क्वालिटी BLDC मोटर न सिर्फ इनके प्रदर्शन को बेहतरीन बनाती है बल्कि शोर स्तर को भी कम करती है।इस प्रकार के ज्यादातर सीलिंग फैन रिमोट कंट्रोल की सुविधा के साथ आते हैं, जिससे की सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित किया जा सकें।

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले 7 ऊर्जा कुशल सीलिंग फैन
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले 7 ऊर्जा कुशल सीलिंग फैन

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले फैन ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हैं जिसके चलते लगातार इस्तेमाल के बावजूद लंबे बिजली बिल की चिंता नहीं रहती है। BLDC मोटर से लैस मॉडल न सिर्फ ठंडी हवा देने का काम करते हैं, बल्कि शोर स्तर को कंट्रोल में रखते हुए कमरे के माहौल को भी शांत बनाते हैं। बड़े ब्रांड के पावर सेविंग Ceiling Fan में रिमोट कंट्रोल भी होता है जिस वजह से स्पीड और पावर को नियंत्रित करने के लिए बार-बार उठने की जरूरत नहीं होती है। इसी के साथ टाइमर सुविधा भी ऊर्जा की बचत करने का काम करती है और अगर कभी आप फैन बंद करना भूल जाते हैं तो थोड़ी देर बाद वह अपने आप ही ऑफ हो जाता है। आकर्षक डिज़ाइन और LED इंडिकेटर जैसी खूबियां इन्हें हर कमरे के लिए एक सही पसंद बनाती हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • LONGWAY Luminair 1200 mm BLDC Ceiling Fan

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सीलिंग फैन Longway ब्रांड का है जिसमें 6 ब्लेड लगे हैं।
    • BLDC मोटर से लैस होने की वजह से यह ऊर्जा की कम खपत करता है और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी आसानी से संभालता है। 
    • यह 65% तक कम ऊर्जा की खपत करते हुए बिजली बिल को कंट्रोल में रखता है।

    आपके लिए क्यों रहेगा अच्छी पसंद?

    • इस सीलिंग फैन में लगे ब्लेड लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं और इनमें ज़ंग लगने की समस्या आसानी से नहीं आती है।
    • इसकी स्पीड को एक-दो नहीं बल्कि 6 अलग-अलग लेवल पर सेट करने की सुविधा मिलती है जिस वजह से हर मौसम में पूरा आराम बना रहता है।
    • इसमें लगी LED लाइट भरपूर रोशनी देती है और यह सजावट को बेहतर बनाते हुए कमरे की शोभा को दोगुना करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Longway
    • स्टाइल- मॉडर्न
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 27.5W x 26H सेंटीमीटर
    • स्पीड- 6
    • वॉटेज- 28 Watts 

    अन्य सुविधाएं

    • रिमोट कंट्रोल
    • इन्वर्टर कनेक्टिविटी
    • टाइमर

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है।
    01
  • atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

    • यह सीलिंग फैन LED स्पीड इंडिकेटर और एडवांस एयर+ टेक्नोलॉजी से लैस है।
    • यह Atomberg फैन फॉल्स सीलिंग पर भी आसानी से लग जाता है, जो कमरे की सजावट को भी आकर्षक बनाता है।
    • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद इसकी मोटर आसानी से खराब नहीं होती है।

    आपके लिए क्यों रहेगा अच्छी पसंद?

    • इस फैन की सारी सेटिंग्स को रिमोट के जरिए नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है, जिस वजह से बार-बार सोफे या बिस्तर से उठने की जरूरत नहीं होती है।
    • ऊर्जा कुशल होने की वजह से इन्वर्टर से कनेक्ट होने पर भी यह बिजली की बचत करता है और बैटरी की खपत अधिक नहीं होती है।
    • तेजी से घूमते हुए इसके ब्लेड कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा को पहुंचाते हैं और गर्मी से राहत मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- atomberg
    • कलर- ग्लॉस व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58.5D x 22W x 22.5H सेंटीमीटर
    • शोर स्तर- 58 Decibels 
    • वॉटेज- 35 Watts

    अन्य सुविधाएं

    • एडवांस एयर+ 
    • BLDC मोटर
    • स्लीप मोड

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 


    योर पिक्स पर गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, कुकवेयर व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स को लेकर मिलेगी विस्तृत जानकारी 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Havells 1200mm Leganza ES 4B Ceiling Fan|Best fan in 4 Blade,Premium Finish Decorative Fan

    • यह सीलिंग फैन लोकप्रिय ब्रांड Havells का है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 और मोटर स्पीड 350 RPM है।
    • इसमें 4 ब्लेड लगे हैं जो कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचाते हैं।
    • स्टाइलिश डिजाइन वाला यह फैन लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक में लगाने के लिए सही है।

    आपके लिए क्यों रहेगा अच्छी पसंद?

    • इस ऊर्जा कुशल फैन की खासियत है कि यह कम शोर स्तर पर काम करता है, जिसके कारण काम करते वक्त या टीवी देखते समय तेज आवाज से असुविधा नहीं होती है।
    • अगर आपका कमरा बड़े साइज का है तो वहां लगाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह हवा को एक समान रूप से फैलाता है।
    • इसके ब्लेड पर आसानी से धूल जमने की समस्या नहीं होती है, जिसके कारण प्रदर्शन और ठंडी हवा में कमी नहीं आती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Havells
    • कलर- ब्रॉन्ज गोल्ड
    • कंट्रोल- बटन
    • वॉटेज- 52 Watts 
    • स्पीड- 5

    अन्य सुविधाएं

    • 100% कॉपर मोटर
    • 350 CMM एयर डिलिवरी
    • एयरोडायनैमिक ब्लेड

    कमी

    • मोटर ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
    03
  • Orient Electric Uniquely Designed I Tome Pro 1200 mm BLDC Ceiling Fan

    • यह सीलिंग फैन 65% तक ऊर्जा की बचत करता है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • इन्वर्टर पर चलते समय भी यह 2 गुना तक अधिक बिजली बचाता है।
    • यह Orient Electric Fan3 स्पीड पर काम करता है और इसका एयरफ्लो 220 CMM है।

    आपके लिए क्यों रहेगा अच्छी पसंद?

    • इस फैन में टाइमर की सुविधा दी गई है, और अगर कभी आप पंखा बंद करना भूल जाते हैं तो यह थोड़ी देर में अपने आप ही बंद हो जाता है जिससे ऊर्जा की बचत होती है। 
    • बूस्ट मोड के साथ यह कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा को पहुंचाता है, जिससे गर्मी के मौसम में पूरी राहत मिलती है। 
    • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी इसकी मोटर काफी अच्छी तरह से काम करती है और लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Orient Electric
    • कलर- व्हाइट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 28D x 26.5W x 22.3H सेंटीमीटर
    • वॉटेज- 28 Watts
    • स्पीड- 5

    अन्य सुविधाएं

    • 370 RPM मोटर
    • इनवर्टर कनेक्टिविटी
    • LED लाइट

    कमी

    • रिमोट की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
    04
  • Polycab Wizzy Prime 1200mm BLDC Ceiling Fan with remote|

    • रिमोट कंट्रोल सुविधा वाले इस ऊर्जा कुशल सीलिंग फैन का एयर फ्लो 228 Cubic Feet/मिनट है।
    • मैक्स एयर टेक्नोलॉजी के साथ हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है।
    • इसकी टिकाऊ क्वालिटी वाली BLDC मोटर बिजली की बचत करते हुए शोर स्तर को भी कम रखती है।

    आपके लिए क्यों रहेगा अच्छी पसंद?

    • Polycab ब्रांड का यह Fan सभी मौसमों में उपयोग के लिए काफी अच्छा है जो गर्मी में ठंडी और सर्दियों में गर्म हवा देता है।
    • इसके खास डिज़ाइन वाले ब्लेड लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं, और उनमें जंग लगने की समस्या भी नहीं आती है।
    • आधुनिक शैली वाले इस फैन को बेडरूम और लिविंग रूम में लगाया जा सकता है, जो अपनी आकर्षक डिज़ाइन से सजावट को भी मनमोहक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Polycab
    • कलर- मैट व्हाइट
    • स्टाइल- मॉडर्न
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 38D x 24W x 23H सेंटीमीटर
    • स्पीड- 360 RPM

    अन्य सुविधाएं

    • फॉर्वर्ड मोड
    • 25 स्पीड सेटिंग्स
    • LED स्पीड इंडीकेटर

    कमी

    • मोटर की क्वालिटी अच्छी नहीं है। 
    05
  • Bajaj Classico Sleek Neo 5S 1200MM BLDC Ceiling Fan with Remote

    • यह भारतीय ब्रांड Bajaj का सीलिंग फैन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और यह काफी स्टाइलिश डिजाइन वाला है।
    • यह ऊर्जा कुशल BLDC Ceiling Fan कम वोल्टेज में भी अच्छी तरह से काम करता हुआ ठंडी हवा देता है।
    • यह पंखा 33 Watts की पावर पर काम करता है और इसकी मोटर स्पीड 360 RPM है।

    आपके लिए क्यों रहेगा अच्छी पसंद?

    • आपके कमरे की छत के हिसाब से इस सीलिंग फैन की हाइट को सेट करने की सुविधा मिलती है जिस वजह से यह किसी भी कमरे में आसानी से लग जाता है।
    • बारिश के मौसम में या एसी के साथ इस फैन को ब्रीज मोड पर चलाकर आप हल्की ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं और कमरे का तापमान भी सही बना रहता है।
    • कम वोल्टेज में भी इसकी स्पीड में किसी तरह की कमी नहीं आती है और बिजली कटौती के दौरान यह इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bajaj
    • कलर- रेड वॉलनट ब्राउन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 13.5D x 7W x 67H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- एल्यूमिनियम
    • वॉटेज- 33 Watts 

    अन्य सुविधाएं

    • टाइमर मोड
    • 220 CMM एयर डिलिवरी
    • रिमोट कंट्रोल

    कमी

    • LED इंडीकेटर की क्वालिटी अच्छी नहीं है। 


    ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख  

    06
  • UHL Prima A1-DUO 1200mm BEE 5-Star BLDC Ceiling Fan

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सीलिंग फैन रिमोट और रेगुलेटर दोनों तरह के कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है।
    • BLDC मोटर वाला यह फैन 29 Watts की पावर पर काम करता है और इसकी मोटर स्पीड 350 RPM है।
    • इसकी स्पीड को 5 लेवल पर सेट करने की सुविधा मिलती है।

    आपके लिए क्यों रहेगा अच्छी पसंद?

    • यह KUHL Fan 65% तक ऊर्जा की बचत करता है जिसकी वजह से लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली बिल नियंत्रण में रहता है।
    • रात को सोते समय इसे टाइमर पर सेट कर सकते हैं जिससे न सिर्फ ऊर्जा की बचत होती है, बल्कि कमरे का तापमान भी सही बना रहता है।
    • कम शोर के कारण सोते समय या कोई जरूरी काम करते समय तेज आवाज की वजह से असुविधा नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- KUHL
    • कलर- एसप्रेसो
    • स्टाइल- Prima A1 Duo 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 20D x 55.5W x 33H सेंटीमीटर
    • वॉटेज- 29 Watt Hours 

    अन्य सुविधाएं

    • BLDC मोटर
    • RF रिमोट कंट्रोल
    • स्टाइलिश डिजाइन

    कमी

    • स्पीड कम है। 
    07

जानें इन पावर सेविंग सीलिंग फैन में मिलने वाली सुविधाओं को

लॉन्गवे, एटमबर्ग, Havells, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, पॉलीकैब, बजाज और KUHL के इन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले सीलिंग फैन में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको इनमें मिलने वाली सुविधाओं को आसानी से समझना है तो इस तालिका पर एक नजर डालिए।

मॉडल

मोटर स्पीड

एयर फ्लो

LONGWAY Luminair 1200 mm BLDC Ceiling Fan 

400 RPM

230 Cubic Meters/मिनट

atomberg Renesa Enzel

1200mm BLDC Ceiling Fan

360 RPM

235 Cubic Meters/मिनट

Havells 1200mm Leganza ES 4B Ceiling Fan

350 RPM

215 Cubic Meters/मिनट

Orient Electric Tome Pro 1200 mm BLDC Ceiling Fan

370 RPM

220 Cubic Meters/मिनट

Polycab Wizzy Prime 1200mm BLDC Ceiling Fan

360 RPM

228 Cubic Meters/मिनट

Bajaj Classico Sleek Neo 5S 1200MM BLDC Ceiling Fan

360 RPM

220 Cubic Meters/मिनट

KUHL Prima A1-DUO 1200mm BEE 5-Star BLDC Ceiling Fan

350 RPM

220 Cubic Meters/मिनट

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले पंखे ही क्यों चुनने चाहिए?
    घर के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले पंखे ही क्यों चुनने चाहिए? 5 स्टार एनर्जी रेटिंग किसी भी फ़ैन की ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। इसका सीधा असर बिजली बिल पर पड़ता है, जो काफ़ी कम हो जाता है। ये पंखे अक्सर BLDC मोटर का इस्तेमाल करते हैं, जो पारंपरिक पंखों की तुलना में 50% तक कम बिजली का उपयोग करती हैं।
  • किन ब्रांड्स के पास इस तरह के फैन मिलते हैं?
    भारत में आपको हैवेल्स, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, KUHL, एटमबर्ग, पॉलीकैब, बजाज और Longway जैसे ब्रांड्स के पास पावर सेविंग सीलिंग फ़ैन के अच्छे विकल्प मिलते हैं, जिनका प्रदर्शन दमदार और ऊर्जा कुशल रहता है।
  • क्या ये फैन इन्वर्टर पर काम करते हैं?
    हां, इन पंखों को आसानी से बिजली कटौती के दौरान इन्वर्टर से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी ख़ासियत है कि ये इन्वर्टर की बैटरी की भी बचत करते हैं।
  • ये किस कीमत रेंज में मिलते हैं?
    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले किसी भी फैन की कीमत ब्रांड, मॉडल और अन्य सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर करीब ₹3000-₹5000 तक के बजट में मिल जाते हैं।
  • घर के लिए एक सही मॉडल का चयन कैसे करना चाहिए?
    इसके लिए पंखे का ब्लेड साइज़, BLDC मोटर टेक्नोलॉजी, रिमोट कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स, शोर का स्तर और पंखे की डिजाइन जैसी बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

Loading...

Loading...