WFH और नाइट शिफ्ट के बाद चाहिए भरपूर आराम? तो घर लाएं ये लो नॉइस बेडरूम एसी

अगर आप वर्क फ्रॉम होम करती हैं या नाइट शिफ्ट के बाद दिन में आराम करती हैं, तो बेडरूम के लिए लो-नॉइज वाला एसी चुनना सही रहेगा। क्योंकि इसकी आवाज बिल्कुल न के बराबर होती है जिससे आपको सुकूनभरी नींद मिलने के साथ-साथ काम करते समय बेहतर फोकस भी मिलता है।

बेडरूम के लिए लो नॉइस वाले एसी
बेडरूम के लिए लो नॉइस वाले एसी

आज के समय में कई महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं या फिर नाइट शिफ्ट में काम करती हैं। ऐसे में अच्छी नींद और शांत माहौल काफी जरूरी हो जाता है। वहीं, जब बात आती है कमरे में एसी लगाने की तो शांत संचालन वाले एसी सही विकल्प माने जाते हैं। आपको बता दें, लो-नॉइज वाले एसी कम आवाज में भी शानदार कूलिंग देते हैं। इसकी वजह से बेडरूम तो ठंडा रहता ही है, साथ ही शांति भी बनी रहती है। नाइट शिफ्ट के बाद दिन में सोने वाली महिलाओं के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद है, क्योंकि ये एसी बाहर के शोर के बीच अपनी अतिरिक्त आवाज नहीं करते हैं। वहीं, वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं के लिए भी साइलेंट एसी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। क्योंकि ऑनलाइन मीटिंग के दौरान बैकग्राउंड में इनकी तेज आवाज नहीं आती, जिससे बातचीत साफ सुनाई देती है और प्रोफेशनल माहौल बना रहता है। साथ ही शांत वातावरण में काम करने से फोकस भी बढ़ता है।

क्लिक करें योरपिक्स और पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC

    1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के बेडरूम के लिए सही है और इसमें मौजूद 4-वे एयर स्विंग कमरे के हर कोने में सही से हवा फैलाने में मदद करता है। Haier का यह एसी 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिसकी वजह से यह बिजली की खपत भी कम कर सकता है।  

    वर्क फ्रॉम होम और नाइट शिफ्ट वाली महिलाओं के लिए कैसे है सही?

    • अक्सर शिफ्ट खत्म करके महिलाएं थकान में तुरंत आराम पाना चाहती है ऐसे में इस Inverter एसी का सुपरकूलिंग मोड बहुत काम आ सकता है जो कुछ ही सेकेंड में कमरे को ठंडा कर देगा और आपको राहत देने का काम करेगा। इसके अलावा लो नॉइस होने की वजह से यह दिन में सोते समय शांत वातावरण प्रदान करता है।
    • अब नाइट शिफ्ट के बाद सोते समय या काम में व्यस्त रहते वक्त रिमोट ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि आप अपने स्मार्टफोन से इस एसी को नियंत्रित कर सकती हैं और कमरे का तापमान सेट कर सकती हैं, टाइमर लगा सकती हैं या एसी को ऑन व ऑफ कर सकती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट  
    • वाटेज - 1555 वाट 

    खासियत 

    • 100% कॉपर कॉइल 
    • फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन 

    कमी 

    • इसके प्रदर्शन में कभी-कभी कमी दिख सकती है। इसलिए अनुभवी टेक्नीशियन से इंस्टॉलेशन का काम करवाना सही रहेगा।
    01
  • Samsung 1 Ton 3 Star,New Star rated Bespoke AI Inverter Smart Split AC

    स्मार्ट ऐप और वॉइस कंट्रोल सुविधा के साथ आने वाले इस एसी को चलाने के लिए आपको रिमोट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Samsung के इस एसी को आराम से वाईफाई की मदद से अपने फोन में कनेक्ट करके चला सकती हैं और चालू-बंद करने के साथ-साथ तापमान कम-ज्यादा भी कर सकती हैं।

    वर्क फ्रॉम होम और नाइट शिफ्ट वाली महिलाओं के लिए कैसे है सही?

    • अगर आप अकेले रहती हैं और आपका कमरा 80 से लेकर 110 स्क्वायर फीट तक है तो आप इसे चुन सकती हैं क्योंकि यह 1 Ton क्षमता के साथ आता है और 4-वे स्विंग की वजह से कमरे में बढ़िया तरीके से हवा फैलाने का काम करता है। 
    • वर्क फ्रॉम होम या दिन-रात लंबे समय तक एसी चलाने से बिजली बिल का डर रहता है। लेकिन इसका AI मोड आपकी आदतों को समझकर कूलिंग को खुद एडजस्ट कर सकता है। जिससे बिजली का बिल ज्यादा नहीं आएगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - AR50H12D1LHNNA
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 3.35 किलोवाट 
    • वाटेज - 960 वाट 

    खासियत 

    • 5-स्टेप कन्वर्टिबल
    • शांत संचालन 

    कमी 

    • इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    4-वे स्विंग वाला यह Hitachi का एसी कमरे में बस किसी एक जगह पर बहुत तेज ठंडी हवा नहीं देता है। बल्कि हवा को पूरे कमरे में एक समान फैलाता है। ऐसे में अगर आपकी डेस्क कमरे के किसी कोने में है, तब भी कूलिंग बराबर मिलेगी। वही, 24 मीटर तक हवा फेंकने की क्षमता के साथ आने की वजह से यह कमरे में दूर तक हवा फैलाने का काम करता है।

    वर्क फ्रॉम होम और नाइट शिफ्ट वाली महिलाओं के लिए कैसे है सही?

    • सुपर साइलेंट ऑपरेशन के साथ आने वाला यह Air Conditioner वर्क फ्रॉम होम और नाइट शिफ्ट करने वाली महिलाओं के लिए काफी सही विकल्प रहेगा। क्योंकि जब आप रात में काम कर रही होंगी या दिन के समय सो रही हों, तो इसकी आवाज से नींद या काम का फोकस खराब नहीं होगा। इसका शोर स्तर बहुत कम लगभग 34 dB है, जो लाइब्रेरी जितनी शांति देता है।
    • आपको बात दें, इसमें फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी दिया गया है। यानी जब लगातार कमरे में बंद रहने पर बैक्टीरिया और नमी से अजीब महक आने लगती है। टीवी यह फीचर एसी के अंदर खुद बर्फ जमाकर धूल-मिट्टी साफ कर देता है, जिससे आपको हमेशा फ्रेश और साफ हवा मिलेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi
    • मॉडल - RAS.D318PCD2BS1 
    • क्षमता - 1.5 टन  
    • कूलिंग पॉवर - 16380 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स 
    • वाटेज - 1530 वाट 

    खासियत 

    • ऑक्टा सेंसर 
    • एंटी-बैक्टीरियल मेश फ़िल्टर

    कमी 

    • इंस्टॉलेशन सर्विस में दिक्कत आ सकती है।
    03
  • Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

    लो नॉइस वाला यह एसी चलाने पर काफी शांत संचालन देता है जिससे चाहे आप वर्क फ्रॉम होम कर रही हो या नाइट शिफ्ट कर रहे हो, इस Split एसी के साथ आराम से कर सकती है। साथ ही, Panasonic ब्रांड का यह एसी PM0.1 फिल्टर के साथ आता है जो कमरे की हवा को साफ करके ताजगी बनाए रखने में मदद करता है।    

    वर्क फ्रॉम होम और नाइट शिफ्ट वाली महिलाओं के लिए कैसे है सही?

    • नाइट शिफ्ट के बाद जब आप दिन में सोती हैं, तो शरीर का तापमान बदलता रहता है। तब कस्टम स्लीप प्रोफ़ाइल यानी MirAIe ऐप की मदद से आप घंटे-दर-घंटे तापमान सेट कर सकती हैं, जैसे सुबह 8 बजे 24°C, फिर दोपहर 12 बजे 25°C आदि। इससे बार-बार उठकर रिमोट ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
    • अगर आप कमरे में अकेली बैठकर लैपटॉप पर काम कर रही हैं, तो आप इसे 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड की मदद से 40% या 55% तक की क्षमता पर चला सकती हैं, जिससे बिजली का बिल काफी कम आएगा।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic 
    • मॉडल - CS/CU-SU18BKY3W
    • क्षमता - 1.5 टन  
    • कूलिंग पॉवर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
    • वाटेज - 1470 वाट 

    खासियत 

    • वाईफाई सपोर्ट 
    • साइलेंट मोड 

    कमी 

    • इसमें 2 वे एयर स्विंग फीचर दिया गया है।
    04
  • LG 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Smart Inverter Split AC

    1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह LG एसी मध्यम आकार के कमरे के लिए सही माना जाता है। वैसे देखा जाए तो, नाइट शिफ्ट और काम के दबाव में एसी की सफाई पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इसकी हिम क्लीन तकनीक इनडोर यूनिट के अंदर जमी धूल और नमी को खुद साफ कर देती है, जिससे फफूंदी और बदबू की समस्या नहीं होती।

    वर्क फ्रॉम होम और नाइट शिफ्ट वाली महिलाओं के लिए कैसे है सही?

    • अक्सर वर्क फ्रॉम होम या नाइट शिफ्ट के दौरान AC 8 से 12 घंटे लगातार चलता है। लेकिन इसका Diet Mode+ कूलिंग क्षमता और बिजली की खपत को खुद-ब-खुद कंट्रोल कर सकता है। जब कमरे में केवल आप काम कर रही होंगी तो यह मोड उसकी मदद से कूलिंग को एडजेस्ट कर देगा जिससे बिजली बचाने में मदद मिलेगी। 
    • आपको बता दें, इस एसी का इंडोर यूनिट काफी शांत यानी लगभग 26 dB काम करता है। नाइट शिफ्ट में काम करते समय या कॉल व मीटिंग अटेंड करते समय एसी की आवाज से कोई गड़बड़ी या सिरदर्द नहीं होगा और आप से पूरे फोकस के साथ काम कर पाएंगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG  
    • मॉडल - AS-Q18JNXE
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.4 किलोवाट 
    • वाटेज - 1270 वाट  

    खासियत 

    • 100% कॉपर कॉइल 
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 

    कमी 

    • इस्तेमाल के बाद इसके कॉपर पाइप में दिक्कत आ सकती है।
    05

जानें आपके लिए कौन-सा कम आवाज वाला एसी रहेगा बढ़िया 

अगर आप वर्क फ्रॉम होम करती हैं या आपका नाइट शिफ्ट रहता है और आप अपने बेडरूम के लिए एक बढ़िया एसी लेने के बारे में सोच रही है तो यहां ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना की गई है जिससे आप एक बढ़िया एसी ले पाएंगी - 

ब्रांड व मॉडल 

नॉइस लेवल 

क्षमता 

फ्लोर एरिया 

Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC - HSU18K-PYAIR4BN-INV

42 dB 

1.5 टन 

150 स्क्वायर फीट

Samsung 1 Ton 3 Star,New Star rated Bespoke AI Inverter Smart Split AC - AR50H12D1LHNNA

21 dB 

1 टन 

110 स्क्वायर फीट

Hitachi 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC -RAS.D318PCD2BS1

34 dB 

1.5 टन 

150 स्क्वायर फीट

Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC-CS/CU-SU18BKY3W

35 dB 

1.5 टन

120 से 170 स्क्वायर फीट

LG 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Smart Inverter Split AC - AS-Q18JNXE

26 dB 

1.5 टन

150 स्क्वायर फीट

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ें।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लो-नॉइज एसी क्या होता है?
    लो-नॉइज एसी ऐसा एयर कंडीशनर होता है, जिसे इस तरह डिज़ाइन किया जाता है कि वह कम से कम आवाज करे। इसकी वजह से कमरे में शांति बनी रहती है और काम करने या सोने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
  • नाइट शिफ्ट करने वाली महिलाओं के लिए लो-नॉइज एसी क्यों जरूरी है?
    चूंकि नाइट शिफ्ट के बाद अधिकतर महिलाएं दिन के समय सोती हैं, जब बाहर का शोर पहले से ही ज़्यादा होता है। अगर एसी भी तेज आवाज करे, तो नींद बार-बार टूट सकती है। कम आवाज वाला एसी बेहतर आराम और गहरी नींद लेने में मदद करता है।
  • क्या लो-नॉइज एसी वर्क फ्रॉम होम के लिए अच्छा विकल्प है?
    वर्क फ्रॉम होम के दौरान ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉल और लंबे समय तक काम करना पड़ता है। साइलेंट एसी होने से बैकग्राउंड में शोर कम रहता है और काम पर बेहतर ध्यान लगाया जा सकता है।
  • क्या साइलेंट एसी से बिजली की बचत भी होती है?
    अगर एसी इन्वर्टर तकनीक और अच्छी ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है, तो वह कम बिजली खर्च करता है। हालांकि, कम आवाज होना और बिजली की बचत अलग-अलग विशेषताएं हैं, लेकिन आधुनिक एयर कंडीशनर में अक्सर दोनों सुविधाएं एक साथ मिल जाती हैं।

Loading...

Loading...