Amazon होम मेकओवर डेज़: पाएं बढ़िया कंपनी की फ्रंट लोड Washing Machine पर डिस्काउंट!
Amazon पर Home Makeover Days की शुरूआत हो चुकी है, जिसके तहत अलग-अलग एप्लाइंसेस पर 55% तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। इसी के साथ फ्रंट लोड Washing Machine पर भी कई ऑफर देखने को मिलेंगे। वहीं, कई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट और नो कॉस्ट EMI का भी ऑफर मिलेगा। जानिए इनके बारे में विस्तार से।
Amazon के Home Makeover Days में फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर मिल रही छूट
Amazon Home Makeover Days 23 जून से लेकर 28 जून 2026 तक लाइव रहने वाले हैं, जो घर के अलग-अलग उपकरणों को अपग्रेड करने का सुनहरा मौका है। इसके तहत घर में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग उपकरणों पर 55% तक की छूट मिल रही है, जिसमें बड़े ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन भी शामिल हैं। अमेजन होम मेकओवर डेज़ में फ्रंट लोड वॉशर की कीमत करीब ₹20,740 से शुरू हो रही है। इसमें आप अपनी पुरानी वॉशिंग मशीन बदलकर एक नया मॉडल घर ला सकते हैं, जिसके तहत अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। इसी के साथ आसान रिटर्न, ब्रांड इंस्टॉलेशन, कैशबैक और नो कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं।
अमेजन होम मेकओवर डेज में फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर मिल रहे खास ऑफर
कैटेग्री डिस्काउंट- अमेजन के इस खास ईवेंट के तहत वॉशिंग मशीन की पूरी कैटेग्री पर 55% तक की छूट मिल रही है, जिसमें फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन भी शामिल हैं। इनकी कीमत करीब ₹20,740 से शुरू हो रही है और वॉशर-ड्रायर कॉम्बो की शुरूआती कीमत करीब ₹49,990 रहने वाली है।
ब्रांड डिस्काउंट- अमेजन होम मेकओवर डेज़ के तहत Bosch ब्रांड की वॉशिंग मशीन पर 45% तक की छूट मिल रही है और ₹5,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं, Samsung वॉशिंग मशीन पर 35% तक की छूट और ₹7,500 तक की अतिरिक्त तत्काल छूट मिल सकती है।
कार्ड ऑफर- SBI, ICICI, केनरा बैंक व J&K बैंक पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, IndusInd, DBS व कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट कार्ड पर 7.5% तक और Yes बैंक, IDFC FIRST, व One कार्ड से EMI भुगतान करने पर ₹3000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजैक्शन करने पर ₹10,000 तक और HSBC क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ₹1,500 तक की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine
इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में हीटर की सुविधा दी गई है और अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम भी मौजूद हैं। यह ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मजबूत क्वालिटी के ड्रम से लैस है, जो लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा और कपड़ों को भी खराब होने से बचाएगा। Amazon के Home Makeover डेज़ में इसपर डिस्काउंट मिल रहा है।
क्यों आपके घर के लिए होगी सही?
कई बार ऐसा होता है कि वॉशिंग मशीन में धोए गए कपड़ों पर डिटर्जेंट चिपका रह जाता है, जिस वजह से उनकी चमक वैसी नहीं रहती। इस समस्या को ठीक करने के लिए यह हर कपड़े को बार-बार खंगालेगी जिस वजह से बेदाग सफाई सुनिश्चित होगी।
वॉशिंग मशीन के ड्रम में समय के साथ कई तरह की गंदगी जमा हो जाती है, जो बाद में कपड़ों की हाईजीन को खराब करती है। इसके समाधान के लिए टब क्लीन नियमित तौर पर खुद को साफ करता रहेगा जिससे ड्रम में गंदगी, बैक्टेरिया और एलर्जेन पैदा होने की समस्या कम होगी।
अब ज्यादा गंदे कपड़ों को गर्म पानी में धोने के लिए हाथों से मेहनत करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह मॉडल इन-बिल्ट हीटर की वजह से टब में ही गर्म व ठंडे दोनों तरह के पानी से धुलाई करने का काम करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Haier
क्षमता- 7 किलोग्राम
एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
वोल्टेज- 220 Volts
खासियतें
स्टीम रिफ्रेश
ड्यूअल स्प्रे
एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
कमी
लिंट फिल्टर नहीं है।
अमेजन होम मेकओवर डेज़ में मिलने वाले ऑफर
नो कॉस्ट EMI- चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹2,536,47 तक की EMI ब्याज बचत।
बैंक ऑफर- SBI क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए कम-से-कम ₹24,990 तक की शॉपिंग करनी होगी।
01
Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine
यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन काफी प्रीमियम क्वालिटी वाली है जो मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद होगी। इसकी तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह सुखाते हुए उनमें जमा नमी को हटाने का काम करेगी, ताकि हाथ से निचोड़ने की मेहनत न करनी पड़े।
क्यों आपके घर के लिए होगी सही?
वॉशिंग मशीन में कपड़े साफ तो हो जाते हैं लकिन कभी-कभी उनकी हाईजीन से समझौता करना पड़ता है। लेकिन यह मॉडल आपके लिए एक ऑल-इन-वन समाधान बनेगा। इसमें धुले कपड़े बेदाग तो बनेंगे ही साथ-साथ उनपर जमा किटाणू भी पूरी तरह हटेंगे। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके कपड़ों को हाथ से धोने की मेहनत नहीं करनी होगी, क्योंकि यह वॉशिंग मशीन बिल्कुल हाथ जैसी ही सफाई करने का काम करेगी।
ऊंची इमारतों वाले फ्लैट में पानी का कम प्रेशर काफी आम बात है, लेकिन अमेजन होम मेकओवर डेज में छूट पर मिल रहे इस मॉडल की खासियत है कि यह कम प्रेशर के बावजूद टब को तेजी से में भरने का काम करेगा और हार्ड क्वालिटी के पानी को भी अच्छी तरह से संभालने में सक्षम है।
वॉशिंग मशीन में धुलते समय कपड़े आपस में उलझ जाते हैं, जिस वजह से न सिर्फ उनकी क्वालिटी खराब होती है बल्कि काफी सिलवटें भी पड़ जाती है। यह मॉडल इस समस्या को हल करने का काम करेगा, जिससे कपड़ों के सिकुड़ने की समस्या भी कम होगी और उन्हें प्रेस करने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
ब्रांड- Bosch
क्षमता- 9 किलोग्राम
वॉश प्रोग्राम- 14
अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM
खासियतें
ब्रशलेस मोटर
सॉफ्टकेयर ड्रम
बिल्ट-इन हीटर
कमी
छोटे शहरों में कंपनी की सर्विस इतनी अच्छी नहीं है।
अमेजन होम मेकओवर डेज़ में मिलने वाले ऑफर
नो कॉस्ट EMI- अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹1,092.31 तक की EMI ब्याज बचत।
बैंक ऑफर- HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹3000 तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके लिए कम-से-कम ₹20,000 तक की शॉपिंग करनी होगी।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, AI Eco Bubble, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
अमेजन होम मेकओवर डेज़ में मिल रही इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में अलग-अलग कपड़ों को धोने के लिए एक-दो नहीं बल्कि, 21 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इसका स्टेनलेस स्टील से बना ड्रम ज़ंग से लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा और इसपर खरोंच भी आसानी से नहीं पड़ेगी। इसकी 1400RPM वाली मोटर कम समय में कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाएगी।
क्यों आपके घर के लिए होगी सही?
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और इस बात का डर लगा रहता है कि वो मशीन के डोर को खोल लेंगें या कंट्रोल पैनल से छेड़-छाड़ करेंगे, तो चिंता करने की बात नहीं है। आप उनकी सुरक्षा के लिए दोनों चीजों को लॉक कर सकते हैं। यह सुविधा तब काफी काम आएगी जब आप किसी और काम में व्यस्त हैं और बच्चों पर नजर नहीं रख पा रहें।
बारिश वाले दिनों में कपड़ों के साथ सबसे बड़ी समस्या आती है अच्छी तरह से न सूखने की और यह बाद में बदबू का कारण बनती है। इस समस्या को हल करने के लिए इस Samsung वॉशिंग मशीन में ‘क्लाउडी डे’ वॉश प्रोग्राम दिया गया है। इसकी मदद से बारिश वाले दिनों में कपड़ों को बिल्कुल धूप में सुखाने जैसे परिणाम मिलेंगे।
अगर किसी काम में व्यस्त होने की वजह से बार-बार वॉशिंग मशीन पर नजर रखने का समय नहीं है तो बस मोबाइल फोन उठाइए और सारा कंट्रोल आपकी उंगलियों पर होगा। ऐप की मदद से आसानी से सारी सेटिंग्स पर नजर रखना आसान होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 8 किलोग्राम
वोल्टेज- 230 Volts
एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
खासियतें
बबल सोक
डायमंड ड्रम
हाईजीन स्टीम
कमी
कई सुविधाएं बिना वाईफाई के काम नहीं करेंगी।
अमेजन होम मेकओवर डेज़ में मिलने वाले ऑफर
नो कॉस्ट EMI- चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹3,062.84 तक की EMI ब्याज बचत।
बैंक ऑफर- SBI क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹750 तक की फ्लैट छूट मिलेगी। इसके लिए कम-से-कम ₹34,990 तक की शॉपिंग करनी होगी।
03
IFB 6.5 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, Fully Automatic Front Load Washing Machine
यह एक 2-इन-1 वॉशर व रिफ्रेशर है जो AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए कुशलतापूर्वक कपड़ों को धोने-सुखाने का काम करेगी। 2-3 लोगों के कपड़ों को धोने के लिए यह एक सही पसंद रहेगी और इसमें 1000 RPM वाली मोटर दी गई है। ऐक्स्प्रेस वॉश के साथ कम कपड़ों को आसानी से 15 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है। इसपर Amazon होम मेकओवर डेज़ में बढ़िया छूट मिल रही है।
क्यों आपके घर के लिए होगी सही?
अगर आपको ऐसा लगता है कि वॉशिंग मशीन में धोए गए कपड़े हाथ जैसे साफ नहीं होते, तो एकबार इस मॉडल को आजमा कर देखिए। यह कपड़ों को हाथों की तरह ही घिसने, रगड़ने, पटकने, अलग करने और भिगोने का काम करती है। इससे हर जिद्दी दाग मशीन में ही अच्छी तरह साफ हो जाता है, और आपकी मेहनत बचती है।
फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन से लोग इसलिए भी कतराते हैं क्योंकि टॉप लोड मॉडल की तरह इनमें बीच साइकिल में कपड़े नहीं डाले जा सकते, लेकिन यह मॉडल अलग है। अगर कभी कोई कपड़ा रह जाता है तो आप इसके ऑपरेशन को रोककर बीच में ही उसे मशीन में डाल सकेंगे।
अगर कभी कोई कपड़ा आपको पहनना है लेकिन उसमें पसीने या नमी की दुर्गंध आ रही है तो उसे पूरी तरह धोने की जरूरत नहीं होगी। आप उसे सिर्फ स्टीम की मदद से फिर से तरो-ताजा बना सकते हैं और उनकी क्वालिटी पर भी असर नहीं पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- IFB
क्षमता- 6.5 किलोग्राम
वॉश साइकिल- 11
कंट्रोल- पुश बटन
खासियतें
क्रैडल वॉश
सेल्फ डायग्नॉसिस
चाइल्ड लॉक
कमी
ज्यादा कपड़ों को सुखाते समय शोर स्तर ज्यादा होगा।
अमेजन होम मेकओवर डेज़ में मिलने वाले ऑफर
नो कॉस्ट EMI- अमेजन पे लेटर पर नो कॉस्ट EMI की सुविधा है।
बैंक ऑफर- पंजाब नैशन बैंक से नॉन EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹1000 तक की फ्लैट छूट मिलेगी। इसके लिए कम-से-कम ₹5,000 तक की शॉपिंग करनी होगी।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
04
LG 12 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Wi-Fi, Steam Fully Automatic Front-Loading Washing Machine
यह वॉशिंग मशीन संयुक्त परिवारों के लिए सही पसंद रहेगी। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में 14+ वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं, जिनकी मदद से अलग-अलग कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। अमेजन के Home Makeover Days में छूट पर मिल रहे इस मॉडल का कंट्रोल पैनल आसानी से पानी के असर से खराब नहीं होगा।
क्यों आपके घर के लिए होगी सही?
अगर कभी इसमें कपड़े धोते समय बिजली चली जाती है तो सप्लाई वापस आने पर आपको फिर से इसे स्टार्ट नहीं करना होगा। यह अपने आप ही वहीं से काम करेगी जहां साइकिल रुकी थी और इससे बिजली व पानी की बचत भी होगी।
यह सिर्फ कपड़ों को धोएगी नहीं बल्कि भाप के साथ उन्हें हाईजीनिक (स्वच्छ) बनाने का काम करेगी। इससे कपड़ों पर जमा हर तरह के किटाणु, बैक्टेरिया व अन्य तरह की गंदगी अच्छी तरह हटेगी। यह सुविधा बुजुर्गों और छोटे बच्चों के कपड़े धोते समय सबसे ज्यादा काम आएगी।
अगर आपको यह डर रहता है कि मशीन में कपड़े धोने से उनकी क्वालिटी पर असर पड़ता है और चमक कम हो जाती है तो यह मॉडल अलग है। इसमें हर कपड़ा काफी नाजुक तरह से धुलेगा और उनकी क्वालिटी भी लंबे समय तक बनी रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 12 किलोग्राम
वोल्टेज- 230 Volts
इन्लेट मिनिमम प्रेशर- 50 Kilopascal
खासियतें
सेल्फ डायग्नॉसिस
वाइब्रेशन सेंसर
वाईफाई कनेक्टिविटी
कमी
पानी के कम प्रेशर में प्रदर्शन कमजोर होगा।
अमेजन होम मेकओवर डेज़ में मिलने वाले ऑफर
नो कॉस्ट EMI- चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹4,400.65 तक की EMI ब्जाय बचत।
बैंक ऑफर- HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से 12 महीनों या उसके ऊपर के EMI ट्रांजैक्शन पर 150 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए कम-से-कम ₹15,000 तक की शॉपिंग करनी होगी।
05
घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
जानिए इन सभी मॉडल पर मिलने वाले खास ऑफर के बारे में
आपने Amazon के होम मेकओवर डेज़ में छूट पर मिल रहीं अलग-अलग फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनपर मिलने वाले ऑफर को एक तालिका के साथ समझ सकते हैं।
मॉडल
MRP
मौजूदा कीमत
ऐक्सचेंज ऑफर
Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine
₹46,000
₹29,390
₹1,350 तक की छूट
Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine
₹58,990
₹41,900
NA
Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, AI Eco Bubble, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
₹55,900
₹35,489
₹1,770 तक की छूट
IFB 6.5 Kg 5 Star, DeepClean® Technology, AI Powered, Fully Automatic Front Load Washing Machine
₹35,990
₹28,990
₹1,350 तक की छूट
LG 12 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Wi-Fi, Steam Fully Automatic Front-Loading Washing Machine
₹59,990
₹50,990
₹1,770 तक की छूट
नोट: ये सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
अमेजन होम मेकओवर डेज़ क्या है?
अमेजन होम मेकओवर डेज़ 23 जून से लेकर 28 जून तक लाइव रहने वाले हैं। इसके तहत अलग-अलग होम एप्लाइंसेस पर 55% तक की छूट मिल रही है जिसमें एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन शामिल हैं। इसमें आप पुराना प्रोडक्ट बदलकर भी नया मॉडल घर ला सकते हैं।
अमेजन होम मेकओवर डेज़ में फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर क्या ऑफर मिल रहे हैं?
अमेजन के Home Makeover Days में वॉशिंग मशीन की पूरी कैटेग्री पर 55% तक की छूट मिल रही है, जिसमें फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन भी शामिल हैं। इनकी कीमत करीब ₹20,740 से शुरू हो रही है और वॉशर-ड्रायर कॉम्बो की कीमत करीब ₹49,990 से शुरू हो रही है।
अमेजन होम मेकओवर डेज़ में किन बैंक के कार्ड पर खास ऑफर मिल रहे हैं?
इस ईवेंट में SBI, ICICI, केनरा बैंक व J&K बैंक पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजैक्शन करने पर ₹10,000 तक और HSBC क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ₹1,500 तक की इंस्टेंट छूट मिलेगी।