जबरदस्त सक्शन पावर वाली 5 Elica Chimney धुंआ और बदबू हटाकर किचन को रखेंगी फ्रेश!

किचन चिमनी के लोकप्रिय ब्रांड Elica की चिमनियों में बढ़िया सक्शन क्षमता होती है, जो रसोईघर से धुएं और गंध को अच्छी तरह से दूर रखने में मदद करती हैं। ऑन होते ही तेज स्पीड वाली मोटर के साथ ये डीप फ्राइंग से लेकर मसाला भूनते समय उठने वाले धुएं और दुर्गंध को रसोई से हटा देती हैं, ऐसे में खाने बताने समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये चिमनी किचन की हवा को हमेशा तरो-ताजा रखने का काम करती हैं।

5 Elica चिमनी जो किचन को रखेंगी धुएं और गंध से दूर
5 Elica चिमनी जो किचन को रखेंगी धुएं और गंध से दूर

भारतीय रसोई में भूने जाने वाले मसाले और डीप फ्राइंग को संभालने का काम 60 सेंटीमीटर से लेकर 90 सेंटीमीटर की बेहतरीन सक्शन क्षमता और स्टइलिश डिजाइन वाली एलिका चिमनी करती हैं। ये धुएं व दुर्गंध को अच्छी तरह से हटाने का काम करते हैं, जिससे साफ-सफाई बनी रहती है। फिल्टरलेस और ऑटो क्लीन सुविधा से लैस इन चिमनी का रख-रखाव भी आसान होता है और बार-बार फिल्टर की सफाई या सर्विसिंग कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती। बढ़िया क्वालिटी की मोटर वाले Elica Chimney के मॉडल ऊर्जा की भी बचत करने का काम करते हैं और साथ ही इसके स्टाइलिश डिजाइन रसोईघर को देखने में भी आकर्षक बनाते हैं। यह ब्रांड अपनी चिमनी के ज्यादातर मॉडल पर 5 साल तक की प्रोडक्ट और 15 साल तक की मोटर वारंटी देता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    मुख्य सुविधाएं-

    • 60 सेंटीमीटर साइज वाली इस एलिका चिमनी की सक्शन क्षमता 1500 m3/hr है।
    • इसकी स्पीड 9 लेवल पर सेट हो जाती है और इसका शोर स्तर 48db तक है।
    • यह एलिका चिमनी BLDC मोटर से लैस है जो लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है।

    क्यों चुनें?

    • अगर आपको ऐसी चिमनी की तलाश है जिसके रख-रखाव के लिए ज़्यादा मेहनत न करनी पड़े, तो यह मॉडल काफी अच्छा है। फिल्टर न होने की वजह से इसे बार-बार साफ करने या सर्विस कराने की जरूरत नहीं होती है। 
    • तेजी से काम करने वाला यह मॉडल ऑन होते ही काम करना शुरू करता है, जिससे डीप फ्राइंग से लेकर मसाला भूनने तक जैसे काम करते समय रसोई में धुआं या गंध जमा होने की चिंता नहीं रहती है, और खाना बनाते समय आपको सुविधा मिलती है।
    • यह ऊर्जा की कम-से-कम खपत करती है जिस वजह से घर का बिजली बिल भी नियंत्रण में रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Elica
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 42D x 60W x 47.8H सेंटीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • आकार- कर्व्ड
    • वोल्टेज- 220 Volts

    अन्य खासियतें

    • फिल्टरलेस
    • हीट ऑटो क्लीन
    • वेव+टच कंट्रोल

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर।
    01
  • Elica 90 cm 1350 m3/hr Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    मुख्य सुविधाएं-

    • यह एक फिल्टरलेस चिमनी है जिसका साइज 90 सेंटीमीटर और सक्शन क्षमता 1350 m3/hr है।
    • ऑटोक्लीन सुविधा वाले इस मॉडल को सिर्फ एक टच से साफ कर सकते हैं और सारी गंदगी ऑइल कलेक्टर ट्रे में जमा होती है।
    • इसे कंट्रोल करने के लिए टच पैनल के साथ मोशन सेंसर भी दिया गया है, जिससे हाथ हिलाते ही यह ऑन/ऑफ हो जाती है।

    क्यों चुनें?

    • इस Elica चिमनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे दोनों तरह से इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर किचन में पर्याप्त जगह है तो इसे सामान्य तरह से लगाया जाए और अगर दीवार में छेद करने की संभावना नहीं है तो इसे डक्टलेस तरह से भी लगा सकते हैं।
    • अगर आपके रसोईघर में 3-5 बर्नर वाला गैस स्टोव है और रोजाना ही ज्यादा मात्रा में खाना पकता है तो यह मॉडल काफी अच्छा है।
    • इसकी मोटर लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है और यह तेल या ग्रीस की वजह से आसानी से खराब नहीं होती।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Elica
    • कलर- ब्लैक
    • माउंटिंग- वॉल
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • वॉटेज- 188 Watts 

    अन्य खासियतें

    • LED लाइट
    • 3 स्पीड लेवल
    • कर्व्ड ग्लास डिजाइन

    कमी

    • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी। 


    तरह-तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Elica 75cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    मुख्य सुविधाएं-

    • कर्व्ड ग्लास डिजाइन वाली यह एलिका चिमनी 75 सेंटीमीटर में आती है जो मीडियम से लेकर बड़ी रसोई के लिए उपयुक्त है। 
    • आसान रख-रखाव और सफाई के लिए इसमें फिल्टरलेस डिजाइन के साथ हीट ऑटो क्लीन सुविधा मौजूद है।
    • इसकी सक्शन क्षमता 1500 m3/hr है और इसमें लगे 2 LED लैंप किचन काउंटर पर भरपूर रोशनी देते हैं।

    क्यों चुनें?

    • दमदार सक्शन क्षमता वाली यह किचन चिमनी पारंपरिक से लेकर मॉड्यूलर किचन को धुएं और गंध से दूर रखने का काम करती है। अगर आपके घर में ओपन किचन है तब भी यह एक भरोसेमंद विकल्प है।
    • पानी उबालने से लेकर ग्रिलिंग करने तक इसके 9 स्पीड लेवल हर तरह की कुकिंग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जिसकी बदौलत यह हर तरह की डिश बनाते समय किचन को फ्रेश रखती है।
    • यह न सिर्फ किचन को साफ-सुथरा रखने का काम करती है, बल्कि ऊर्जा कुशल भी है ताकि लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली की ज्यादा खपत न हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Elica
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 45D x 75W x 50H सेंटीमीटर
    • शोर स्तर- 58 Decibels 
    • वेंटिलेशन- कन्वर्टेबल
    • लाइट- LED

    अन्य खासियतें

    • BLDC मोटर
    • बिल्ट-इन ऑयल कलेक्टर
    • फ्लेक्सिबल इंस्टॉलेशन

    कमी

    • पैनल में खरोंच आसानी से लग सकती है।
    03
  • Elica Kitty Plug N Play BLDC 60cm 1600 m3/hr Ductless Autoclean Kitchen Chimney

    मुख्य सुविधाएं-

    • यह एक ऑटो क्लीन डक्टलेस चिमनी है जिसे पारंपरिक से लेकर मॉड्यूलर दोनों तरह की रसोई में लगा सकते हैं।
    • इस एलिका चिमनी की सक्शन क्षमता 1600 m3/hr है और यह BLDC मोटर से लैस है जो प्रदर्शन को दमदार बनाती है।
    • यह मॉडल 2-4 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए काफी उपयोगी है जिसमें आसान रख-रखाव के लिए हीट ऑटो क्लीन सुविधा है।

    क्यों चुनें?

    • अगर आप किराए के घर में रहते हैं जहां दीवार में छेंद करके चिमनी लगाने की संभावना नहीं है तो इसका चयन किया जा सकता है, जो आसानी से इंस्टॉल हो जाएगी और बाद में शिफ्ट करते समय इसे हटाने में भी परेशानी नहीं होती।
    • कम शोर स्तर पर काम करने वाला यह मॉडल किचन को साफ-सुथरा रखते हुए शांत माहौल भी बनाएगा, ताकि खाना बनाते समय तेज आवाज से किसी को परेशानी न हो।
    • इसमें लगे स्मार्ट फिल्टर न सिर्फ धुएं और गंध का सफाया करते हैं बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रहेंगे और उन्हें बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Elica
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 33.6D x 60W x 49H सेंटीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • वोल्टेज- 220 Volts (AC) 
    • स्पीड- 9

    अन्य खासियतें

    • थ्री-वे सक्शन
    • RPM डिस्प्ले
    • 2 साल तक की फिल्टर लाइफ

    कमी

    • कंट्रोल पैनल की क्वालिटी कमजोर है। 
    04
  • Elica 60cm 1500 m3/hr BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    मुख्य सुविधाएं-

    • BLDC मोटर वाली इस किचन चिमनी का साइज 60 सेंटीमीटर है जो 9 अलग-अलग स्पीड लेवल पर काम करती है।
    • इसकी सक्शन क्षमता 1500 m3/hr है और यह 50% तक कम ऊर्जा की खपत करती है।
    • इसमें मोशन सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे इसे हाथ के इशारे से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

    क्यों चुनें?

    • इस चिमनी की खासियत है कि फिल्टर गंदे होने पर उन्हें खुद ही साफ कर लेती है, जिससे आपकी मेहनत और समय दोनों की बचत होती है और साथ ही प्रदर्शन में भी किसी तरह की कमी नहीं आती। 
    • लगातार इस्तेमाल के बावजूद इसकी मोटर पर ग्रीस और गंदगी जमा होने की चिंता नहीं रहती और यह बिना रुकावट ऊर्जा कुशलता से काम करती है। 
    • अगर आपको ऐसी चिमनी की तलाश है जो किचन को धुएं और गंध से दूर रखते हुए उसे देखने में भी आकर्षक बनाए तो यह मॉडल एक स्मार्ट विकल्प है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Elica
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 43.5D x 60W x 90H सेंटीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • शोर स्तर- 58 Decibels 

    अन्य खासियतें

    • मोशन सेंसर
    • फिल्टरलेस
    • LED लैंप

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर। 


    योर पिक्स पर मिलेगी एप्लाइंसेस, गैजेट, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी

    05

इन 5 एलिका चिमनी के बीच के अंतर को समझें

आप किचन के साइज, खाना बनाने की आदत और बजट के हिसाब इन 5 में से किसी भी एलिका चिमनी का चयन कर सकते हैं। अगर इनके बीच के अंतर को आसानी से समझना है तो एक नजर इस तालिका पर डालिए।

मॉडल

सक्शन क्षमता

शोर स्तर

Elica 60cm BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney 

1500 m3/hr 

48db

Elica 90 cm Filterless Autoclean Kitchen Chimney

1350 m3/hr

58db

Elica 75cm BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

1500 m3/hr

58db

Elica Kitty Plug N Play BLDC 60cm Ductless Autoclean Kitchen Chimney

1600 m3/hr 

43db

Elica 60cm BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

1500 m3/hr 

58db

अपने किचन के हिसाब से कैसे करें सही चिमनी का चुनाव?

  • अगर आपका किचन ओपन शैली वाला है, तो उसके लिए 1500 m3/hr या उससे ज़्यादा सक्शन क्षमता वाली चिमनी सही रहती है, और इसके लिए वॉल-माउंटेड या आइलैंड मॉडल का चुनाव करना बेहतर होगा।
  • वहीं, क्लोज्ड किचन स्पेस के लिए 1500 m3/hr से कम सक्शन क्षमता वाले मॉडल सही रहेंगे। ऐसे में भी वॉल-माउंटेड चिमनी ही लगानी चाहिए, ताकि उसका प्रदर्शन असरदार बना रहे।

भारतीय कुकिंग के लिए किस तरह की चिमनी रहती है सही?

तड़का लगाना, मसाला भूनना, डीप फ्राइंग या ग्रिलिंग जैसे काम भारतीय रसोईघर में आम हैं, और इसके लिए फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी वाली ऑटो क्लीन चिमनी का चयन करना सबसे अच्छा है। हमेशा ऐसे मॉडल का चयन करें जिसकी सक्शन क्षमता 1500 m3/hr या उससे ज्यादा हो और जिसमें अलग-अलग स्पीड सेटिंग्स भी रहें ताकि कुकिंग के हिसाब से सक्शन को कम-ज्यादा किया जा सके।

रसोई के हिसाब से कैसे करें सही चिमनी साइज का चयन?

  • 60 सेंटीमीटर: अगर आपकी रसोई बहुत बड़ी नहीं है और 2 बर्नर वाले चूल्हे पर खाना बनाया जाता है तो 60 सेंटीमीटर साइज वाली चिमनी उपयुक्त रहती है।
  • 75 सेंटीमीटर: 3 बर्नर वाले गैस स्टोव और मध्यम साइज के खुले रसोईघर के लिए 75 सेंटीमीटर साइज वाले मॉडल उपयुक्त माने जाते हैं।
  • 90 सेंटीमीटर: बड़े साइज के रसोईघर और 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए 90 सेंटीमीटर साइज वाली उच्च चूषण क्षमता वाली रसोई चिमनी का चयन करना चाहिए।

चिमनी चुनने से पहले इस चेकलिस्ट पर डालें नजर

  • सक्शन पावर: हमेशा अपनी खाना बनाने की आदतों और रसोईघर के साइज को ध्यान में रखते हुए सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी का चयन करना चाहिए।
  • साइज: आपके रसोईघर में जितने बर्नर का चूल्हा हो, उसके अनुसार 60 सेंटीमीटर से लेकर 90 सेंटीमीटर तक के साइज में से किसी एक का चयन करना चाहिए।
  • आसान रख-रखाव: हमेशा ऐसे मॉडल का चयन करें जिसकी सफाई और रख-रखाव आसानी से हो सके। ऐसे में फिल्टरलेस और ऑटो क्लीन टेक्नोलॉजी वाले मॉडल उपयुक्त रहते हैं।
  • मोटर: मोटर की गुणवत्ता और ऊर्जा कुशलता का भी ध्यान रखना जरूरी है, ताकि बिना रुकावट संचालन और बिजली की बचत दोनों सुनिश्चित हों।
  • वारंटी और ब्रांड की सर्विस: किचन चिमनी के ऐसे मॉडल का चयन करना चाहिए जिस पर ब्रांड द्वारा लंबी वारंटी दी जाती हो और कंपनी की सर्विस आपके शहर में अच्छी हो। इससे रख-रखाव और सेवा आसान हो जाती है और मरम्मत के लिए अतिरिक्त खर्च भी नहीं करना होता।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किचन को धुएं और दुर्गंध से दूर रखने के लिए एलिका चिमनी भरोसेमंद क्यों है?
    भारतीय खाने में तेल और मसालों का काफी इस्तेमाल होता है, जिससे खाना पकाने के दौरान भारी धुआं और गंध पैदा होती है। एलिका चिमनी अपनी आधुनिक तकनीक, बढ़िया गुणवत्ता वाली मोटर और टिकाऊ डिजाइन के लिए जानी जाती हैं, जो उन्हें भारतीय रसोई की आवश्यकताओं के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती हैं। उनकी ऑटो-क्लीन और फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी रख-रखाव को भी बेहद आसान बनाती हैं।
  • एलिका चिमनी पर कितनी वारंटी मिलती है और ब्रांड का सर्विस नेटवर्क भारत में कैसा है?
    इस ब्रांड की चिमनी के ज्यादातर मॉडल पर 5 साल तक की उत्पाद और 15 साल तक की मोटर वारंटी मिलती है। अगर बात की जाए ब्रांड सर्विस की तो बड़े शहरों में इसका नेटवर्क काफी अच्छा है, लेकिन छोटे शहरों व कस्बों में सेवा को लेकर असुविधा आती है।
  • क्या ये चिमनी ऊर्जा कुशल होती हैं?
    हां, इस ब्रांड की किचन चिमनी के ज्यादातर मॉडल BLDC मोटर से लैस होते हैं जो ऊर्जा कुशलता को बढ़ाते हैं। ये बिजली की कम-से-कम खपत करने का काम करती हैं, ताकि लगातार इस्तेमाल के बावजूद ज्यादा बिल न आए।
  • क्या एलिका चिमनी का रख-रखाव आसान होता है?
    हां, अगर आप एक ऑटो क्लीन सुविधा और फिल्टर रहित तकनीक वाली एलिका चिमनी का चुनाव करेंगे तो रख-रखाव का काम काफी आसान बन जाता है। फिल्टर न होने की वजह से इन्हें बार-बार साफ नहीं करना पड़ता और एक बटन दबाते ही सारी गंदगी व ग्रीस ऑयल कलेक्टर ट्रे में जमा हो जाती है।
  • ये किस बजट रेंज में मिलती हैं?
    किसी भी एलिका चिमनी की कीमत मॉडल, साइज, सक्शन क्षमता और अन्य सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर करीब ₹8,000 से लेकर ₹30,000 तक की रेंज में मिल जाती हैं। वहीं, फिल्टर वाले मॉडल की कीमत इससे भी कम होती है।

Loading...

Loading...