एडवांस टेक्नोलॉजी वाले ये 5 Havells वॉटर प्यूरीफायर बोरवेल के पानी को पूरी तरह बनाएंगे सुरक्षित और साफ!

RO और UV टेक्नोलॉजी से लैस हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर बोरवेल से सप्लाई होने वाले पानी को पूरी तरह से साफ करते हैं ताकि शरीर को किसी तरह का नुकसान न हो। ये ज़्यादा TDS वाले पानी को सामान्य बनाने और साफ करने में सक्षम होते हैं। ये पानी से लेड, पेस्टीसाइड और अन्य हेवी मेटल्स को पूरी तरह से हटाते हैं ताकि पानी पीने के लिए सुरक्षित बन जाए।

5 एडवांस टक्नोलॉजी वाले Havells वॉटर प्यूरीफायर
5 एडवांस टक्नोलॉजी वाले Havells वॉटर प्यूरीफायर

अगर आपके घर में बोरवेल का पानी आता है, तो हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर उसे पीने के लिए पूरी तरह से साफ और सुरक्षित बनाने का काम करेंगे। ये पानी में मौजूद लेड, पेस्टीसाइड, सॉल्ट और अन्य कई तरह के प्रदूषकों को हटाने का काम करते हैं ताकि आपको उसे उबालने की मेहनत न करनी पड़े। मल्टी-स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम वाले Havells वॉटर प्यूरीफायर RO+UV+एल्कलाइन जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए पानी के स्वाद को भी बेहतर करते हैं और उससे किसी तरह की दुर्गंध आने की समस्या भी नहीं रहती है। अलग-अलग क्षमता में आने वाले ये मॉडल छोटे से लेकर बड़े परिवारों तक के लिए सही पसंद होंगे, जिनमें पर्याप्त मात्रा में साफ पानी आसानी से स्टोर हो जाएगा। 

इसी को ध्यान में रखते हुए अगर बात करें बोरवेल वाले पानी को साफ करने के लिए कुछ बेहतर विकल्पों की तो उसमें ग्रासिआ फैब, FAB UTC, डिलाइट डीएक्स, ग्रासिया एल्कलाइन और एक्वास निओ जैसे नाम सामने आ जाते हैं। 

अलग-अलग बजट रेंट में फिट होने वाले हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Havells Gracia FAB Alkaline Water Purifier

    यह अल्कलाइन वॉटर प्यूरीफायर है, जिसकी क्षमता 6.5 लीटर है। यह बोरवेल के साथ-साथ नल और टैंकर के पानी को भी साफ कर सकता है। इसमें पानी 9 अलग-अलग चरणों में साफ होगा और यह ऑक्सिडेंट रिडक्शन पोटेंशियल को भी कम करेगा। स्मार्ट टच के साथ इससे पानी आसानी से डिस्पेंस किया जा सकता है। 

    इसे क्यों चुनें? 

    • इस वॉटर प्यूरीफायर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके साथ सामान्य, गुनगुना और गर्म तीनों तरह का पानी मिल जाएगा। 
    • पानी की क्वालिटी थोड़ी सी भी खराब पाई जाती है, तो यह सप्लाई को अपने आप रोक देगा ताकि स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की परेशानी न हो। 
    • इस RO वॉटर प्यूरीफायर का टैंक बढ़िया क्वालिटी का है, जिसमें आसानी से जंग नहीं लगेगी और साथ ही इसमें स्टोर किया गया पानी लंबे समय तक साफ रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Havells
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.4L x 28.3W x 50.1H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • अपर टेंप्रेचर रेटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस

    खासियतें

    • एरर अलर्ट
    • चाइल्ड लॉक
    • जीरो स्प्लैश हाईजीन

    कमी

    • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी। 
    01
  • Havells FAB UTC (Under The Counter) Alkaline Water Purifier

    यह हैवेल्स का एक अंडर-सिंक वॉटर प्यूरीफायर है जिसके पीतल से बने फॉसेट को 360 डिग्री घुमाया जा सकता है। यह बोरवेल से आने वाले पानी को पूरी तरह साफ करेगा और इसकी TDS हटाने की क्षमता 2000 mg/L तक है। यह सामान्य पानी को अल्कलाइन बनाएगा।

    इसे क्यों चुनें?

    • यह पानी में मौजूद खतरनाक वायरस और बैक्टीरिया को पूरी तरह से हटाने की क्षमता रखता है ताकि वह पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बन जाए। इसी के साथ पानी से फैलने वाली तरह-तरह की बीमारियों का खतरा भी कम रहेगा।
    • किसी भी तरह की खराबी आने पर यह मॉडल उसका पता अपने आप लगा लेगा जिससे प्रदर्शन बेहतर रहें और सर्विसिंग व मरम्मत का काम भी फटाफट कराया जा सके।
    • अगर रसोईघर छोटा है और दीवार पर प्यूरीफायर लगाने की जगह नहीं है, तो यह उपयुक्त विकल्प होगा जिसे सिंक के नीचे आसानी से लगाया जा सकता है। यह रसोई के लुक को भी खराब नहीं करेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 43.9L x 28.6W x 40H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Havells
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • क्षमता- 7 लीटर
    • प्योरिफिकेशन- 9 स्टेज

    खासियतें

    • जिंक+कॉपर
    • UV लैंप
    • एरर इंडीकेशन

    कमी

    • खराब कंपनी सर्विस।


    ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Havells Delite DX Water Purifier

    इस हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर की क्षमता 6.5 लीटर है और इसकी बॉडी प्लास्टिक मटेरियल से बनी है। 8 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम वाले इस मॉडल में पानी RO+UV+UV LED टेक्नोलॉजी के साथ साफ होगा। इसमें बोरवेल, टैंकर और म्युनिसिपैलिटी के नल से सप्लाई होने वाला पानी भी साफ हो जाएगा।

    इसे क्यों चुनें?

    • इसके साथ घर पर सप्लाई होने वाला पानी न सिर्फ साफ होगा, बल्कि उसका स्वाद भी बेहतर होगा और उससे किसी तरह की दुर्गंध भी नहीं आएगी। इसके साथ पानी सुरक्षित और स्वस्थ बनेगा।
    • यह फिल्टर की लाइफ को लेकर भी जानकारी देगा ताकि उसकी सर्विसिंग सही समय पर कराई जा सके।
    • इससे पानी निकालते समय छींटे नहीं उड़ेंगे जिस वजह से किचन का काउंटर और दीवारें गीली नहीं होंगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Havells
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.1L x 24W x 49.7H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • अधिकतम TDS लेवल सपोर्ट- 500
    • क्षमता- 6.5 लीटर

    खासियतें

    • टैंक स्टेरलाइजेशन
    • प्रोटेक्ट प्यूरिफिकेशन मॉनिटरिंग
    • इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्शन सिस्टम

    कमी

    • लीकेज की दिक्कत।
    03
  • Havells Gracia Alkaline Water Purifier

    यह हैवेल्स का एल्कलाइन वॉटर प्यूरीफायर है जिसकी क्षमता 7.6 लीटर है। इसमें पानी RO+UV+एल्कलाइन समेत 10 अलग-अलग स्टेज पर साफ होगा और उसमें मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और अन्य कई तरह के खतरनाक केमिकल दूर हो जाएंगे। इसके टैंक में स्टोर हुआ पानी भी लंबे समय तक साफ और सुरक्षित बना रहेगा।

    इसे क्यों चुनें?

    • यह Havells Water Purifier बोरवेल से सप्लाई होने वाले पानी के हाई TDS को कम करते हुए उसे सुरक्षित और स्वस्थ बनाने का काम करेगा और इसके टैंक में आसानी से जंग लगने की समस्या नहीं आएगी।
    • घर के बच्चों की सुरक्षा के लिए इसकी गर्म पानी की सप्लाई को लॉक किया जा सकता है ताकि हादसे का खतरा कम हो जाए।
    • ग्रीन टी, सूप, कॉफी और अन्य कई तरह की चीजों के लिए पानी को बार-बार गैस पर या केटल में गर्म करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि येगर्म और गुनगुना पानी सिर्फ एक टच के साथ दे देगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • क्षमता- 6.5 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.4L x 28.4W x 50H सेंटीमीटर
    • अपर टेंप्रेचर रेटिंग- 80 डिग्री सेल्सियस
    • इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट

    खासियतें

    • मैग्नेशियम बूस्ट
    • जर्मिसाइडल UV
    • सेडिमेंट कार्टिरेज

    कमी

    • बिजली की ज्यादा खपत। 
    04
  • Havells Aquas Neo Water Purifier

    यह हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर 7 लीटर क्षमता वाला है जो 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद होगा। यह 2000 ppm तक TDS वाले पानी को आसानी से शुद्ध करेगा और उसे पीने के लिए सुरक्षित बनाएगा। यह पानी में मौजूद खतरनाक सॉल्ट और सिस्ट को हटाने का काम करेगा।

    इसे क्यों चुनें?

    • यह प्यूरीफायर पानी में कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों को मिलाने का काम करेगा जिसकी वजह से पानी साफ होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी बनेगा और शरीर को भी फायदा होगा।
    • सामान्य मॉडल की तरह इसके साथ पानी की बर्बादी कम-से-कम होगी और इसकी स्मार्ट टेक्नोलॉजी पानी बचाने का काम करेगी। इसकी प्यूरिफिकेशन स्पीड कम प्रेशर में भी सही से काम करेगी।।
    • अगर किचन छोटा है और वहां एक बहुत बड़ा मॉडल नहीं लगाया जा सकता है तो यह कॉम्पैक्ट प्यूरीफायर सही पसंद होगा। इसका आकार भले ही छोटा है लेकिन प्रदर्शन के मामले में यह दमदार रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 22.6L x 30W x 52.2H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Havells
    • क्षमता- 7 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • इंस्टॉलेशन- वॉल माउंटेड

    खासियतें

    • 7 स्टेज प्यूरिफिकेशन
    • हाई TDS हैंडलिंग
    • कैल्शियम बूस्ट

    कमी

    • ज्यादा मजबूत नहीं है। 
    05

जानिए इन सभी मॉडल में मिलने वाली कुछ सुविधाओं के बारे में

इन 5 Havells वॉटर प्यूरीफायर में से किसी एक का भी चयन अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। यह तालिका इनमें मिलने वाली कुछ सुविधाओं को आसानी से समझाने का काम करेगी।

मॉडल

क्षमता

प्यूरिफिकेशन स्टेज

Havells Gracia FAB Alkaline Water Purifier

6.5 लीटर

9 स्टेज 

Havells FAB UTC Alkaline Water Purifier 

7 लीटर

9 स्टेज 

Havells Delite DX Water Purifier

6.5 लीटर

8 स्टेज

Havells Gracia Alkaline Water Purifier

7.6 लीटर

10 स्टेज

Havells Aquas Neo Water Purifier

7 लीटर

7 स्टेज

बोरवेल के पानी की हार्डनेस के हिसाब से सही प्यूरीफायर कैसे चुनना चाहिए?

बोरवेल से सप्लाई होने वाले कठोर पानी को साफ करने के लिए RO टेक्नोलॉजी वाले वॉटर प्यूरीफायर सबसे अच्छे होते हैं। अगर TDS स्तर 200 ppm-500 ppm के बीच है तो सामान्य या यूवी फिल्टर वाले प्यूरीफायर का चयन करें, 500 ppm-2000 ppm TDS वाले पानी के लिए मल्टी-स्टेड प्यूरीफिकेशन वाले रिवर्स ओसमोसिस (RO) मॉडल सही होंगे और 2000 ppm से अधिक TDS वाले पानी को साफ करने के लिए हाई रिकवरी रेट वाले मल्टी-स्टेज आरओ प्यूरीफायर का चयन करना जरूरी है।

RO वर्सेज UV: कौन-सी टेक्नोलॉजी बोरवेल के पानी को बेहतर संभालेगी?

बोरवेल से सप्लाई होने वाले पानी का TDS स्तर ज्यादा होता है। इस वजह से RO वॉटर प्यूरिफायर ही उसे पीने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाएंगे। इनके साथ पानी में मौजूद हर तरह के खतरनाक सॉल्ट, पेस्टीसाइड, केमिकल और प्रदूषक हट जाएंगे और पानी का स्वाद बेहतर होगा और उससे दुर्गंध भी नहीं आएगी। वहीं, जिन आरओ वॉटर प्यूरिफायर में UV टेक्नोलॉजी भी होती है, वे टैंक में स्टोर हुए पानी को लंबे समय तक साफ रखेंगे।

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर  

वॉटर प्यूरीफायर का चयन करने से पहले बोरवेल के पानी को ऐसे करें चेक

एक TDS मीटर का इस्तेमाल करके आप घर पर सप्लाई होने वाले बोरवेल के पानी को आसाने से चेक कर सकेंगे। इसी के साथ आपको उसके रंग, स्वाद और गंध को भी देखना होगा ताकि पता चल जाए कि पानी की क्वालिटी कैसी है। अगर पानी कड़वा लग रहा है तो वो हार्ड है और उसमें सफेद परत नजर आ रही है तो कैल्शियम की मात्रा ज्यादा है। आप चाहें तो लैब टेस्टिंग भी करा सकते हैं। 

वॉटर प्यूरीफायर के लिए भारत में कैसी है हैवेल्स की सर्विस?

हैवेल्स वॉटर प्यूरिफायर के अधिकांश मॉडल पर आपको एक साल तक की वॉरंटी मिल जाएगी। इसमें हर तरह की सर्विसिंग, चेकिंग और छोटी-मोटी मरम्मत मुफ्त में हो जाएगी। हालांकि, इसको लेकर कुछ नियम व शर्तें भी लागू होंगी जिसकी जानकारी कंपनी से ली जा सकती है। अगर बात की जाए सर्विस की तो भारत में हैवेल्स का नेटवर्क काफी अच्छा है और बड़े शहरों में तो शिकायत के 1-2 दिन में ही मैकेनिक घर आकर रिपेयरिंग करेगा। छोटे शहरों में इसको लेकर थोड़ा समय लग सकता है लेकिन सर्विसिंग का काम हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हैवेल्स वॉटर प्यूरीफायर बोरवेल से सप्लाई होने वाले पानी के लिए क्यों सही रहेंगे?
    ये अपने मल्टी-स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ बोरवेल से सप्लाई होने वाले पानी में मौजूद खतरनाक केमिकल, सॉल्ट और पेस्टीसाइड्स को हटाने का काम करता है। वहीं, यह पानी के हाई TDS को भी आसानी से संभाल लेगा जिससे वह पीने के लिए साफ और सुरक्षित बन जाए।
  • इस ब्रांड के पास किस क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगे?
    हैवेल्स के पास छोटे से लेकर बड़े परिवारों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले वॉटर प्यूरीफायर मिल जाएंगे। छोटे परिवारों के लिए 6-7 लीटर क्षमता वाले मॉडल, मध्यम परिवारों के लिए 7-8 लीटर क्षमता वाले विकल्प और बड़े परिवारों के लिए 9 लीटर या उससे अधिक क्षमता वाले मॉडल सही रहेंगे।
  • क्या इनके साथ पानी का स्वाद बेहतर होगा?
    हां, हैवेल्स कंपनी के वॉटर प्यूरीफायर पानी को साफ करने के साथ-साथ उसके स्वाद को बेहतर बनाने का काम करते हैंऔर उसे प्राकृतिक रूप से मीठा करेंगे।
  • वॉरंटी और कंपनी सर्विस के मामले में ये प्यूरीफायर कैसे हैं?
    इस ब्रांड के ज्यादातर वॉटर प्यूरीफायर पर 1 साल की वारंटी मिल जाएगी जिसमें मुफ्त सर्विसिंग और अन्य कई प्रकार की खराबियों की मरम्मत करना भी शामिल है। भारत के लगभग हर शहर में इस कंपनी का सर्विस नेटवर्क मौजूद है लेकिन छोटे कस्बों या ग्रामीण इलाकों में सेवा मिलने में थोड़ी असुविधा हो सकती है।
  • ये किस बजट रेंज में मिल जाएंगे?
    इस ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर की कीमत मॉडल, क्षमता, प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी और अन्य सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। ये आपको करीब ₹8,000 से लेकर ₹25,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।

Loading...

Loading...