शुरुआती लोगों के लिए Lakme Makeup Kit क्यों है बेहतर? जानें इसके फायदे!

Lakme की मेकअप किट अपनी किफायती कीमत, हाई क्वालिटी इंग्रीडियंट्स, भारतीय स्किन टोन की जरूरत और वैरायटी की के कारण शुरूआती लोगों के लिए काफी अच्छी पसंद मानी जाती हैं। रोजाना इस्तेमाल से लेकर पार्टी लुक के लिए मिलेंगे तरह-तरह के प्रोडक्ट्स, जानिए विस्तार से।

 Lakme Makeup Kit
Lakme Makeup Kit

अगर आप नया-नया मेकअप करना सीख रही हैं तो लैकमे की मेकअप किट कम कीमत, हाई इंग्रीडियंट्स वाले फॉर्मुला, आसान ऐप्लिकेशन और भारतीय स्किन टोन को ध्यान में रखकर तैयार किए गए प्रोडक्ट्स की रेंज की वजह से सही पसंद हो सकती है। लैकेमे एक भारतीय ब्रांड है, जिस वजह से उसके प्रोडक्ट्स भी भारतीय मौसम व महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं और इस वजह से ये काफी भरोसेमंद पसंद हो सकते हैं। Lakme Makeup Kit में लाइटवेट क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स होते हैं जिन्हें लगाने के बाद आपको चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होगा। वहीं, जो लोग मेअकप करना सीख रहे हैं वे बहुत ज्यादा महंगे प्रोडक्ट्स लेने से बचते हैं और इसके लिए लैकमे काफी किफायती कीमत में हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स पेश करता है, जिन्हें अपनी मेकअप किट का हिस्सा बनाया जा सकता है। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ लैकमे प्रोडक्ट्स के विकल्पों पर जो शुरूआती लोगों की किट का हिस्सा बन सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Lakme Absolute Blur Perfect Matte Face Primer

    यह एक वॉटरप्रूफ क्वालिटी वाला प्राइमर है जो आपका मेकअप बेस तैयार करने में मदद कर सकता है। यह आपको एक प्रोफेशनल फिनिश दे सकता है और लंबे समय तक चेहरे पर टिका भी रहेगा। इसका वॉटरप्रूफ फॉर्मुला, यह सुनिश्चित करेगा कि पीसने या पानी की वजह से आपका मेकअप आसानी से खराब न हो। यह Lakme Primer चेहरे की नमी को बनाए रखेगा और स्किन को ड्राय होने से भी बचाएगा। यह चहरे पर मौजूद दाग-धब्बों और रोमछिद्रों को छिपाने में भी मदद कर सकता है। यह प्राइमर मेकअप को चमकदार बनाने में भी मदद करेगा। इसका आसानी से ब्लेंड होने वाला फॉर्मुला त्वचा में अच्छी तरह से समाते हुए आपको एक बेदाग फिनिश दे सकता है।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन के बाद इसे लगाना होगा। अपने टी-जोन या जहां ज्यादा रोमछिद्र दिख रहे हैं उन हिस्सों पर प्राइमर को अच्छी तरह से ब्लेंड करना होगा।

    01
  • Lakme Xtraordin-airy Mattereal Mousse Foundation

    SPF8 के गुणों के साथ आने वाला यह लैकमे फाउंडेशन एक बेदाग मेकअप बेस बनाने में मदद कर सकता है। लाइटवेट क्वालिटी वाले इस फाउंडेशन को लगाने के बाद आपको चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होगा। इसकी खासियत है कि यह चेहरे पर करीब 16 घंटों तक टिका रह सकता है। यह आपके मेकअप को आकर्षक तो बनाएगा ही साथ-साथ त्वचा को भी स्वस्थ रखने का काम करेगा। यह लैकमे Foundation ‘आल्मंड हनी’, ‘बेज हनी’, ‘गोल्डेन लाइट’, ‘आइवोरी फेयर’, और ‘रोज फेयर’ जैसे शेड्स में आपको मिलेगा। क्रीम टेक्श्चर वाला यह फाउंडेशन लगभग हर तरह की त्वचा पर सूट कर सकता है। यह चेहरे की रंगत को एक जैसा बनाने का काम कर सकता है।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    प्राइमर लगाने के बाद आपको यह फाउंडेशन बहुत थोड़ा से लेकर चेहरे पर लगाना है। इसे छोटे-छोटे हिस्सों में लगाकर किसी ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं और यह ध्यान रखें कि पूरी त्वचा का शेड एक जैसा लगे। गले व गर्दन वाले हिस्से पर भी इसे जरूर लगाएं।

    स्किनकेयर, हेयरकेयर और मेकअप समेत कई अन्य तरह के प्रोड्क्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Lakme 9 to 5 Flawless Matte Complexion Compact Powder

    यह लैकमे का मैट फिनिश वाला कॉम्पैक्ट पाउडर है जो विटामिन ई के गुणों से भरपूर है। यह एक ऑइल फ्री क्वालिटी वाला कॉम्पैक्ट पाउडर है जो चेहरे पर ऑइल को इकट्ठा होने से रोक सकता है। Lakme 9 to 5 रेंज वाला यह कॉम्पैक्ट आपके मेकअप को एक आकर्षक चमक दे सकता है और उसे लंबे समय तक चेहरे पर टिकाकर रखने का भी काम करेगा। यह कॉम्पैक्ट पाउडर रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से काफी अच्छी पसंद हो सकता है। इसमें आपको तीन अलग-अलग शेड्स (आल्मंड, ऐप्रिकॉट और मेलन) के विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें स्किनटोन के हिसाब से चुना जा सकता है। यह कॉम्पैक्ट भारतीय स्किन टोन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें एक छोटा सा शीशा भी लगा है जो चलते-फिरते टचअप करने में काफी मददगार हो सकता है। 

    कैसे करें इस्तेमाल?

    इसे आप अपने मेकअप को सेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। एक सही फिनिश के लिए इसे चेहर पर फैलाने से बेहतर है कि ब्रश या पफ की मदद से एक समान तरह से लगाया जाए। यह मेकअप को सेट करने में मददगार हो सकता है।

    03
  • Lakme Eyeconic Regime Kit- Kajal

    आपके आई मेकअप को पूरा करने के लिए यह किट काफी मददगार हो सकती है। इसमें आपको एक लाइनर, एक काजल और मस्कारा का सेट मिलेगा। 2x गहरे रंगत वाले ये लैकमे प्रोडक्ट्स आंखों के रूप को संवारने में मदद कर सकते हैं। यह Lakme Kajal और Eyeliner ट्रासंफरप्रूफ क्वालिटी वाले हैं, जो किसी अन्य सतह पर अपनी छाप नहीं छोड़ेंगे। वहीं, मस्कारा आपकी पलकों को काफी प्यारा आकार देने में मदद कर सकता है। ये सभी प्रोडक्ट्स लगाने के बाद आसानी से फैलेंगे नहीं और पानी के असर से भी आसानी से खराब नहीं होंगे। इन्हें आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं या किसी खास दिन पर एक आकर्षक लुक पाने के लिए लगा सकती हैं। 

    कैसे करें इस्तेमाल?

    काजल को आप अपनी वॉटरलाइन पर लगाकर आंखों को उभरा हुआ रूप दे सकती हैं और मस्कारा की मदद से पलकों को घना बना सकती हैं। वहीं, अपर आईलिड को शेप देने के लिए आईलाइनर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    04
  • LAKME 9 in 1 Eyeshadow Palette

    यह लैकमे का आईशैडो पैलेट है, जो अलग-अलग शेड्स के विकल्पों में मिल जाएगा। पिग्मेंटेड क्वालिटी वाला यह पैलेट अपने आकर्षक व बोल्ड रंगों के साथ आखों को काफी प्यारा लुक दे सकता है। इसमें आपको ‘ब्लश ब्लूम’, ‘शिमर ऐंड स्मोक’, ‘ईवनिंग ग्लैम’ और ‘सनकिस्ड’ जैसे शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे जो तरह-तरह के लुक के साथ आशानी से सूट कर सकते हैं। इस Eye Shadow से एक ही स्वाइप में आंखों को काफी सुंदर रंगत मिल सकती है और यह एक प्रोफेशनल मेकअप के लिहाज से भी काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। आप अलग-अलग शेड्स को मिलाकर तरह-तरह के लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। 

    कैसे करें इस्तेमाल?

    आपको अपने लुक के हिसाब से सही शेड का चयन करके अपर लिड पर उसे लगाना होगा। किसी ब्रश या उंगली की मदद से इसे ब्लेंड करना होगा और तरह-तरह के लुक के लिए 2-3 शेड्स को मिक्स करके भी लगाया जा सकता है।

    05
  • LAKM 9 To 5 Weightless Matte Mousse Lip & Cheek Color

    यह एक वेटलेस क्वालिटी वाली लिक्विड लिपस्टिक है, जिसे लगाने के बाद आपको होठों पर भारीपन महसूस नहीं होगा। यह Lakme Lipstick अपनी मैट फिनिश के साथ आपके लुक को काफी आकर्षक बना सकती है। स्मजप्रूफ क्वालिटी वाली यह लिपस्टिक आसानी से फैलेगी नहीं और ट्रांस्फरप्रूफ होने की वजह से किसी अन्य सतह पर अपनी छाप नहीं छोड़ेगी। यह लैकमे 9 टू 5 लिपस्टिक  होठों पर लंबे समय तक टिकी रह सकती है और साथ-साथ रोजाना इस्तेमाल करने के लिहाज से काफी अच्छी पसंद हो सकती है। इसमें आपको ‘कोको सॉफ्ट’, ‘ब्रिक ब्लूम’, ‘बर्गंडी लश’, ‘बल्श वेल्वेट’ और ‘क्रिमस्न सिल्क’ समेत 10 शेड्स के विकल्प मिल जाएंगें।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    होठों को मॉइश्चराइज करने के बाद इसे लगाएं। ब्रश की मदद से इसे होठों पर लगाकर हल्के से फैलाएं ताकी हर हिस्से पर एक जैसी रंगत रहे। इसे आप ब्लश की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    06
  • Lakme Face It Blush

    ‘नैचुरल रोज’, ‘पेपी पीच’ और ‘फ्ल्श पिंक’ जैसे शेड्स के विकल्पों में आने वाला यह ब्लश आपके मेकअप को फाइनल टच दे सकता है। क्रीम फॉर्म में आने वाला यह Blush हर तरह की स्किन टोन पर सूट कर सकता है। यह लैकमे ब्लश आसानी से स्किन में ब्लेंड हो सकता है और एक गहरी रंगत देने का काम करेगा। वेटलेस फॉर्मुला की वजह से इसे लगाने के बाद आपको भारीपन महसूस नहीं होगा और इसे ब्लेंड करने में भी आपको असुविधा नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर इसे आईशैडो की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपके हर लुक को एक लग्जरी फिनिश दे सकता है। 

    कैसे करें इस्तेमाल?

    इसे आपको अपने गालों के ऊपरी हिस्से पर ब्रश या उंगलियों की मदद से आसानी से मिलाना होगा। ब्लश को ऐसे ब्लेंड करें कि मुस्कुराते समय आपके गालों पर प्यारी रंगत नजर आए। 

    07

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या लैकमे के मेकअप प्रोडक्ट्स शुरूआती लोगों के लिए सही पसंद हो सकते हैं?
    हां, Lakme के मेकअप प्रोडक्ट्स शुरुआती लोगों के लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित पसंद हे सकते हैं। ये भारत में आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ किफायती और भरोसेमंद भी माने जाते हैं। उपयोग में आसान और रोजमर्रा के नेचुरल लुक के लिए ये बहुत लोकप्रिय हैं।
  • लैकमे मेकअप प्रोडक्ट्स किस बजट रेंज में मिल सकते हैं?
    लैकमे के प्रोडक्ट्स अलग-अलग बजट रेंज में आसानी से फिट हो सकते हैं। इनकी किफायती रेंज ₹75 से ₹300 में बेसिक मेकअप देती है। मिड-रेंज डेली वियर के लिए ₹350 से ₹800 के बीच आती है, जबकि प्रीमियम रेंज प्रोफेशनल फिनिश के लिए ₹800 से ₹1,500+ तक जा सकती है।
  • शुरूआती लोगों के लिए लैकमे मेकअप किट में किन प्रोडक्ट्स का होना जरूरी है?
    शुरूआती लोगों के लिए लैकमे मेकअप किट में प्राइमर, फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट पाउडर, आईलाईनर, काजल, मस्कारा, लिपस्टिक, आईशैडो और ब्लश जैसे प्रोड्क्टस को जरूरी कहा जा सकता है।

Loading...

Loading...