व्यस्त जीवनशैली, खराब त्वचा और प्रदूषण जैसी समस्याओं की वजह से कई महिलाओं को आजकल स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। स्ट्रॉबेरी लेग्स शब्द का इस्तेमाल पैरों पर दिखने वाले छोटे व काले धब्बों को दर्शाने के लिए किया जाता है जो स्ट्रॉबेरी के बीजों जैसे होते हैं। ये धब्बे दरअसल बढ़े हुए रोमछिद्र या रोमछिद्र होते हैं जो मृत त्वचा कोशिकाओं, तेल और बैक्टीरिया के मिश्रण से बंद हो जाते हैं। ये अंदर की तरफ उगने वाले रोओं या हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण भी हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है या इसे काफी हद तक कम भी किया जा सकता है? इसके लिए आपको एक अच्छे शावर रूटीन और कुछ हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स की जरूरत होगी, जिनकी मदद से पैर चमकदार और चिकने लग सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपको आज कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स की जानकारी देंगे जो इस समस्या से परेशान महिलाओं के लिए काफी काम आ सकते हैं। वहीं, आपको यहां एक अच्छे शावर रूटीन के बारे में भी हम बताएंगे, जो आपके लिए काफी मददगार रहेगा। स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या को कम करने और अपने ब्यूटी बास्केट को अपग्रेड करने के लिए ये टिप्स आपके लिए उपयोगी साबित होंगी।
स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या को कम करने के लिए अपना सकती हैं ये रूटीन
- एक्सफोलिएट (हफ्ते में 1-2 बार)- एक अचछे क्वालिटी के बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करके आप अपको अपने पैरों को अच्छी तरह स्क्रब करना होगा। बहुत जोर से स्क्रबिंग करने पर त्वचा में जलन हो सकती है और स्ट्रॉबेरी लेग्स की स्थिति और खराब हो सकती है। नम त्वचा पर एक्सफोलिएंट को धीरे से मालिश करें। इसके लिए आप एक अच्छे क्वालिटी के ग्लव का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्ट्रॉबेरी लेग्स के लिए स्क्रबिंग या एक्सफोलिएशन ज़रूरी है क्योंकि यह मृत त्वचा सेल्स, गंदगी और अन्य चीजों को हटाने में मदद करता है जो बालों के रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं। नियमित एक्सफोलिएशन से रोमछिद्रों को खोलने, अंदर की तरफ उगने वाले बालों को रोकने और त्वचा की समग्र बनावट और रूप-रंग में सुधार करने में मदद मिलती है।
- ध्यान से करें शेव- पैरों को शेव करने के लिए अच्छे क्वालिटी और धारधार ब्लेड वाले रेजर का ही इस्तेमाल करें। मंद ब्लेड त्वचा को खींच सकते हैं और जलन पैदा कर सकते हैं। बालों के बढ़ने की दिशा के विपरीत शेविंग करने से अंदर की ओर उगे बालों का खतरा बढ़ सकता है। एक अच्छे शेविंग जेल या क्रीम से त्वचा को चिकनाई मिलती है और रेजर आसानी से फिसलता है।
- सही बॉडी वॉश का चयन- सैलिसिलिक एसिड या ग्लाइकोलिक एसिड युक्त बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने से स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या कम हो सकती है। नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि गर्म पानी त्वचा से प्राकृतिक तेल निकाल सकता है। अपनी त्वचा को तौलिए से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है। अपनी त्वचा को हल्के से थपथपा कर सुखाएं।
- मॉइश्चराइजर है जरूरी- आपको नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइज़र लगाना होगा क्योंकि यह नमी को बरकरार रखता है और रूखेपन को रोकता है। ऐसा मॉइस्चराइज़र लोशन या क्रीम चुनें ऐजिनमें शीया बटर, नारियल तेल या एलोवेरा जैसी सामग्री हो।