सीखना है मेकअप? तो ये 5 ऑल-इन-वन किट आपकी परेशानी करेंगे दूर
अगर आप मेकअप की शुरुआत कर रही हैं और अलग-अलग प्रोडक्ट्स लेकर कन्फ्यूज नहीं होना चाहतीं, तो ऑल-इन-वन मेकअप किट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां 5 विकल्प दिए गए हैं जिनमें शुरुआती मेकअप की बेसिक चीजें मौजूद हैं, जिसे आप आराम से इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेकअप की दुनिया में शुरुआत करना कई बार थोड़ा मुश्किल लग सकता है, खासकर जब बाजार में इतने सारे अलग-अलग प्रोडक्ट्स और विकल्प मौजूद हों तो असमंजस में पड़ना जायज है। ऐसे में बिगिनर्स के लिए कॉम्पैक्ट ऑल-इन-वन मेकअप किट एक आसान और सुविधाजनक विकल्प बन सकती है। इन Makeup Kits में रोजमर्रा के मेकअप के लिए जरूरी कई प्रोडक्ट्स एक ही जगह मिल जाते हैं, जैसे फाउंडेशन, काजल, लिपस्टिक आदि। जिससे अलग-अलग सामान लेने और चुनने की परेशानी कम हो जाती है। चाहे आपको कॉलेज के किसी फंक्शन में तैयार होना हो या ऑफिस या किसी खास मौके के लिए सिंपल और खूबसूरत लुक चाहिए, ये किट्स आपकी शुरुआत को आसान बना सकती है। यहां शुरुआती के लिए 5 कॉम्पैक्ट ऑल-इन-वन मेकअप किट के विकल्प दिए गए हैं जो मेकअप रूटीन को आसान और सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकती हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
LAKM Marriage Bridal Complete Makeup
शुरुआती लोगों के लिए कैसे है सही?
इसमें रोज़ाना या खास मौकों जैसे त्यौहार, शादियां आदि के लिए जरूरी 5 चीजें शामिल है जिसे हर कोई आराम से इस्तेमाल कर सकता है और ज्यादा कोई मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
5 आइटम होने की वजह से इसे ट्रेवल में या बैग में ले जाना बहुत आसान रहेगा जिससे बेसिक मेकअप की जरूरत को आप कभी भी और कहीं भी पूरा कर सकते हैं।
हालांकि LAKMÉ ब्रांड के प्रोडक्ट्स काफी आसानी से बलेंड हो जाते हैं इसलिए फाउंडेशन हो या क्रीम, किसी को भी झटपट लगा कर आप तैयार हो सकती हैं।
किट में शामिल प्रोडक्ट्स - इसमें कुल 5 आइटम शामिल है जिसमें CC क्रीम, एक लिक्विड फाउंडेशन, काजल, ब्लैक आईलाइनर और एक कॉम्पैक्ट पाउडर शामिल है, जो शुरुआती लोगों के लिए काफी सही होगा।
01
Blue Heaven Festive Makeup Kit
शुरुआती लोगों के लिए कैसे है सही?
अगर आप मेकअप की शुरुआत कर रहे हैं या बेसिक मेकअप स्टेप्स सीख रहे हैं तो यह किट आपके लिए काफी सही रहेगा जो फेस्टिव से लेकर डेली रेडी लुक के लिए भी आपको तैयार करने में मदद करेगा।
देखा जाए तो, शुरुआत में महंगे और लग्जरी ब्रांड्स पर पैसे खर्च करने के बजाय कम बजट में प्रैक्टिस करना सही माना जाता है। ऐसे में Blue Heaven एक पॉकेट-फ्रेंडली ब्रांड है, जिससे आप बिना जेब पर भारी पड़े मेकअप सीख सकते हैं।
इसके प्रोडक्ट्स का फॉर्मूला काफी हल्का होता है जिसे ब्लेंड करना आसान है। अगर आप हाथ से या बेसिक स्पंज से भी इसे ब्लेंड करेंगे, तो आसानी से सेट हो जाएगा। वहीं, यह मीडियम स्किन टोन के लिए बना हुआ है।
किट में शामिल प्रोडक्ट्स - आपको बता दें, इसमें कुल 8 प्रोडक्ट्स दिए गए हैं जिसमें काजल, मस्कारा, आईलाइनर, आईशैडो, आइब्रो डिफाइनर, प्राइमर, फ़ाउंडेशन और लिपस्टिक शामिल है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
FACES CANADA Matte Mania Makeup Kit
शुरुआती लोगों के लिए कैसे है सही?
इस मेकअप किट की सबसे खास बात यह है कि यह सभी स्किन टोन के लिए बना हुआ है जिससे शुरुआती लोगों को यह कन्फ्यूजन नहीं होगा कि यह मेरे त्वचा के रंग पर जाएगा या नहीं।
शुरुआत में लिक्विड फाउंडेशन या कंसीलर का शेड चुनना और ब्लेंड करना कठिन होता है। इस FACESCANADA के किट में कॉम्प्लेक्स बेस मेकअप के बजाय आसान कॉम्पैक्ट पाउडर और काजल-मस्कारा दिया गया है, जिसे बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग के भी आसानी से लगाया जा सकता है।
यह काफी छोटे पैक में आता है जिससे अगर आपको किसी शादी या फंक्शन में जाना है तो भी आप इसे आसानी से लेकर जा सकती हैं,
किट में शामिल प्रोडक्ट्स - आपको बता दें, इस ऑल-इन-वन मेकअप किट में 0.35g की काजल, 3.8ml की लिपस्टिक, 9 ग्राम का कॉम्पैक्ट, 9.5ml का मस्कारा और एक ब्यूटी ब्लेंडर दिया गया है, जो मेकअप को आसान बनाने में मदद करते हैं।
03
SWISS BEAUTY First Love Day-Night Makeup Kit
शुरुआती लोगों के लिए कैसे है सही?
मेकअप शुरू करते समय समझ नहीं आता कि क्या-क्या इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में SWISS BEAUTY के इस किट को चुनना सही रहेगा क्योंकि इस 5-इन-1 किट में बेस, आंखें और होंठ, तीनों के लिए जरूरी चीज़ें शामिल हैं।
नए लोगों के लिए मेकअप प्रोडक्ट्स को ब्लेंड करना मुश्किल होता है। लेकिन इस किट के प्रोडक्ट्स की फॉर्मूला ऐसी है जो आसानी से त्वचा पर फैल जाती है और इसके लिए आपको महंगे ब्रश या स्पंज लेने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। आप बस उंगलियों से भी BB क्रीम लगा सकती हैं और यह फाउंडेशन की तरह आपके स्किन को स्मूथ बना सकती है।
शुरुआत में महंगे ब्रांड्स पर पैसे खर्च करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। लेकिन स्विस ब्यूटी अपनी बेहतरीन क्वालिटी और किफायती दामों के लिए जानी जाती है इसलिए इसे चुनना सही रहेगा।
किट में शामिल प्रोडक्ट्स - इसमें बेसिक मेकअप के 4 मुख्य प्रोडक्ट दिए गए हैं जिसमें लाइटवेट BB फाउंडेशन, 10 अलग-अलग शेड्स का लिप पैलेट, एक वॉटरप्रूफ आईलाइनर और एक मस्कारा शामिल है, जिसका इस्तेमाल रोजाना से लेकर त्योहार के दिनों में झटपट तैयार होने के लिए किया जा सकता है। साथ ही एक मेकअप पाउच भी मिल रहा है जिसमें इन चीजों को संभाल कर रखा जा सकता है।
04
Coloressence Makeup Essentials Kit
शुरुआती लोगों के लिए कैसे है सही?
शुरुआती लोगों के लिए सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि वे कौन-कौन से प्रोडक्ट्स खरीदें। इस किट में आपको 10 जरूरी प्रोडक्ट्स एक साथ मिल जाते हैं जैसे कि बेस मेकअप, आई मेकअप और लिपस्टिक आदि। इससे आपको हर एक चीज अलग से चुनने या लेने की झंझट नहीं होगी।
देखा जाए तो भारतीय स्किन टोन पर सही शेड्स चुनना थोड़ा मुश्किल होता है। इस किट को खासतौर पर भारतीय रंगत और यहां के मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे शेड्स बहुत आसानी से आपकी त्वचा में घुल-मिल जाते हैं और मेकअप पैची या अजीब नहीं लगता।
चूंकि यह Coloressence का मेकअप किट साइज और पैकेजिंग के मामले में काफी कॉम्पैक्ट है। जिससे इसे आप आसानी से अपने पर्स या ट्रैवल बैग में कैरी कर सकती हैं। ऑफिस, कॉलेज या किसी इवेंट में टच-अप करने के लिए यह बहुत सही रहेगा है।
किट में शामिल प्रोडक्ट्स - आपको बता दें, इस किट में कुल 10 प्रोडक्ट मौजूद है जिसमें प्राइमर, मेकअप बेस, ब्लशर, लिप स्मूदी, लिक्विड कंसीलर, लिप ग्लॉस, अम्बर रेड और रोज गोल्ड लिपस्टिक, काजल और आईलाइनर शामिल है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
शुरुआती लोगों को किस प्रकार का मेकअप किट चुनना चाहिए?
शुरुआती लोगों को एक ऑल-इन-वन कॉम्पैक्ट किट चुनना चाहिए जिसमें बेसिक प्रोडक्ट जैसे फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लश, आईशैडो और लिपस्टिक शामिल हों।
ऑल-इन-वन मेकअप किट क्या होती है?
ऑल-इन-वन मेकअप किट में मेकअप के कई जरूरी प्रोडक्ट्स एक ही पैकेज में मिलते हैं। इसमें आमतौर पर आईशैडो, ब्लश, कॉम्पैक्ट, लिप कलर या अन्य बेसिक प्रोडक्ट्स शामिल हो सकते हैं। बिगिनर्स के लिए यह इसलिए सुविधाजनक माना जाता है क्योंकि उन्हें हर प्रोडक्ट अलग से चुनने की जरूरत नहीं पड़ती।
क्या महंगे मेकअप किट ही अच्छे होते हैं?
ऐसा जरूरी नहीं है। कई किफायती ब्रांड भी अच्छी गुणवत्ता वाले मेकअप किट पेश करते हैं जो शुरुआती लोगों के लिए बेहतरीन होते हैं और इनमें मौजूद प्रोडक्ट की वजह से मेकअप सही से किया जा सकता है।
क्या कॉम्पैक्ट मेकअप किट यात्रा के लिए उपयुक्त होते हैं?
आमतौर पर, कॉम्पैक्ट मेकअप किट विशेष रूप से यात्रा के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं क्योंकि वे छोटे और ले जाने में आसान होते हैं, जिसमें आपकी सभी जरूरतें पूरी हो जाती हैं और बेसिक मेकअप आराम से किया जा सकता है।