एंटरटेनमेंट के लिए स्मार्ट टीवी हर घर की जरूरत बन चुकी है, लेकिन कई लोग सोचते हैं कि ये महंगी होती हैं। खासतौर पर जिन लोगों का बजट सीमित होता है, उनके लिए एक एडवांस्ड और किफायती स्मार्ट टीवी की तलाश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि 55 इंच और 65 इंच स्मार्ट टीवी के सस्ते विकल्प काफी कम देखने को मिलते हैं। मगर 50 इंच, 43 इंच या 32 इंच टीवी आपको 30 हजार रुपये के आसपास में मिल सकते हैं। दरअसल बड़ी स्क्रीन साइज के मुकाबले, मीडियम और छोटे स्क्रीन वाली टीवी ज्यादातर सस्ती होती है। आज हम यहां ऐसे ही हाई-क्वालिटी फीचर्स वाले कुछ मशहूर Brands के Smart TV के बारे में बताएंगे। ये सभी चीप और बेस्ट स्मार्ट टीवी के कुछ बेहतरीन ऑप्शंस हो सकते हैं, जिनका मतलब है कि, एक ऐसा TV जो सस्ता हो, लेकिन उसकी परफॉर्मेंस, पिक्चर क्वालिटी और फीचर्स बेहतरीन हों।
TCL की मैटेलिक बेजल लेस सीरीज, Samsung क्रिस्टल 43 इंच स्मार्ट TV, Hisense E68N सीरीज, 40 इंच स्क्रीन साइज वाली Acer I Pro और LG की 32 inch स्मार्ट TV मॉडल्स आपको बजट फ्रेंडली प्राइस में मिल रहे हैं। इनमें से ज्यादातर स्मार्ट TV 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करते हैं, तो कुछ फुल HD और HD रेडी हैं, जिनमें आपको क्रिस्टल क्लियर विजुअल्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, इन सभी स्मार्ट TV में Wi-Fi कनेक्टिविटी और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है। ध्यान रहे, यहां किसी तरह का दावा पेश नहीं किया जा रहा है। ये Best Smart TV की कोई आधिकारिक सूचि नहीं है। अगर आपको इनके अलावा कोई अन्य ब्रांड या प्रोडक्ट पसंद आता है, तो हम आपकी पसंद से पूरी तरह सहमति रखते हैं।
स्मार्ट टीवी की खासियत क्या है?
स्मार्ट टीवी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे इंटरनेट से कनेक्ट कर सकते हैं और अपने फेवरेट शोज, मूवीज और गेम्स का मजा ले सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट ऐप्स जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, और हॉटस्टार पहले से मौजूद होते हैं, जिनका आप अपने Wi-Fi कनेक्शन के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी में वॉयस कमांड, स्क्रीन मिररिंग और Ai टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स भी होते हैं। वॉयस कमांड की मदद से आप टीवी को आवाज से भी ऑपरेट कर सकते हैं। वहीं, स्क्रीन मिररिंग की मदद से आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की स्क्रीन को टीवी पर देख सकते हैं। स्मार्ट टीवी के स्क्रीन साइज में भी 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच, 43 इंच, 40 इंच, 32 इंच जैसे कई ऑप्शंस शामिल होते हैं। साथ ही HD, फुल HD, और 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले के विकल्प भी मिलते हैं। इसके अलावा, मल्टीपल HDMI और USB पोर्ट्स के जरिए आप गेमिंग कंसोल, साउंड सिस्टम, और अन्य डिवाइस भी स्मार्ट टीवी कनेक्ट कर सकते हैं।
स्मार्ट टीवी की कीमत पर कौन से फैक्टर्स असर डालते हैं?
स्मार्ट टीवी का सस्ता या मंहगा होना कई अलग-अलग फैक्टर्स पर निर्भर करता है। जैसे कि- LED के मुकाबले QLED और OLED डिस्प्ले वाले टीवी महंगे होते हैं। एसर- TCL जैसे ब्रांड्स के मुकाबले Samsung ब्रांड के स्मार्ट टीवी की कीमत अक्सर थोड़ी ज्यादा होती है। टीवी के स्क्रीन साइज हिसाब से भी स्मार्ट TV की कीमतें कम या ज्यादा हो सकती हैं। उदाहरण के तौर पर, 50-55 इंच स्मार्ट टीवी, 32-43 इंच टीवी के मुकाबले में ज्यादा एक्सपेंसिव होते हैं। भारत में Acer, Xiaomi, Redmi, Kodak जैसे कुछ ब्रांड्स कई ब्रांड्स हैं, जो कि कम कीमत में बेहतरीन स्मार्ट टीवी मॉडल्स पेश करते हैं। इनकी कीमत 10,000 रुपये के आसपास से शुरू होकर 30 हजार रुपये तक के बीच हो सकती है, जिससे यह हर वर्ग के ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प बन जाते हैं। यहां भी आपको कुछ अच्छे ब्रांड्स के स्मार्ट TV के किफायती विकल्प मिल जाएंगे, जो एडवांस्ड फीचर्स से लैस होने के साथ अफोर्डेबल ऑप्शन भी हो सकते हैं।