जिम सेट के साथ घर पर करें वर्कआउट, महंगी मेंबर्शिप की नहीं पड़ेगी जरूरत!

डंबल, बेंच, कर्लिग रॉड, वेट्स और लेग प्रेस जैसी सुविधाओं के साथ आने वाले जिम सेट घर पर इस्तेमाल करने के लिए काफी अच्छी पसंद रहेंगे। इनकी मदद से फुल बॉडी वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आसानी से की जा सकती है। वहीं, मजबूत ग्रिप और मटेरियल सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित करते हुए फिटनेस का ध्यान रखने मदद करेंगे।

घर पर इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया जिम सेट
घर पर इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया जिम सेट

जिन लोगों को एक्सरसाइज करने के लिए बाहर जाने का समय नहीं मिलता है, उनके लिए जिम सेट घर पर ही वर्कआउट करने का सही समाधान होंगे। इस एक ही पैक में आपको तरह-तरह की चीजें मिल जाएंगी, जिनकी मदद से फुल बॉडी वर्कआउट आसानी से किया जा सकता है। जिम सेट में बेंच, डंबल, कर्लिग रॉड, वेट्स और स्किपिंग रोप जैसी चीजें मिल जाएंगी; जिस वजह से हर उपकरण को अलग-अलग लेने की जरूरत नहीं होगी। फिर चाहे आप लंबे समय से एक्सरसाइज कर रहे हों या हाल फिलहाल में ही स्वास्थ्य को लेकर जागरुक हुए हों; ये सेट हर किसी के लिए उपयोगी होंगे।  

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Adjustable Weight Bench with 30KG Rubber Coated Home Gym Combo Kit

    घर पर इस्तेमाल करने के लिए क्यों है अच्छा?

    • इस जिम सेट के साथ बेंच प्रेस, शोल्डर प्रेस, डंबल फ्लाय और सिट-अप्स जैसी एक्सरसाइज आसानी से की जा सकती हैं। इसमें दी गई मजबूत क्वालिटी वाली बेंच आपकी पूरी बॉडी को सहारा देगी, जिससेगिरने या चोट लगने का खतरा नहीं रहेगा।
    • इस सेट में दिए गए रबर कोट वाले वेट्स न सिर्फ वर्कआउट के लिहाज से अच्छे हैं, बल्कि जमीन पर भी खरोंच नहीं आने देंगे। इसी के साथ बढ़िया बारबेल सही पकड़ सुनिश्चित करेगा, जिससे उसके हाथ से फिसलने का डर नहीं रहेगा।
    • इस सेट में दी गई स्किपिंग रोप के साथ कार्डियो वर्कआउट करने में काफी सुविधा होगी। वहीं, जिम ग्लव्स के साथ हाथों को पूरी सुरक्षा मिलेगी और छाले पड़ने का डर नहीं रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- MUSCAZO FITNESS 
    • वजन- 30 किलोग्राम
    • मटेरियल- रबर कोटेड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 60D x 100W x 100H सेंटीमीटर
    • कलर- रेड व ब्लैक

    यह भी जानें

    • वेट एडजस्ट हो जाएंगे।
    • हैंड ग्रिप के साथ कलाई का वर्कआउट हो जाएगा।
    • जिम ग्लव्स पैडेड हैं।

    कमी

    • बेंच का बेस ज्यादा मजबूत नहीं है। 


    स्वास्थ्य व वर्कआउट से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी फिट-किट पर 

    01
  • BULLAR Steel Home Gym Set Gym Equipment for Home Workout Exercise Kit for Fitness

    घर पर इस्तेमाल करने के लिए क्यों है अच्छा?

    • आपको चाहे जैसी एक्सरसाइज करनी हो इस जिम सेट में दी गई अलग-अलग वेट प्लेट्स के साथ वजन को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। यह सेट आपको ऐब्स, बाइसेप्स, ट्रायसेप्स, लेग्स, नीज़ और चेस्ट वर्कआउट करने में मदद करेगा। 
    • इस सेट के सभी डंबल्स को हाई क्वालिटी स्टील से बनाया गया है जो न सिर्फ लंबे समय तक मजबूत रहेंगे बल्कि इस्तेमाल करने में भी आरामदायक होंगे। इनके गिरकर टूटने की चिंता नहीं रहेगी और न ही इन पर ज़ंग लगेगी।
    • मजबूत लॉक की वजह से वेट प्लेट्स एक्सरसाइज के दौरान रॉड से गिरेंगी नहीं जिस वजह से किसी तरह के हादसे का खतरा नहीं रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • वजन- 40 किलोग्राम
    • ब्रांड- BULLAR
    • मटेरियल- एलॉय स्टील
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 9D x 16W x 151H सेंटीमीटर
    • हैंडल टाइप- PVC

    यह भी जानें

    • हैंड ग्रिप, जिम ग्लव्स और स्किपिंग रोप भी मिलेंगे।
    • 10 किलोग्राम-70 किलोग्राम का वेट एडजस्टमेंट।
    • मजबूत ग्रिप।

    कमी

    • वेट्स की डिजाइन ऐंटी-फॉल नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Home Gym Set Combo Kit, Gym Equipment

    घर पर इस्तेमाल करने के लिए क्यों है अच्छा?

    • इस सेट में मिलने वाली 3 फीट साइज वाली कर्ल रॉड खासकर बाइसेप्स और ट्रायपेस्प वर्कआउट करने के लिए डिजाइन की गई है। यह मांसपेशियों पर ज्यादा ज़ोर डाले बिना सुरक्षित तरह से एक्सरसाइज करने के लिए काफी उपयोगी होगी।
    • इस होम जिम सेट में दी गई बढ़िया क्वालिटी की बेंच 200 किलोग्राम तक का वजन आसानी से झेल लेगी, और मजबूत बेस की वजह से अपनी जगह से खिसकेगी भी नहीं। चौड़ी सतह की वजह से महिला और पुरुष दोनों इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • इस सेट में ग्रिपर भी दिया गया है जो आपको हाथों व कलाई की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करेगा। इस एक चीज के साथ कहीं भी और कभी भी चलते-फिरते एक्सरसाइज की जा सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • वजन- 40 किलोग्राम
    • ब्रांड- SAFECO FITNESS 
    • कलर- ब्लैक
    • मटेरियल- PVC
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 100D x 50W x 80H सेंटीमीटर

    यह भी जानें

    • मजबूत PVC प्लेट्स।
    • ऐंटी-स्लिप ग्रिप।
    • रॉड की क्षमता 30 किलोग्राम।

    कमी

    • स्क्रैच आसानी से पड़ सकते हैं। 
    03
  • 20-in-1 Multipurpose Gym Bench Press Station for Home Gym

    घर पर इस्तेमाल करने के लिए क्यों है अच्छा?

    • इस एक जिम सेट को 20 अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज और वर्कआउट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फुल बॉडी ट्रेनिंग के लिए काफी अच्छा रहेगी जिस वजह से अलग-अलग मांसपेशियों और शरीर के अलग-अलग अंगों को टार्गेट किया जा सकता है।
    • इसकी एडजेस्टेबल बेंच पर मेमोरी स्पंज मटेरियल लगा है जो एक्सरसाइज के दौरान पसीने की वजह से गीला नहीं होगा और आपके फिसलने का डर भी नहीं रहेगा।
    • इस मल्टी-पर्पस जिम बेंच को इस्तेमाल के बाद आसानी से मोड़कर रखा जा सकता है जिस वजह से जगह का घेराव नहीं होगा। यह छोटे घरों में इस्तेमाल करने के लिए काफी अच्छी पसंद होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- VAISHNAVI FITNESS 
    • वजन- 45 किलोग्राम
    • मटेरियल- मेटल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 86D x 117W x 147H सेंटीमीटर
    • फ्रेम मटेरियल- आयरन

    यह भी जानें

    • पैरों की एक्सरसाइज के लिए लेग डेवलपर।
    • मल्टी-पोजीशन बेंच।
    • डिप स्टेशन।

    कमी

    • ज्यादा मजबूत नहीं है। 


    एप्लाइंसेस, गैजेट और लाइफस्टाइल से जुड़े तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

    04
  • Heavy Duty Workout Bench for Home Gym Strength Training Home workout setup

    घर पर इस्तेमाल करने के लिए क्यों है अच्छा?

    • अपर बॉडी वर्कआउट के लिए इस जिम सेट में डिप स्टेशन लगा हुआ है जिस वजह से शोल्डर, ट्रायसेप्स और चेस्ट ऐक्सरसाज आसानी से की जा सकती हैं। वहीं, इसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है और वेट्स उठाने के दौरान यह बॉडी को सहारा देगी।
    • लोअर बॉडी वर्कआउट के लिए इसमें लेग ऐक्सटेंशन और कर्ल सिस्टम दिए गए हैं। यह आपको पैरों से जुड़ी तरह-तरह की एक्सरसाइज करने में मदद करेगा। वहीं, जरूरत न होने पर इस स्टैंड को आसानी से मोड़ा भी जा सकता है।
    • यह कम जगह में तो आसानी से फिट होगा ही, साथ-साथ इसमें नीचे की तरफ दिया गया बेस, फर्श को खराब होने से बचाएगा। इसे टाइल्स व मार्बल हर तरह की सतह पर रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- NOVIAN FITNESS 
    • वजन- 40 किलोग्राम
    • मटेरियल- एलॉय स्टील
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 137D x 76W x 116H सेंटीमीटर
    • वजन क्षमता- 350 किलोग्राम

    यह भी जानें

    • पैडेड सीट व बैकरेस्ट।
    • मजबूत स्टील फ्रेम।
    • नॉन-स्लिप ग्रिप व रोलर।

    कमी

    • बेंच स्वेटप्रूफ नहीं है।
    05

जानिए इन सभी जिम सेट के बीच का अंतर

घर पर इस्तेमाल करने के लिए अगर आपको इनमें से किसी एक जिम सेट का चयन करना है तो, पहले इस तालिका की मदद से अंतर को आसानी से समझ लीजिए।

मॉडल

वजन 

मटेरियल

Adjustable Weight Bench with Rubber Coated Home Gym Combo Kit

30 किलोग्राम

रबर कोटेड

BULLAR Steel Home Gym Set

40 किलोग्राम

एलॉय स्टील

Home Gym Set Combo Kit, Gym Equipment

30 किलोग्राम

PVC

20-in-1 Multipurpose Gym Bench Press Station for Home Gym

45 किलोग्राम

मेटल

TITAN-X 8-in-1 Pro Multifunction Adjustable Workout Bench for Home workout setup

40 किलोग्राम

एलॉय स्टील

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर पर इस्तेमाल करने के लिए किस तरह के जिम सेट सबसे अच्छे होंगे?
    घर के लिए सबसे अच्छे जिम सेट आपकी जरूरत पर निर्भर करते हैं। अगर आपको सामान्य एक्सरसाइज करनी है, तो एडजस्टेबल डंबल्स, रेजिस्टेंस बैंड और योगा मैट सही रहेंगे। वहीं, अगर आपको फुल बॉडी वर्कआउट करना है तो मल्टी-जिम मशीन या एक एडजस्टेबल बेंच और बारबेल सेट बेहतर रहेगा।
  • छोटे अपार्टमेंट के लिए किस तरह का जिम सेट चुनना सही रहेगा?
    छोटे अपार्टमेंट के लिए फोल्डेबलऔर मल्टी-पर्पस उपकरणों का चयन करना चाहिए। ऐसे उपकरण जगह भी बचाते हैं और पूरा वर्कआउट करने की सुविधा भी देते हैं।
  • होम जिम सेट का चयन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    होम जिम सेट का चयन करने से पहले एक्सरसाइज के हिसाब से जरूरत, जगह, और बजट का ध्यान रखें। मल्टी-फंक्शनल मशीन और तरह-तरह की ऐक्ससरीज के साथ आने वाले विकल्प सबसे अच्छे माने जाते हैं। इसी के साथ ऐसा सेट चुनें जो इस्तेमाल करने में सुरक्षित हो।
  • एक अच्छा होम जिम सेट किस बजट रेंज में मिलेगा?
    किसी भी जिम सेट का दाम ब्रांड, मॉडल व उसकी डिजाइन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। सामान्य मॉडल आपको ₹5,000-₹15,000 तक की रेंज में मिल जाएंगे। वहीं, एडवांस मॉडल ₹20,000-₹1,00,000+ तक की रेंज में आते हैं।
  • होम जिम सेट का रख-रखाव कैसे करना चाहिए?
    होम जिम सेट को सुरक्षित और नया बनाए रखने के लिए हर वर्कआउट के बाद उपकरण अच्छी तरह से पोंछना चाहिए। महीने में एक बार सभी नट-बोल्ट को कसना भी जरूरी है। ज़ंग से बचाने के लिए मेटल रॉड पर हल्का तेल लगाएं, केबल्स की जांच करें, जिम मैट को साफ रखें और भारी वजन को सही तरह से रखें।

Loading...

Loading...