'बिग बॉस 20' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और पहले ही एपिसोड से हंगामों और ड्रामों का सिलसिला शुरू हो गया है। बीती रात (7 सितंबर) को शो का जो प्रोमो आउट हुआ, उसमें 23 साल की GenZ एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर जमकर भड़कती हुई नजर आईं। उनकी माही विज और आम्रपाली दुबे के साथ खूब बहसबाजी हुई। अरिश्फा खान शो में एंट्री करने के साथ ही सुर्खियों में हैं। उन्होंने स्टेज पर बताया था कि इंस्टाग्राम पर उनके 29 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी बिल्लियों के भी सोशल मीडिया अकाउंट हैं। वह इस सीजन की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं, लेकिन अपने तेवर से सभी को टक्कर देती दिख रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अरिश्फा खान कौन हैं और वह क्या करती हैं?

अरिश्फा खान कौन हैं?

अरिश्फा खान सोशल मीडिया का एक पॉपुलर चेहरा हैं और 'बिग बॉस 20' में अब तक की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट में से एक हैं। ज्यादातर लोगों को यही जानकारी है कि वह सिर्फ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वह लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उनका जन्म 3 अप्रैल 2003 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मां फिल्म इंडस्ट्री में स्टंटवुमन के तौर पर काम कर चुकी हैं। बताया जाता है कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी। अरिश्फा ने साल 2012 में 'छल-शह और मात' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

अरिश्फा को इस सीरियल से मिली थी पहचान

अरिश्फा बचपन और टीनएज में कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। वह 'उतरन', 'ये है मोहब्बतें', 'गंगा' और 'मेरी दुर्गा' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'क्राइम पेट्रोल' के कुछ एपिसोड्स का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने स्टार प्लस के शो 'एक वीर की अरदास...वीरा' से असली पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने छोटी गुंजन का किरदार निभाया था, जो वीरा की सहेली थी। अरिश्फा कई म्यूजिक वीडियोज और टीवी ऐड्स में भी नजर आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर हैं काफी पॉपुलर

अरिश्फा खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और यह उनके बिग बॉस के सफर में एक एक्स फैक्टर साबित हो सकता है। जब टिकटॉक चलन में था, उस वक्त भी उनके काफी फॉलोअर्स थे और फिलहाल वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाती हैं। साल 2018 में सोशल मीडिया पर्सनालिटी दानिश जेहन की मौत के बाद उनका और अरिश्फा का रिश्ता काफी चर्चा में आया था। दानिश के भाई ने उन पर कई इल्जाम भी लागए थे। हालांकि, अरिश्फा ने कहा था कि दानिश सिर्फ उनके दोस्त थे।

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 20' में कदम रखते ही कनिका मान को मिला बड़ा 'वरदान', एक इशारे पर बिगड़ेगा किसी घरवाले का खेल

'बिग बॉस 20' में मचा रही हैं धमाल

अरिश्फा खान 'बिग बॉस 20'  की शुरुआत के साथ ही फ्रंटफुट पर खेलती हुई नजर आ रही हैं। उनके तेवर साफ हैं कि वह  किसी भी कंटेस्टेंट से डरने या दबने वाली नहीं हैं। लेटेस्ट प्रोमो में वह घरवालों के 'बच्चा' कहने पर चिढ़ जाती हैं। इसके बाद आम्रपाली दुबे और माही विज से उनका झगड़ा होता है और वह गुस्से में कहती हैं कि उनका दिमाग वहां मौजूद बाकी सभी लोगों से तेज है और वह सभी को खा जाएंगी।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट Qazi Touqeer? कैटरीना कैफ और अरिजीत सिंह से है खास रिश्ता

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar, Instagram/Arishfa Khan