Bigg Boss 20: अरिश्फा खान पर भड़के काजी तौकीर, कहा- घटिया सोच वाली लड़की; नियम तोड़ने पर घरवालों को मिली सजा

'बिग बॉस 20' में बीती रात काजी तौकीर और अरिश्फा खान में जोरदार लड़ाई हुई। काजी गुस्से में अरिश्फा पर जमकर बरसे और कहा- बाप-बेटी वाला अब ओवर हो चुका है। वहीं घर में एक बड़ा नियम भी टूटा, जिसके चलते घरवालों को सजा मिली।
Updated:- 2026-10-22, 05:58 IST
bigg boss 20 qazi touqeer got angry at arishfa khan heated argument housemates punished for breaking rules

'बिग बॉस 20' में बीती रात के एपिसोड में एक नहीं, बल्कि कई बड़े झगड़े देखने को मिले। जहां पहले अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच जोरदार बहस हुई, वहीं कैप्टेंसी टास्क में काजी और स्काउट में लड़ाई देखने को मिली। काजी ने अरिश्फा को घटिया सोच वाली लड़की कहा और यह भी कहा कि उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिलता, इसलिए वह बेकार की बातें करती हैं। घर के अंदर बीती रात एक बड़ा नियम भी टूटा और इसे लेकर बिग बॉस ने घरवालों को बड़ी सजा दे डाली। चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॉस हाउस में क्या कुछ खास हुआ?

अरिश्फा खान पर बरसे काजी तौकीर

बीती रात के एपिसोड की शुरुआत में काजी तौकीर कपड़े प्रेस करते हुए दिखते हैं, तभी वह कहते हैं- इसमें से बाप निकला। इसके बाद अरिश्फा कहती हैं कि काजी घटिया बातें करते हैं और बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलते हैं। अरिश्फा गुस्से में कहती हैं कि काजी ने उन्हें कहा-तेरा बाप निकला। इसके बाद काजी उन पर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि उनका दिमाग घटिया है और वह बेकार की बातें करती हैं। काजी कहते हैं, "मैंने तेरा बाप नहीं बोला है... मैं ऐसा घटिया इंसान नहीं हूं...मैंने कल तुम्हें बोला कि बाप-बेटी वाला अब ओवर हो चुका है, तो मैंने उसी कॉन्टेस्ट में यही बात कही थी...सेंसलेस लड़की...मुझसे ऐसे बात मत करना, कुछ भी फालतू हरकत करती है।"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 WKV Promo: काजी तौकीर पर बरसे सलमान खान, घर में हुई हिंसा पर पूछे तीखे सवाल; क्या नकुल ढुल की होगी वापसी?

काजी ने ली अरिश्फा की साइड

जहां पहले अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच बहस हुई, वहीं कैप्टेंसी टास्क में जब स्काउट ने अरिश्फा का पैर खींचा तो काजी उन पर जमकर बरसे और उन्होंने अरिश्फा की साइड ली। इसे लेकर जहां एक तरफ अरिश्फा ने उन्हें शुक्रिया कहा, वहीं दूसरी तरफ माही और काजी के दोस्त उनके खिलाफ हो गए। माही ने काजी से कहा कि अरिश्फा बच्ची नहीं है, जिसे वह हर बार प्रोटेक्ट करते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 20' में नकुल ढुल ने लड़कियों को लेकर दिए विवादित बयान पर दी सफाई, क्यों आधी रात एविक्शन की आ रही हैं खबरें?

घरवालों को मिली बड़ी सजा

घर में बीती रात कैप्टेंसी टास्क भी शुरू हो चुका है और आज रात के एपिसोड में इस टास्क के दौरान यंग, स्काउट और काजी के बीच एक बार फिर लड़ाई होगी। बीती रात कैप्टेंसी टास्क शुरू होने से पहले घर का एक बड़ा नियम टूटा। घर के कैप्टन स्काउट के साथ दो घरवाले एक साथ वॉशरूम में घुसे और इसे लेकर बिग बॉस ने सजा के तौर पर 50 प्रतिशत राशन कटौती की घोषणा की।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।