यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं। जहां यश के फैंस इसे मास्टरपीस बता रहे हैं, वहीं ज्यादातर क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म में कहानी के नाम पर कुछ नहीं है। खैर, इसी बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और पहले ही दिन 100 करोड़ से खाता खोला था। राखी लॉन्ग वीकेंड में फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा, इसकी पूरी उम्मीद है। इसी बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों की मानें तो एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस फिल्म के लिए तिजोरी खोल दी है और 235 करोड़ में इसके ओटीटी राइट्स बिके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को आप कब और कहां देख पाएंगे?

Toxic किस OTT Platform पर रिलीज होगी?

'टॉक्सिक' की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है क्योंकि अभी फिल्म थियेटर में रिलीज हुई है। ऐसे में कम से कम 8-10 हफ्ते बाद ही फिल्म ओटीटी पर आएगी। फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

Toxic की OTT Deal कितने करोड़ में हुई?

'टॉक्सिक' एक मेगा बजट मूवी है, जो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दवा किया जा रहा है कि इस गैंगस्टर ड्रामा के ओटीटी राइट्स जी5 ने 235 करोड़ रुपये में खरीदे हैं और थियेटर में अपना सफर पूरा करने के बाद यह फिल्म इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection: यश की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर डंका, पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

'टॉक्सिक' की कमाई हुई 200 करोड़ पार

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'टॉक्सिक' ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 221.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ रुपये हुए है और इस फिल्म ने ओवरसीज 23.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आज (28 अगस्त) के रात तक के आंकड़े हैं। वीकेंड पर इसके कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Toxic X Review: पर्दे पर चला यश का जादू, फैंस बोले- फुल पैसा वसूल है फिल्म


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।