Awarapan 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दिखेगी शिवम पंडित की दीवानगी, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' इन दिनों थियेटर्स में अपना जादू चला रहा है। फिल्म की रिलीज को लेकर काफी बज था और जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में उतरी, शिवम पंडित की दीवानगी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोलने लगी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार कमाई की और साथ रिलीज हुई फिल्म 'बंटवारा 1947' को धोबी पछाड़ दी। कल्ट-क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के फ्लॉप होने की कसक को इस फिल्म ने शानदार तरीके से पूरा किया। फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है। चलिए आपको बताते हैं कि ओटीटी पर यह फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'?
'आवारापन 2' के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। फिल्म के प्री क्रेडिट सीन्स में इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई है। ऐसे में फिल्म थियेटर्स के बाद प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अमूमन कोई भी फिल्म रिलीज के 6-7 हफ्तों के बाद ओटीटी पर आती है, ऐसे में फिल्म सितंबर के आखिर में या अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऑनलाइन आ सकती है। हालांकि, कई बार कमर्शियली हिट फिल्मों के ओटीटी रिलीज में 8 हफ्तों तक का वक्त भी लग जाता है। ऐसे में इसकी स्ट्रीमिंग डेट के लिए अभी मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल ऐलान का इंतजार करना होगा।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी ने क्यों नहीं दिया कोई किसिंग सीन? फिल्म के लेखक ने दिया जवाब
'आवारापन 2' ने रचा इतिहास
'आवारापन 2' ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ यह पोस्ट कोविड तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म बन चुकी है। इस लिस्ट में 'सैयारा' पहले और 'एक दीवाने की दीवानियत' दूसरे नंबर पर है। यह इमरान हाशमी के करियर में सोलो लीड के तौर पर 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों के अंदर ही भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2007 में जिस फिल्म को ऑडियंस ने सिरे से नकार दिया था, आज उसी का सीक्वल इमरान हाशमी के करियर को चमका रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी (शिवम पंडित), दिशा पाटनी (जारा), शबाना आजमी (नफीसा) और पूरन गब्बी (जोरावर) के रोल में हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म में फिर दिखा इश्क का दर्द, क्या दिल छू पाई कहानी?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- 'आवारापन' कब रिलीज हुई थी?
- इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' 29 जून 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- आवारापन फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
- आवारापन में इमरान हाशमी (शिवम पंडित), श्रिया सरन (आलिया), मृणालिनी शर्मा (रीमा), आशुतोष राणा (भारत दौलत मलिक) और आशीष विद्यार्थी (राजा डी. मलिक) लीड रोल में थे।
- इमरान हाशमी की नई फिल्म 2026 में कौन सी है?
- एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर G9'27 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।