The Vvan OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म कब और कहां होगी रिलीज? जानें लेटेस्ट अपडेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनेचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म The Vvaan 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, क्रिटिक्स ने इसे अच्छे रिव्यूज दिए थे। वन देवी का मंदिर, रहस्यमयी जंगल की कहानी और बिहार की लोककथा के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म को अगर आप थियेटर में नहीं देख पाए थे और इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, तो इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
'द वन' ओटीटी पर कब रिलीज होगी?
'द वन' के थिटेयर में आने से पहले ही इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर जो अपडेट सामने आई थी, उसके मुताबिक फिल्म के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे थे। ऐसे में फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ और तमन्ना की यह फिल्म 6 नवंबर, 2026 को दिवाली के मौके पर ओटीटी पर रिलीज होगी। हालांकि, इसे लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म पहले प्राइम वीडियो पर रेंटल बेसिज पर उपलब्ध होगी और फिर सब्सक्रिप्शन पैकेज में देखने को मिलेगी।
'द वन' की स्टारकास्ट
इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म बिहार की एक लोककथा और एक रहस्यमयी वन पर आधारित है। यह फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और अनूप सोनी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया था।
'द वन' का कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 92 करोड़ रहा था। यह सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
यह भी पढ़ें- The Vvaan Trailer Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज, खोलेंगे खतरनाक वन का रहस्य
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।