Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:12 PM IST

Toxic Box Office Collection: यश की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर डंका, पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

यश की 'टॉक्सिक' को लेकर जबरदस्त बज था। हालांकि, फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं, लेकिन थियेटर्स में यश की दीवानगी देखने को मिल रही है। चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
Updated:- 2026-08-26, 23:24 IST
toxic box office collection day 1 yash film opening day earning details

साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' आज बड़े परदे पर रिलीज हो चुकी है। यश की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था और फिल्म एडवांस बुकिंग में ही 'धुरंधर 2' से लेकर 'जवान' तक कई बड़े स्टार्स की फिल्म को धूल चटाती नजर आ रही थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं, लेकिन यश का खुमार ऑडियंस के सिर चढ़कर बोलता नजर आ रहा है। फिल्म ने रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर 'धुरंधर' के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। बात अगर पहले दिन के कुल कलेक्शन की करें, तो इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई का शतक लगाया है। फिल्म ने आज (26 अगस्त, बुधवार) को आज भारत में 101.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धराशायी किए कई रिकॉर्ड्स 

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है और 120.75 रुपये की ग्रॉस कमाई की है। वहीं बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म ने 140.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बता दें कि यह रात 10 बजे तक के आंकड़े हैं और इसमें अभी लेट नाइट शोज का कलेक्शन जुड़ना बाकी है।

टॉक्सिक का सभी भाषाओं में कलेक्शन

फिल्म 'टॉक्सिक' पैन इंडिया रिलीज हुई है और हिंदी में इसने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। बता दें कि यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, मलयालम तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है।

हिंदी 55 करोड़
तमिल 5.50  करोड़
कन्नड़ 23.30 करोड़
तेलुगु 16 करोड़
मलयालम 1.30 करोड़
कुल कलेक्शन (डे 1) 101.1 करोड़

यह भी पढ़ें- Toxic X Review: पर्दे पर चला यश का जादू, फैंस बोले- फुल पैसा वसूल है फिल्म

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

क्या 'टॉक्सिक' तोड़ पाएगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब है। फिल्म 101.10 करोड़ की कमाई कर चुकी है। अगर रात के शोज का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म 102 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच जाती है या उससे ज्यादा कमाई कर लेती है, तो यह 'धुरंधर 2' के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

यह भी पढ़ें- 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ देगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?

बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है यश का क्रेज

यश स्टारर 'टॉक्सिक' को लेकर कई क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म में कहानी के नाम पर कुछ नहीं है, बस इंटिमेट सीन्स, डायलॉग्स और एक्शन के दम पर फिल्म आगे बढ़ रही है। इसके बावजूद भी यश की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यश बेशक इस फिल्म का एक्स फैक्टर हैं और उनके लिए फैंस का प्यार साफ नजर आ रहा है।


यश की 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई की है। अब देखना होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कितना उछाल देखने को मिलता है? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।