Toxic के मेकर्स को डबल झटका! थिएटर में चारों खाने चित होने के बाद OTT रिलीज पर भी लगा ग्रहण?

यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का यश के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कलेक्शन किया था, लेकिन बहुत ही जल्द कमजोर कहानी और एक्टिंग के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पहले खबरें आ रही थीं कि फिल्म के ओटीटी राइट्स 235 करोड़ में बिके हैं, लेकिन अब इसकी ओटीटी डील में भी मेकर्स को घाटा झेलना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक वक्त पर जहां फिल्म के ओटीटी राइट्स की कीमत 200 करोड़ से भी ज्यादा थी, वहीं अब यह सीधे 30 करोड़ तक पहुंच गई है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
'टॉक्सिक' की ओटीटी रिलीज पर लगा ग्रहण?
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और इसके बाद फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी संकट मंडराता नजर आ रहा है। पहले खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म के बज को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म इसके लिए 200 करोड़ या इससे ज्यादा भी ऑफर करने को तैयार हैं। हालांकि, तब मेकर्स ने इस डील के लिए हामी नहीं भरी। शायद मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद इसके ओटीटी राइट्स और ज्यादा कीमत में बिकेंगे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मनमुताबिक सफलता न मिलने के चलते इसके ओटीटी राइट्स की कीमत भी घट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब कमाई के बाद अब इस फिल्म के अलग-अलग भाषाओं में पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए ओटीटी राइट्स केऑफर घटकर 30 करोड़ तक पहुंच गए हैं। ऐसे में अभी फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। पहले बताया जा रहा था कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।
View this post on Instagram
तेजी से गिरा 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन से खाता खोला था। हालांकि, फिल्म की कहानी और प्लॉट को सोशल मीडिया जमकर ट्रोल किया गया और इसे काफी नेगेटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला, जिसके चलते इसका कलेक्शन तेजी से गिरा। शुरुआत में ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने रिलीज के करीब 14 दिनों में भारत में लगभग 246.89 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसी बीच रिलीज हुई फिल्मों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और 'टॉक्सिक' पिछड़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें- Toxic OTT Release: यश की फिल्म के लिए हुई करोड़ों की डील, जानें कब और कहां देख पाएंगे?
यह भी पढ़ें- 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ देगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।