अक्सर लोगों को लगता है कि एनिमेटेड फिल्में सिर्फ छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए होती हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इन फिल्मों की कहानी किरदार और दिल को छू लेने वाली कहानियां होती हैं, जो आपको कभी हंसाती हैं, तो कभी आपकी आंखों में आंसू ला देती हैं। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहती हैं जिसमें थ्रिल, एडवेंचर और इमोशन्स का कॉम्बिनेशन हो, तो हॉलीवुड की ये 5 एनिमेटेड फिल्में आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। नीचे पढ़ें मूवीज के नाम और कहानी।
स्वैप (Swapped)
स्वैप एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म में ओली और आइवी की कहानी है, जो गलती से एक-दूसरे के शरीर में फंस जाते हैं। उन्हें वापस अपनी दुनिया में लौटने के लिए एक लंबा सफर पूरा करना पड़ता है। स्वैप फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- June Movie Release: 'है जवानी तो इश्क होना है' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक, इस महीने थिएटर्स में देखें ये बड़ी फिल्में
राया एंड द लास्ट ड्रैगन (Raya And The Last Dragon)
राया एंड द लास्ट ड्रैगन मूवी में इंसानों और ड्रैगन के बीच काफी अच्छा बॉन्ड दिखाया गया है। ड्रैगन्स इंसानों के लिए अपनी जान दे देते हैं, लेकिन इंसान एक दूसरे से लड़ते रहते हैं। इसके बाद राया ड्रैगन की खोज में निकल जाती है क्योंकि उसे भरोसा रहता है कि एक ड्रैगन अभी भी जिंदा है। इस आप डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
टर्निंग रेड (Turning Red)
इस एनिमेटेड मूवी में 13 साल की मैली को जब गुस्सा आता है या फिर इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाती है या फिर बहुत एक्साइटेट होती है, तो वो रेड कलर के पंडा में बदल जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके परिवार को एक श्राप मिला हुआ है। टर्निंग रेड को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
बिग हीरो-6 (Big Hero 6)
बिग हीरो-6 एनिमेटेड मूवी होरी नाम के एक लड़के की कहानी है और वह रोबोट बनाने में बहुत माहिर होता है, लेकिन एक लाइफ तब बदल जाती है, जब एक्सीडेंट में इसके भाई की डेथ हो जाती है। इसके बाद उसकी दोस्ती एक रोबोट से हो जाती है। इस फिल्म को हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
एलियो (Elio)
एलिवो एनिमेटेड मूवी एलिवो एक बच्चे का नाम है, जो हमेशा एलियन्स के सपने देखता है। वह चाहता है कि एलियन्लस आएं और उसे उठाकर ले जाएं। कुछ दिन बाद उसका यह ड्रीम सच में पूरा हो जाता है।
एलियन्स एलिवो को उठाकर अपने दुनिया में लेकर चले जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है मूवी का फुल क्लाइमेक्स। डिज्नी हॉटस्टार पर यह फिल्म मिल जाएगी।
लूका (Luca)
लूका एक समुद्री मॉनस्टर होता है, लेकिन वह लोगों के बीच में आकर रहना चाहता है और उनके जैसा घूमना चाहता है। एक दिन उसकी दोस्ती एक लड़के से हो जाती है और वह अच्छे दोस्त बन जाते हैं। साथ ही एक दूसरे के साथ मस्ती करते हैं, लेकिन क्या होगा जब उसका असली राज गांव वालों के सामने आ जाएगा। लूका को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- जब नुसरत भरूचा के फिल्मी सपनों पर उठे थे सवाल, परिवार ने पूछा था, 'एक्टिंग नहीं आती तो फिल्मों में कैसे जाओगी?'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Wikipedia, imbd
