Friday Releases: इस शुक्रवार को होगा धमाका,थिएटर्स-OTT पर रिलीज होंगी 7 धांसू फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

Friday Upcoming Release: इस शुक्रवार मूवी लवर्स को मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। अगर आप घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रही हैं, तो इस वीक की रिलीज लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। 23 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम थ्रिलर से लेकर स्पोर्ट्स बायोपिक से जुड़ी कई सीरीज देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं इस शुक्रवार कौन-सी 7 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं और इन्हें कहां देख सकेंगे।
कल 23 अक्टूबर को रिलीज होंगी ये 7 फिल्में और सीरीज
इस शुक्रवार को तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस वीक आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं होगी, आप घर में रह कर ही मजे कर सकती हैं।
चार यार (Chaar Yaar)
रिलीज डेट: 23 अक्टूबर 2026
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
'चार यार' एक बहुत अच्छी फिल्म है। यह चार दोस्तों की कहानी पर बनी है, जो आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलकर बेहतर जिंदगी जीना चाहते हैं। जय, टोनी, साहिल और समीर नाम के चार दोस्त अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए लग्जरी कारों की चोरी करने का फैसला करते हैं। शुरुआत में उन्हें यह पैसा कमाने का आसान रास्ता लगता है, लेकिन जल्द ही वे गैंगस्टर्स और पुलिस की जांच के बीच फंस जाते हैं।
image credit-imdb
गजब रात (Gajab Raat)
रिलीज डेट: 23 अक्टूबर 2026
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गजब रात' एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिसकी जिंदगी एक घटना के बाद बदल जाती है। इसमें वह अजय दीक्षित नाम के दिल्ली पुलिस अधिकारी का रोल निभा रहे हैं। अजय की जिंदगी में उस समय नया मोड़ आता है, जब एक घायल महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया जाता है। यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। आप इसे जरूर देखें।
image credit-imdb
तुम मेरे हो (Tum Mere Ho)
रिलीज डेट- 23 अक्टूबर
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
कल यानी 23 अक्टूबर को गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की लव स्टोरी 'तुम मेरे हो' भी दस्तक दे रही है। इस फिल्म में ईशा लीड रोल में नजर आएंगी, इससे पहले वो कई टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं।
image credit-imdb
लुपिन पार्ट 4 (Lupin Part 4)
रिलीज डेट: 23 अक्टूबर 2026
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
फ्रेंच सीरीज 'लुपिन' के चौथे पार्ट में उमर साय एक बार फिर असाने डियोप के किरदार में लौट रहे हैं। पिछले अध्याय की घटनाओं के चार साल बाद की कहानी में असाने जेल की सजा काट रहा है। यह पार्ट काफी मजेदार होने वाला है। जिन लोगों ने इसके पहले वाले पर्ट देखें हैं, वह यह जरूर देखें।
image credit-imdb
द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7 (The Legend of Hanuman Season 7)
रिलीज डेट: 23 अक्टूबर 2026
प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का सातवां सीजन लंका के युद्ध को एक निर्णायक पड़ाव पर ले जाता है। इस बार कहानी में रावण की शक्ति और हनुमान जी की चुनौतीपूर्ण यात्रा पर दिखाया गया है। हनुमान जी एक ऐसे अस्त्र की तलाश में निकलते हैं, जिससे राक्षसों के राजा रावण का अंत किया जा सके।
image credit-youtube
सूमो दीदी (Sumo Didi)
रिलीज डेट: 23 अक्टूबर 2026
प्लेटफॉर्म: जी5
'सूमो दीदी' भारत की पहली पेशेवर महिला सूमो पहलवान हेतल दवे के जीवन से प्रेरित स्पोर्ट्स बायोपिक है। फिल्म में श्रियम भगनानी मेन रोल में नजर आएंगी। कहानी एक ऐसी महिला के संघर्ष को दिखाती है, जो समाज की सोच, बॉडी शेमिंग और लैंगिक भेदभाव जैसी चुनौतियों के बावजूद अपने सपने को पूरा करने का फैसला करती है।
उड़ता तीर (Udta Teer)
रिलीज डेट: 23 अक्टूबर 2026
प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
इसी लिस्ट में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' भी शामिल है, जो कल बड़े पर्दे पर आ रही है। फिल्म में दोनों की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। यह एक स्पाई-कॉमेडी है, जहां सस्पेंस के साथ कॉमेडी का फुल डोज मिलेगा।
image credit-imdb
इस हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। ऊपर दी गई लिस्ट में से आप अपने पसंद की देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ पर मेहरबान हुई इस राज्य की सरकार, रणबीर कपूर की फिल्म होगी टैक्स फ्री
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान के बर्थडे पर होगा बड़ा धमाका! रिलीज हो सकता है King का टीजर, आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit-imdb
- इस शुक्रवार OTT पर क्या नया आ रहा है?
- कुल 6 रिलीज - चार यार (Prime Video), गजब रात और लुपिन 4 (Netflix), हनुमान S7 (JioHotstar), सूमो दीदी (ZEE5) और उड़ता तीर सिनेमाघरों में।
- फैमिली के साथ क्या देखें?
- द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7 और सूमो दीदी, दोनों फैमिली फ्रेंडली हैं।
- सबसे ज्यादा चर्चित रिलीज कौन सी है?
- मनोज बाजपेयी की 'गजब रात' और 'लुपिन पार्ट 4' इस हफ्ते की मोस्ट अवेटेड रिलीज हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।