Best Short Films: 10 से 15 मिनट में दिमाग हिला देंगी ये 5 शॉर्ट फिल्में, तीसरी वाली तो जरूर देखें

Best 5 Short Films: अगर आपके पास 2 घंटे नहीं हैं, तो ये 5 शॉर्ट फिल्में सिर्फ 15 मिनट में आपका दिल जीत लेंगी। देखें लिस्ट।
Updated:- 2026-10-14, 19:38 IST
Best 5 Short Films

Best 5 Short Films: मनोरंजन की दुनिया में किसी भी फिल्म को समझने के लिए एक घंटा लगता है और तभी फिल्म समझ आती है, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें समझने में जरा भी टाइम नहीं लगता है और वह दिमाग पर भी गहरा असर छोड़ देती हैं। ऐसी फिल्मों को शॉर्ट फिल्म कहा जाता है।

शॉर्ट फिल्म में आपको सबकुछ जल्दी समझ आ जाता है और साथ ही इन फिल्मों में सच्चाई, इंसानी भावनाओं, रिश्ते और जिंदगी के अनदेखे पहलुओं को काफी अच्छे से दिखाया जाता है। अगर आपको भी शॉर्ट फिल्म देखना पसंद है और बड़ी फिल्में देखने का टाइम नहीं है, तो देवी (Devi) से लेकर चटनी (Chutney) तक ये 5 फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए। यह एक दम फ्री हैं। आइए देखते हैं लिस्ट।

सस्पेंस से भरी 5 शॉर्ट फिल्में

अगर कम समय में कुछ अच्छा और मजेदार देखना चाहती हैं, तो ये 5 शॉर्ट फिल्में जरूर देखें।

1- देवी (Devi)

लिस्ट में सबसे पहला नाम काजोल और श्रुति हासन की फिल्म 'देवी' का है। इस फिल्म को आप अमेजन एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर फ्री में देख सकती हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी और यह कुल 13 मिनट की है। इसका निर्देशन प्रियंका बनर्जी ने किया है। इसमें अलग-अलग उम्र, धर्म, वर्ग और पृष्ठभूमि की 9 महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है।

chutney (2)

2- चटनी (Chutney)

चटनी भी काफी अच्छी फिल्म है। आप इसे यूट्यूब और प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं। इस फिल्म का कुल टाइम 16 मिनट 50 सेकेंड है। यह फिल्म दिल्ली एनसीआर की एक सीधी-सादी महिला पर बनी है, जिसके सामने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का राज खुल जाता है। इस फिल्म को ज्योति कपूर दास ने डायरेक्ट किया था और यह 2016 में रिलीज हुई थी।

chutney (1)

3- तांडव (Taandav)

अगली फिल्म दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी की 'तांडव' है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकती हैं। यह 2016 में रिलीज हुई थी और यह 11 मिनट की फिल्म है। इस फिल्म में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की कहानी दिखाई गई है।

taandav

4- इंटीरियर कैफे नाइट (Interior Cafe Night)

'इंटीरियर कैफे नाइट' भी काफी अच्छी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशक अधिराज बोस ने किया है। यह यूट्यूब पर मौजूद है। इसे दुनियाभर के 22 फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया है और नसीरुद्दीन शाह मेन रोल में है। इस फिल्म का कुल टाइम 13 मिनट है।

interior cafe

5- जूस (Juice)

जूस फिल्म भी देखने लायक है। इसमें शेफाली शाह ने रोल किया है, जो दिल्ली क्राइम से फेमस हुई थीं। 2017 में आई यह फिल्म एक मिडिल क्लास परिवार की शाम की बैठक के बहाने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती है और यह कुल 14 मिनट 40 सेकेंड की है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकती है।

juice

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- imdb

 

FAQ
सबसे अच्छी शॉर्ट फिल्म कौन सी है जो फ्री में देख सकते हैं?
 'तांडव' और 'इंटीरियर कैफे नाइट' यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध हैं।
 काजोल की शॉर्ट फिल्म देवी कहां देखें?
 काजोल की शॉर्ट फिल्म 'देवी' आप Amazon MX Player पर फ्री में देख सकते हैं।
 शॉर्ट फिल्में कितने मिनट की होती हैं?
 ज्यादातर शॉर्ट फिल्में 10 से 20 मिनट के बीच की होती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।