नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रहा है। शो की शुरुआत के साथ ही कई कंटेस्टेंट्स चर्चा में हैं। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा इन्हीं में से एक हैं। प्रीमियर नाइट पर दोनों सेलमेट्स बने थे और धीरे-धीरे इनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आने लगी। फैंस ने सोशल मीडिया पर प्यार से हर्षद को 'पूकी चोपड़ा' का टैग दिया और उनके साथ शिवांगी के फैन एडिट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। अगर आप इस शो को फॉलो कर रहे हैं, तो इन दोनों के क्यूट रील्स आपकी फीड में भी जरूर आए होंगे। जेल के अंदर कुछ कंटेस्टेंट ने भी जिक्र किया था कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। अब फाइनली शिवांगी और हर्षद ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है और अपने रिश्ते का पूरा सच बताया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन...

हाल ही के एपिसोड में शिल्पा शिंदे, हर्षद चोपड़ा से उनके और शिवांगी के रिश्ते के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने हर्षद से पूछा, "क्या आप उसे पसंद करते हैं...क्या वो सिंगल है?" इस पर हर्षद ने कहा, 'हां, वो सिंगल है पर हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।"

इसके बाद शिल्पा ने कहा कि वो दोनों हमेशा साथ रहते हैं और इसी वजह से लोगों को ऐसा लगता है। हालांकि, हर्षद और शिवांगी ने खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बता्या। राम कपूर से बातचीत करते हुए भी हर्षद ने उनके और शिवांगी के रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं...लेकिन हम एक-दूसरे के प्यार में नहीं हैं।" शिवांगी भी उनकी बात को सपोर्ट करती नजर आईं। हर्षद के कहने का मतलब था कि दोनों दोस्त की तरफ एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन प्यार के रिश्ते में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें

'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में कर चुके हैं साथ काम

हर्षद और शिवांगी एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में साथ काम कर चुके हैं। शो में हर्षद ने रिषभ कपूर और शिवांगी ने भाग्यश्री अय्यर का रोल प्ले किया था। उस सीरियल के वक्त इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी हिट रही थी और दोनों के अफेयर की अटकलें भी लगाई गई थीं। बता दें कि इससे पहले शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की डेटिंग की भी खबरें थीं।

वहीं हर्षद ने 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में बताया था कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके बेस्टफ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया था और उसकी वजह से वो टूट गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे थे कि हर्षद, सृति झा की बात कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें- 'कोई लड़की ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी', श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा को लेकर किए चौंकाने वाले दावे; भड़के फैंस

'लॉक अप 2' में फैंस हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की बॉन्डिंग को बहुत पसंद कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।