सोशल मीडिया पर किसी स्टार की फोटो आते ही उसके काम से ज्यादा कई बार उसके लुक और शरीर को लेकर बातें शुरू हो जाती हैं। कभी वजन बढ़ने पर कमेंट किए जाते हैं, तो कभी एज या चेहरे को लेकर लोग ट्रोल करने लगते हैं। अब ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने इसी तरह की ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। उन्होंने खासतौर पर उन महिलाओं का मुद्दा उठाया, जिनके प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाता है।

सलमान ने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए उनकी कंडीशन का भी ज‍िक्र क‍िया। दरअसल, हाल ही में कटरीना के प्रेग्नेंसी के बाद के लुक को लेकर इंटरनेट पर उनके वजन पर कमेंट किए जा रहे थे। इसके अलावा सोहेल खान को भी ट्राेल क‍िए जाने पर सलमान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब द‍िया है। आइए जानते हैं क‍ि उन्‍होंने क्‍या है-

कटरीना को लेकर क्या बोले सलमान खान?

‘बिग बॉस 20’ के ताजा एप‍िसोड में सलमान ने महिलाओं के वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसी महिला का वजन बढ़ने के बाद उसे मोटा कहना ब‍िल्‍कुल गलत ह‍ै। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद वजन बढ़ ही जाता है। इसके बाद जब महिला दोबारा काम पर लौटती है तो वह फिट हो सकती है। सलमान ने इस दौरान कटरीना का नाम नहीं लिया, लेकिन यह बात ऐसे समय में आई है जब कटरीना को भी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

Image Credit- Screengrab

सलमान बोले- मेरी उम्र 60 साल है, अब पहले जैसा नहीं दिख सकता

आपको बता दें क‍ि सलमान खान ने सिर्फ महिलाओं के वेट को लेकर बात नहीं की। उन्होंने खुद को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी जवाब दिया। कहा कि अब वह 60 साल के हो चुके हैं और अब वह पहले जैसे नहीं द‍िख सकते ह‍ैं। इसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देने का अपना अलग अंदाज दिखाया। सलमान ने ब‍िग बॉस 20 के स्टेज पर ही अपनी काउबॉय हैट, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी। उन्होंने अपना मेकअप भी हटा दिया और फिर ट्रोल करने वालों से कहा कि अब जितना मजाक बनाना है, बना लो।

शर्ट उतारकर बोले- अब जितना ट्रोल करना है करो

सलमान ने ट्रोलर्स से कहा कि किसी दूसरे पर कमेंट करने से पहले खुद और अपने माता-पिता की सेहत के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई उनके वजन को लेकर सवाल करना चाहता है तो उनसे पूछा जा सकता है। सलमान ने यह भी कहा कि वह फटे हुए जूते तक पहनते हैं और जरूरत पड़ी तो उन्हें भी पहनकर सामने आ जाएंगे।

image credit- screengrab

भाई सोहेल खान का भी क‍िया सपोर्ट

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में अपने छोटे भाई सोहेल खान के तेजी से घटे वजन का मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर्स को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि स्‍टार्स कई वजहों से पतले या मोटे होते हैं, इसलिए उनकी हेल्‍थ या लुक्स का मजाक बनाना गलत है। बॉडी-शेमिंग पर बात करते हुए सलमान ने ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुनाई और कहा- दूसरों पर कमेंट करने से पहले लोग अपनी शक्ल और अपना जिस्म देखें, उसके बाद ही किसी पर सवाल उठाएं।

सलमान ने किन चीजों पर ट्रोलिंग का विरोध किया?

समलान खान ने ब‍िग बॉस 20 के सेट पर इन चीजों का व‍िरोध क‍िया-

  • बॉडी और वजन
  • उम्र
  • लुक
  • पर्सनल लाइफ

ट्रोलिंग से होने वाले मेंटल स्‍ट्रेस पर भी बोले सलमान

सलमान ने यह भी कहा क‍ि ऐसी बातों का असर लोगों के मेंटल हेल्‍थ पर भी पड़ता है। इस तरह की बातों से कई लोग डिप्रेशन में जा सकते हैं और कई बार तो ऐसी स‍िचुएशन में सुसाइड तक हो गए हैं। उन्होंने ट्रोलर्स के ब‍िहेवि‍यर पर भी सवाल उठाया। कहा क‍ि किसी को फिल्म पसंद नहीं आती है तो वह उसे न देखे। अगर किसी ने फिल्म की टिकट खरीदी है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसने स्‍टार को गाली देने का हक भी खरीद लिया है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram/screengrab