'लॉक अप: सच या सजा' का फिनाले 5 अगस्त को होने वाला है। शो में इन दिनों लगातार नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी और करियर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। शो के फिनाले वीक में राम कपूर ने खुद को सुरक्षित करने के लिए अपना तीसरा और आखिरी राज बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि साल 2011 में उनका हिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' उनके खराब बर्ताव के लिए चलते बंद हुआ था। वह सेट पर लेट पहुंचते थे, शराब पीने लगे थे और डिप्रेशन में थे। वह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दौर था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
राम कपूर की वजह से बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'
राम कपूर ने अपना तीसरा राज खोलते हुए बताया, "मैंने 27 साल तक काम किया है...बहुत सारी फिल्में...बहुत कुछ किया, फिर भी मेरी पहचान एक शो से ही है... 'बड़े अच्छे लगते हैं'। एक राज मैंने दुनिया से छुपाया। मेरी बीवी को भी नहीं बताई मैंने ये बात...मैं उस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बुरे डिप्रेशन से गुजर रहा था...कुछ वक्त के लिए मैं सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टीवी स्टार बन गया था। मैं मोटा होता जा रहा था...डॉक्टर्स ने मुझसे कहा था कि मैं इतना अनहेल्दी हो गया हूं कि मैं 6 महीने में मर सकता हूं...मुझे डायबिटीज स्ट्रोक हो सकता था, मैं दिन में तीन बार इंसुलिन ले रहा था। मेरा शुगर लेवल 400 और कई बार 600 से भी ज्यादा रहता था। मैं दिन में 14 घंटे काम कर रहा था। मैं एक बहुत बुरा इंसान बन गया था...मैं सेट पर दारू पीता था, लोगों से बहुत बुरे तरह से बात करता था। मेरी वजह से वो शो बंद हो गया था।"
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आए राम कपूर, लोग बोले- 'इनकी एक्टिंग ही खत्म नहीं हो रही'
अपने बच्चों की वजह से जिंदा हूं
राम कपूर ने यह भी कहा कि वो उस वक्त बिल्कुल ठीक हालत में नहीं थे। उनके दिमाग में उनकी जिंदगी खत्म करने का ख्याल भी आया था, लेकिन अपने बच्चों की वजह से उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर मेरे बच्चे नहीं होते, तो मैंने भी वही किया होता, तो हर्षद ने करने की कोशिश की थी, लेकिन जब बच्चे होते हैं तो जिंदगी उनके लिए जीनी पड़ती है। हालांकि, राम ने कहा कि उस बात को कई साल बीत चुके हैं और आज वो अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं।
यह भी पढ़ें- 'गलती हो जाती है', शादी में बेवफाई को लेकर Lock Upp 2 में राम कपूर का बयान वायरल; भड़कीं आकांक्षा चमोला
राम कपूर के इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया। बात अगर 'लॉक अप 2' की करें, तो यह शो जल्द ही फिनाले तक पहुंचने वाला है और फैंस को इसके विनर का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix
