Lock Upp 2 के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा, शिवांगी को हराने के लिए चला बड़ा दांव?

'लॉक अप 2' जल्द ही अपने फिनाले तक पहुंचने वाला है। शो में फिलहाल कंटेस्टेंट्स को फिनाले में जगह बनाने के मौके दिए जा रहे हैं और बीती रात (2 अगस्त) के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कल रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स से सीजन के पहले फाइनलिस्ट को चुनने के लिए कहा और इसके बाद शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आखिर में हर्षद शो के पहले फाइनलिस्ट बने और शिवांगी जोशी बाहर हो गईं लेकिन इस दौरान शो में एक इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिला। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे कल के एपिसोड में हर्षद को फिनाले का टिकट मिला और पूरा गेम बदल गया?
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच हुआ जबरदस्त इमोशनल ड्रामा
कल के एपिसोड में काफी इमोशनल ड्रामे के बाद 'लॉक अप 2' को उसका पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। हर्षद चोपड़ा इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने हैं। कल जहां श्रेया कालरा को यह स्पेशल पॉवर मिली थी कि वह किसी को कंटेस्टेंट को शो से बाहर कर सकती हैं, वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स को भी कुछ खास फायदे मिले। जेलर रितेश देशमुख की तरफ से होस्ट किए गए डिनर में आखिर में सेल में हर्षद, शिवांगी और आकांक्षा चमोला बचे थे।
View this post on Instagram
जहां आकांक्षा फिनाले की रेस छोड़ने को तैयार थीं, वहीं हर्षद और शिवांगी दोनों ही फाइनलिस्ट बनने के लिए अड़े हुए थे। हर्षद कोशिश कर रहे थे कि शिवांगी उनकी बात मानकर सेल से बाहर चली जाएं और उन्हें पहला फाइनलिस्ट बनने का मौका मिले, लेकिन शिवांगी उनकी बात नहीं मान रही थीं। हर्षद ने शिवांगी से यह भी कहा कि उन्हें अब तक अपने के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन अब वो अपने लिए खेलना चाहते हैं। आखिर में हर्षद ने शिवांगी को बताया कि वो उनके लिए पिछला टास्क जानबूझकर हारे थे पर इस बार वो हारना नहीं चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- 'हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन...', हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' में बताया अपने रिश्ते का सच
हर्षद चोपड़ा बने 'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट
हर्षद के खुलासे के बाद शिवांगी काफी हैरान नजर आईं। उन्होंने यह भी कहा कि हर्षद ये बात जा-जाकर सबको बता रहे थे। हालांकि, हर्षद ने कहा कि उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद शिवांगी सेल से बाहर आ गईं और हर्षद शो के पहले फाइनलिस्ट बने। शिवांगी ने हर्षद से बात करना बंद कर दिया और वो राम कपूर समेत शो के कई कंटेस्टेंट्स के सामने यह कहती नजर आईं कि हर्षद के मुकाबले वो फिनाले में जाने की ज्यादा हकदार थीं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं ये रिएक्शंस
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की इस लड़ाई को सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शंस मिल रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि हर्षद चोपड़ा इमोशनल होने का दिखावा कर रहे थे, तो वहीं कई यूजर्स ने कहा कि शिवांगी चाहती थीं कि हर बार की तरह इस बार भी हर्षद उन्हें आगे जाने दे, लेकिन जब हर्षद ने खुद को चुना तो शिवांगी से यह हजम नहीं हुआ और उन्होंने काफी अजीब रिएक्ट किया। कई यूजर्स ने लिखा कि हर्षद पूरे गेम में शिवांगी का साथ देते नजर आए, लेकिन जब हर्षद ने शिवांगी से सपोर्ट मांगा, तो उन्होंने ड्रामा किया और उनका साथ नहीं दिया।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'उसकी मम्मी मुझ पर...', शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट पर भड़के हर्षद चोपड़ा, शिवांगी को बताया बहन?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।