Lock Upp 2 में जनता की आवाज बनकर पहुंचे अर्जुन कपूर, सवालों के घेरे में आए हर्षद चोपड़ा

Lock Upp 2 में इस हफ्ते का जजमेंट डे काफी धमाकेदार होने वाला है। इस बार अर्जुन कपूर 'जनता की आवाज' बनकर पहुंचने वाले हैं और उनकी एंट्री का प्रोमो भी आउट हो गया है। अर्जुन कपूर की एंट्री से 'लॉक अप' में हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है, जिसकी साफ झलक प्रोमो में नजर आ रही है। इसमें जनता की तरफ से शो के कंटेस्टेंट्स को कुछ टैग दिए जाएंगे, जो शो का पारा हाई कर देंगे। हर्षद चोपड़ा के गेम और शिवांगी के साथ उनके समीकरण पर भी सवाल उठने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि नए प्रोमो में क्या कुछ खास है?
अर्जुन कपूर की एंट्री से 'लॉक अप 2' में होगा हंगामा
'लॉक अप 2' शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में हंगामे और कॉन्ट्रोवर्सी बढ़ती जा रही है। इस वीकेंड अर्जुन कपूर 'जनता की आवाज' बनकर शो में आएंगे। वो जनता की तरफ से कुछ टैग लेकर शो का हिस्सा बनेंगे।
View this post on Instagram
यहां जब कंटेस्टेंट्स से पूछा गया कि वो 'टूरिस्ट' का टैग किसे देंगे, तो श्रेया कालरा ने धीरज, हर्षद और शिवांगी का नाम लिया और कहा कि वो तीनों शो में टूरिस्ट हैं और लॉक अप के अंदर कुछ नहीं कर रहे हैं। वहीं धीरज ने आकांक्षा चमोला को 'रेड फ्लैग' का टैग दिया। इसके बाद धीरज और आकांक्षा के बीच तीखी बहस भी देखने को मिलेगी।
हर्षद चोपड़ा के गेम पर भी उठेंगे सवाल
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर, हर्षद से पूछते नजर आएंगे कि क्या वो असलियत में ऐसे ही हैं क्या शो के अंदर कोई किरदार निभा रहे हैं? इसके अलावा हर्षद और शिवांगी के समीकरण पर भी सवाल उठेंगे। रितेश देशमुख, हर्षद से कहते नजर आएंगे कि पिछले हफ्ते वो घर के अंदर सिर्फ एक 'केयरटेकर' के तौर पर ही दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें- 'बात नहीं कर सकते...', शिल्पा शिंदे की वजह से बंद हुई हर्षद चोपड़ा-शिवांदी जोशी की बातचीत, Lock Upp में नया ट्विस्ट
कौन होगा एलिमिनेट?
'लॉक अप 2' से इस हफ्ते कौन एलिमिनेट होगा, इसे लेकर भी काफी सवाल हैं। इस हफ्ते कंट्रोलर्स के हाथ में एलिमिनेशन की बड़ी पावर होगी। प्रोमो देखकर ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शायद हर्षद इस हफ्ते एलिमिनेट हो सकते हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।