इस शनिवार 27 जून को नेटफ्लिक्स पर Lock Upp 2 का प्रीमियर हो गया है। शो के दो एपिसोड्स आ चुके हैं और शुरुआत से ही यह चर्चा में आ गया है। प्रीमियर एपिसोड में हर्षद और आकांक्षा के खुलासों के बाद ये दोनों कंटेस्टेंट वायरल होने लगे और हर किसी की जुबां पर इनका नाम आ गया। सभी कयास लगाने लगे कि जिन दो कंटेस्टेंट की वजह से ओपनिंग डे पर ही शो को जबरदस्त लाइमलाइट मिली। ऐसे में सभी को लगने लगा कि ये दोनों आगे चलकर पूरे सीजन में खूब धमाल मचाएंगे। बेशक ऐसा हो सकता है, लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो शो में जबरदस्त ड्रामा और हंगामे ला सकते हैं। कुछ ऐसे कंटेस्टेंट भी हैं, जिनके बीच पहसे से ही विवाद हैं। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
Lock Upp 2 में ये कंटेस्टेंट ला सकते हैं जबरदस्त ड्रामा
लॉक अप 2 को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में राम कपूर, सुनीता आहूजा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर और अश्नीर ग्रोवर समेत 15 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। शो के पहले प्रोमो में श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स आगे के एपिसोड्स में दोनों पर बड़ा दांव लगा सकते है।
इसके अलावा हर्षद चोपड़ा भी शो के लिए एक एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। हर्षद किसी रियलिटी शो में नजर नहीं आए हैं और शुरुआत के दो एपिसोड्स में उनकी पर्सनालिटी काफी सॉफ्ट दिख रही है। हालांकि, वो टीवी का एक पॉपुलर चेहरा हैं और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में हर्षद आने वाले एपिसोड्स में कमाल कर सकते हैं। उनके अलावा गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी शो में खूब ड्रामा ला सकती हैं। सुनीता, गोविंदा पर कई बार निशाना साध चुकी हैं और कई ऐसे खुलासे कर चुकी हैं, जो चर्चा में रहे हैं। ऐसे में लॉक अप के अंदर वो क्या करती हैं, ये देखने लायक होगा।
यह भी पढ़ें- 'हर वाइफ को पति में कमी दिखती है', गौरव खन्ना संग तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान वायरल
इन कंटेस्टेंट के बीच है पहले से दुश्मनी
योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी का रिश्ता 'स्प्लिट्सविला 6' से चर्चा में रहा था। दोनों पहले दुश्मन की तरह उस शो में नजर आए थे। हालांकि, बाद में इनके बीच दोस्ती हो गई थी, लेकिन जब उस शो में योगेश की एक्स गर्लफ्रेंड रूरू ने एंट्री ली थी, तो दोनों के रिश्ते का समीकरण काफी बदल गया था।
दोनों के बीच खूब विवाद हुआ था और इस विवाद में सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरी थीं। श्रेया कालरा ने भी उस वक्त योगेश और आकांक्षा की आलोचना की थी। ऐसे में इन तीनों का फिर से इस शो में साथ आना नए विवादों को जन्म दे सकता है।
यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी को मीडिया के आगे विलेन बनाया', क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाए इल्जाम?
Lock Upp 2 का प्रीमियर तो जबरदस्त हुआ है, अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में क्या शो फैंस को एंटरटेन कर पाएगा? अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix
