Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

'हर वाइफ को पति में कमी दिखती है', गौरव खन्ना संग तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान वायरल

आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में खुलासा किया कि वो और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों साथ नहीं हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। इसी बीच आकांक्षा का एक पुराना स्टेटमेंट भी वायरल हो रहा है, जब उन्होंने तलाक के बारे में खुलकर बात की थी।  
Updated:- 2026-06-29, 12:48 IST
image

'लॉक अप 2' का इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो गया है। शो के प्रीमियर एपिसोड में ही कई धमाके हुए और कंटेस्टेंट्स ने कई बड़े राज खोले। आकांक्षा चमोला भी इस शो का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज खोलते हुए बताया कि वो और गौरव पिछले एक साल से साथ नहीं हैं। दोनों के बीच तलाक होने जा रहा है और दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। ये बात सुनते ही फैंस शॉक हो गए और सोशल मीडिया पर कई सवाल भी उठने लगे। कई फैंस ने पूछा कि अगर दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं, तो क्या बिग बॉस 19 के घर में दोनों साथ होने का दिखावा कर रहे थे? इसी बीच आकांक्ष का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो डिवोर्स के बारे में खुलकर बात करती नजर आई थीं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था और क्यों फैंस उनके रिश्ते की टाइमलाइन पर सवाल उठा रहे हैं?

तलाक को लेकर आकांक्षा चमोला का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

आकांक्षा चमोला ने कुछ महीने पहले एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में तलाक के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि हमारे समाज में महिलाओं से जुड़ी हर बात को टैबू माना जाता है और तलाक उन्हीं में से एक है। आकांक्षा ने साफ शब्दों में कहा था कि अगर कोई महिला अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं है, तो उसे अलग होने का पूरा हक है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि हर वाइफ को अपने पति में कमी दिखती है, फिर चाहे वो गौरव खन्ना ही क्यों न हो। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में भी आकांक्षा के सोशल मीडिया पोस्ट तो कभी किसी और कारण के चलते आकांक्षा और गौरव के बीच दरार की खबरें सामने आई थीं, लेकिन कपल ने हमेशा इन खबरों को सिरे से नकारते हुए कहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

यह भी पढ़ें- 'जिस रिश्ते की बुनियाद...', बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा के किया अजीबोगरीब पोस्ट, क्या कपल के रिश्ते में आई दरार?

गौरव और आकांक्षा के रिश्ते की टाइमलाइन पर उठ रहे हैं सवाल

जबसे आकांक्षा ने गौरव और उनके तलाक का ऐलान किया है, तबसे फैंस इनके रिश्ते की टाइमलाइन पर सवाल उठा रहे हैं और दोनों पर फैंस के इमोशंस के साथ खेलने का इल्जाम लगा रहे हैं। बता दें कि आकांक्षा के हिसाब से दोनों लगभग एक साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन इसी बीच जब गौरव बिग बॉस 19 में नजर आए थे, तो आकांक्षा और उनके बीच की बॉन्डिंग को देखकर फैंस काफी खुश हुए थे। दोनों ने यही दिखाया था कि उनके बीच सब कुछ ठीक है। यहां तक कि जब इस बात पर चर्चा हुई थी कि आकांक्षा बच्चा नहीं चाहती हैं, लेकिन गौरव पिता बनना चाहते हैं, तो भी गौरव इमोशनल होकर आकांक्षा को सपोर्ट करते नजर आए थे। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

इसके बाद भी गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी,  बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी और भी कई इवेंट्स में दोनों परफेक्ट कपल के तौर पर ही दिखाई दिए थे। यहां तक कि आकांक्षा जब ट्रोलर्स के निशाने पर आईं, तो गौरव उनका बचाव करते दिखे थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों साथ में फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। ऐसे में फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या वो सब फेक था?

बता दें कि आकांक्षा ने यह भी कहा है कि वो और गौरव पति-पत्नी के तौर पर साथ नहीं हैं। हालांकि, दोनों के बीच बात होती है और दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। आकांक्षा जहां 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं, वहीं गौरव जल्द की 'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट करते नजर आएंगे।

 


यह भी पढ़ें- 'एक कपल के तौर पर हम...', गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी; क्या 10 साल बाद अलग हो रहे हैं दोनों के रास्ते?

 

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के फैंस फिलहाल उनके अलग होने की खबर से दुखी हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Akanskha Chamola

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।