'मेरी डिवोर्स पार्टी करेंगे...', पैपराजी के सामने तलाक को लेकर यह क्या बोल गईं आकांक्षा चमोला? लोगों ने जमकर किया ट्रोल

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना लंबे समय से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं और ऑफिशियली डिवोर्स का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि, कपल ने बताया था कि अभी डिवोर्स से जुड़ा पेपर वर्क पूरा नहीं हो पाया है। गौरव खन्ना से अलग होने के बाद आकांक्षा ने गौरव संग रिश्ते और तलाक को लेकर कई ऐसे बयान दिए, जिसे लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। अब एक बार फिर आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से बातचीत के दौरान मजाक में 'डिवोर्स पार्टी' देने की बात कहती नजर आई हैं। इसके बाद से एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अपने तलाक का मजाक बना दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
पैपराजी के सवाल पर आकांक्षा चमोला ने दिया अजीब जवाब
आकांक्षा इन दिनों 'द इंडियन गेम शो' में नजर आ रही हैं। इस शो को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया होस्ट कर रहे हैं। इसी शो के सेट पर आकांक्षा चमोला ने पैप्स के साथ मजाक करते हुए कहा कि वह 'डिवोर्स पार्टी' देंगी। असल में आकांक्षा शूटिंग सेट पर पोज कर रही थीं और तभी एक पैपराजी ने उनसे कहा कि उसका ब्रेकअप हो गया है। यह सुनकर मजाक में आकांक्षा ने उससे पूछा, 'पार्टी दे रहे हो या नहीं?' इसके बाद पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या वह भी कोई पार्टी देंगी? जवाब में आकांक्षा ने अपने तलाक की तरफ इशारा करते हुए कहा, "नहीं, अभी तो मैं अभी घर बनवाने में बिजी हूं ना... उसके बाद पार्टी करूंगी।" इस बात पर पैप्स ने उनसे मजाक में कहा कि क्यों ना वे साथ में मिलकर पार्टी करें, तो आकांक्षा ने हंसते हुए कहा, "हां ठीक है साथ में करेंगे...तेरी ब्रेकअप पार्टी और मेरी डिवोर्स पार्टी।"
View this post on Instagram
आकांक्षा को सोशल मीडिया पर किया जा रहा है ट्रोल
आकांक्षा चमोला का यह वीडियो टेलीटॉकइंडिया ने शेयर किया है। इस बयान के बाद आकांक्षा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है लोग कह रहे हैं कि आकांक्ष ने अपने तलाक का मजाक बना दिया है, वहीं एक यूजर ने लिखा कि आकांक्षा के पास डिवोर्स के अलावा कोई और टॉपिक नहीं है, वह बार-बार गौरव के नाम पर फुटेज लेती रहती हैं।
'लॉक अप' में किया था तलाक का ऐलान
आकांक्षा चमोला ने कुछ महीने पहले 'लॉक अप' के प्रीमियर पर बताया था कि वह और गौरव एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया था, क्योंकि कुछ वक्त पहले आकांक्षा चमोला, बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना को सपोर्ट करने पहुंची थीं और शो के बाद कई पार्टीज में भी दोनों साथ नजर आते थे। बाद में जब गौरव 'लॉक अप' में आकांक्षा से मिलने पहुंचे थे, तो उन्होंने भी इस बात को कंफर्म किया था। बता दें कि आकांक्षा बेबी प्लान नहीं करना चाहती हैं और गौरव पिता बनना चाहते हैं, इस बात को लेकर दोनों के बीच दूरी आने की शुरुआत हुई थी, इसका जिक्र कपल ने खुद किया था।
यह भी पढ़ें- गौरव खन्ना के नाम का फायदा उठाने के आरोप पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, ओरी को दिया करारा जवाब
यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp में एंट्री करेंगे गौरव खन्ना? आकांक्षा चमोला के डिवोर्स अनाउंसमेंट का सच आएगा सामने
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।