'लॉक अप 2' में इस हफ्ते धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में जजमेंट डे पर जहां एक तरफ अर्जुन कपूर जनता की आवाज बनकर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ रितेश और फराह सभी कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक देंगे। जहां हर्षद से पूछा जाएगा कि क्या वो शो में अपनी रियल पर्सनालिटी दिखा रहे हैं या बस एक्टिंग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ योगेश से भी यह सवाल किया जाएगा कि आकांक्षा चौधरी के सीक्रेट रूम में जाने के बाद उनका गेम खत्म होता क्यों नजर आ रहा है? जजमेंट डे पर होने वाले धमाकों के बीच घर से एक सदस्य का पत्ता भी कटने वाला है, जिसकी अपडेट सामने आ गई है। चलिए आपको बताते हैं कि इस वीकेंड किस कंटेस्टेंट के शो से बाहर होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं?
योगेश रावत होंगे 'लॉक अप 2' से बाहर?
सोशल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लॉक अप 2' से इस हफ्ते योगेश रावत का पत्ता कटने वाला है। प्रोमो देखकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि शायद हर्षद चोपड़ा शो से बाहर होने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बताया जा रहा है कि योगेश एलिमिनेट हुए हैं।
दावे किए जा रहे थे कि शायद योगेश को भी सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा या एलिमिनेशन के बाद उनकी दोबारा एंट्री करवाई जाएगी, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो योगेश एविक्ट होंगे और न ही उन्हें सीक्रेट रूम भेजा जाएगा और न ही उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। योगेश की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उनका गेम भी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा था। ऐसे में उनका बाहर होना फैंस के लिए झटका हो सकता है।
आकांक्षा चौधरी के सीक्रेट रूम से वापस आने पर पलटेगा गेम?
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते मेकर्स ने डबल एविक्शन का दांव चला था। हालांकि, केवल माधुरी ग्रोवर घर से बाहर हुई थीं और आकांक्षा को सीक्रेट रूम में भेजा गया था। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि योगेश के जाने के बाद आकांक्षा को जेल में वापस लाया जाएगा और उनका दोबारा आना काफी हद तक गेम के समीकरण को बदल सकता है।
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में जनता की आवाज बनकर पहुंचे अर्जुन कपूर, सवालों के घेरे में आए हर्षद चोपड़ा
जजमेंट डे पर शिल्पा शिंदे की लगेगी क्लास?
इस हफ्ते शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी के बारे में कई ऐसे कमेंट करती नजर आई थीं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हुई थी। ऐसे में पूरी उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड पर उनकी क्लास जरूर लगेगी और उनके बर्ताव के लिए उनसे तीखे सवाल किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आए राम कपूर, लोग बोले- 'इनकी एक्टिंग ही खत्म नहीं हो रही'
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix
