Lock Upp 2 में फिर होगा डबल एविक्शन, इन कंटेस्टेंट्स पर गिरेगी गाज

Lock Upp 2 के हर एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड पर जहां पहले हर्षद का एलिमिनेशन हुआ, तो रविवार (26 जुलाई) के एपिसोड में हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की शो में वापसी हुई। इस शॉकिंग ट्विस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया। इस हफ्ते भी शो में चौंकाने वाला एलिमिनेशन होने वाला है। जेल से एक नहीं, बल्कि दो कैदी यानी दो कंटेस्टेंट्स रिहा होने वाले हैं। खबरें आ रही थीं कि शिल्पा शिंदे और वरुण इस हफ्ते एविक्ट होने वाले हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। ये दोनों नहीं, बल्कि दो और कंटेस्टेंट्स के एलिमिनेशन की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन-शो से बाहर होने वाला है?
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते फिर होगा डबल एलिमिनेशन
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो 'लॉक अप 2' में इस हफ्ते पामला सेरेना और आकांक्षा चौधरी का एविक्शन होने वाला है। घर में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के दोस्तों और परिवारवालों की एंट्री हो रही है और उसके बाद एक टास्क होगा।
View this post on Instagram
इस टास्क के बाद वरुण, राम कपूर, पामला सेरेना, आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे बॉटम 5 में जाएंगे। बताया जा रहा है कि पामला सेरेना, आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे आखिर में अनसेफ रहेंगे और फिर पामला सेरेना और आकांक्षा चौधरी एलिमिनेट हो जाएंगे।
'लॉक अप 2' में धीरज के एविक्शन पर फूटा फैंस का गुस्सा
'लॉक अप 2' में धीरज धूपर के एविक्शन से फैंस में काफी गुस्सा है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर #NoDheerajNoLockupp ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि कल रविवार को हुए टास्क में हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत को एक स्पेशल टास्क के जरिए शो में वापसी का मौका मिला। जहां हर्षद चोपड़ा का मुकाबला सूफी मोतीवाला से हुआ और योगेश रावत का सामना धीरज धूपर से हुआ। इसके बाद हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत ने टास्क जीतकर शो में दोबारा कदम रखा, वहीं धीरज और सूफी बाहर हो गए। ऐसे में धीरज के एविक्शन से फैंस नाराज है।
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आए राम कपूर, लोग बोले- 'इनकी एक्टिंग ही खत्म नहीं हो रही'
क्या हर्षद और योगेश बदल देंगे गेम?
View this post on Instagram
योगेश रावत को 'लॉक अप 2' में एक मजबूत प्लेयर माना जा रहा था और उनके एविक्श पर काफी बवाल हुआ था। वहीं हर्षद चोपड़ा को लगातार उनके कमजोर गेम के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, कल के एपिसोड में हर्षद चोपड़ा ने काफी धुरंधर अंदाज में वापसी की है। ऐसे में देखना होगा कि इन दोनों की वापसी से शो में क्या बदलाव नजर आएगा?
यह भी पढ़ें- 'मेरा कुत्ता ही आ जाता...', गौरव खन्ना के 'लॉक अप 2' में आने पर आकांक्षा चमोला ने कसा तंज
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।