Bigg Boss 20 के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान का एक ऐसा पल सामने आया, जिसे देखकर फैंस काफी परेशान हो गए। शो के दौरान सलमान बार-बार सीने के पास हाथ ले जाते दिखे और इस दौरान उन्होंने पानी भी मांगा। कुछ देर बाद वह स्टेज पर लेट गए और डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा।
यह सब देखकर दर्शकों को लगा कि शायद सलमान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सोशल मीडिया पर भी उनकी सेहत को लेकर कई पोस्ट देखने को मिले, लेकिन बाद में सलमान खान ने इस बात की सच्चाई देर रात बताई। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या वाकई सलमान खान को शो के सेट पर चेस्ट पेन हुआ था या नहीं?
Image Credit- Screengrab
सलमान ने बताई वजह
फैंस की बढ़ती चिंता के बीच सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए देर रात इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा कि भगवान की कृपा से उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। यानी शो के दौरान जो कुछ हुआ, उसे देखकर जिस तरह की हेल्थ इमरजेंसी का अंदाजा लगाया जा रहा था, असल में मामला वैसा नहीं था। सलमान ने यह भी बताया कि प्रोमो में इस पूरे सीन को जिस तरह दिखाया गया, उससे लोगों को गलतफहमी हुई थी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 WKV Promo: सलमान खान के तीखे सवाल से हिला बिग बॉस का घर, कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जंग
आखिर सलमान ने सीने में दर्द का सीन क्यों किया?
सलमान ने बताया कि शो में उन्होंने जो दर्द दिखाया था, उसका एक खास मकसद था। वह कंटेस्टेंट काजी को एक बात समझाना चाहते थे। मामला काजी के उस काम से जुड़ा था, जिसमें उसने एंटरटेनमेंट के लिए अपनी हेल्थ का इस्तेमाल किया था। सलमान उसे यही समझाना चाहते थे कि अपनी तबीयत को लेकर ऐसा दिखावा करना सही नहीं है, खासकर तब जब सामने मौजूद लोगों को असलियत पता न हो। सलमान के मुताबिक, घर के 15 सदस्यों को यह जानकारी नहीं थी कि काजी एक्टिंग कर रहा है। इसलिए वे सच में उसकी सेहत को लेकर परेशान हो गए थे।
सलमान के इस सीन के पीछे क्या मकसद था?
सलमान खान ने जो सेट पर किया था, उसके पीछे छिपा था यह मैसेज-
- काजी को उसकी गलती समझाना।
- काजी को यह बताना कि हेल्थ को लेकर किसी को एंटरटेन करना ठीक नहीं है।
- यह दिखाना कि ऐसी स्थिति में आसपास के लोग सच में परेशान हो सकते हैं।
- काजी को यह समझाना कि मजाक या मनोरंजन के लिए इस तरह की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
प्रोमो की एडिटिंग से सलमान क्यों हुए नाराज?
सलमान ने यह भी कहा कि प्रोमो को जिस तरह एडिट करके दिखाया गया, उससे पूरे सीन का मतलब ही बदल गया। वीडियो देखने वाले लोगों को यही लगा कि सलमान खुद किसी परेशानी से गुजर रहे हैं। उनका कहना था कि उनका मकसद काजी को उसकी गलती का एहसास कराना था, लेकिन प्रोमो में यह सीन इस तरह सामने आया कि लोगों को लगा कि सलमान की तबीयत बिगड़ गई है।
स्टेज पर लेट गए थे सलमान
एपिसोड के दौरान सलमान को सीने के पास हाथ रखते हुए देखा गया था। इसके बाद उन्हें बोलने में परेशानी होती हुई दिखाई दी। फिर वह स्टेज पर लेट गए और डॉक्टर को बुलाने की बात कही। यही वजह थी कि शो देखने वाले लोगों को लगा कि उनकी तबीयत सच में खराब हो गई है।
ट्रोलर्स को भी सलमान ने दिया जवाब
इसी एपिसोड में सलमान खान ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर भी काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने खासतौर पर उन लोगों की बात की, जो एक्टर्स और खासकर महिला कलाकारों को उनके लुक्स के लिए निशाना बनाते हैं। सलमान ने खुद के लुक को लेकर लगातार हो रही बातों का भी जवाब दिया। उनके गंजे लुक पर सोशल मीडिया पर किए जा रहे कमेंट्स को लेकर उन्होंने बिग बॉस 20 के स्टेज पर अपनी टोपी और टी-शर्ट तक उतार दी। यहां तक कि सलमान खान ने ट्रोलर्स को सीधे तौर पर चुनौती दी और कहा कि अगर उन्हें ट्रोल करना है, तो करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Screengrab
