Lock Upp 2 की शुरुआत से ही हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का रिश्ता सुर्खियों में है। जेल के अंदर लगभग सभी कंटेस्टेंट्स को लगता है कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है और सोशल मीडिया पर भी इनका कपल हैशटैग और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। शिवांगी जोशी और हर्षद के डेटिंग की खबरें उस वक्त भी आई थीं, जब दोनों साथ में एक सीरियल में नजर आए थे। 'लॉक अप 2' में कदम रखते ही अपूर्वा मुखीजा ने भी शिवांगी जोशी से उनके और हर्षद के रिश्ते को लेकर सवाल किया था और कहा था कि दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि हर्षद उनसे बहुत प्यार करते हैं।
इधर पिछले कुछ एपिसोड्स से शिल्पा शिंदे हर्षद और शिवांगी को 'लवबर्ड्स' कहकर चिढ़ा रही थीं। कल शो में आधी रात हर्षद का शिल्पा पर गुस्सा फूटा है और उन्होंने अपने और शिवांगी के रिश्ते का सच बताया है। उन्होंने शिल्पा के कमेंट्स पर आपा खोते हुए शिवांगी को बहन तक कह डाला। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि हर्षद ने क्या कहा है?
हर्षद ने शिवांगी को बताया बहन
'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा धमाका देखने को मिला है। शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट्स से तंग आकर हर्षद और शिवांगी उन पर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए। हर्षद ने गुस्से में कहा कि वो 43 साल के हो चुके हैं, उनकी शादी होगी या नहीं होगी ये उन्हें नहीं पता, लेकिन शिवांगी की तो शादी होनी है, ऐसे में शिल्पा जिस तरह से उनके और शिवांगी के रिश्ते पर कमेंट कर रही हैं, वो सही नहीं है।
हर्षद ने कहा, "दोस्त हूं उसका...उसकी मम्मी भरोसा करती हैं मुझ पर...मैं जैसे अपनी मम्मी से प्यार करता हूं...बहन से करता हूं...वैसे ही उससे भी करता हूं...कभी देखा है मुझे उसके साथ कुछ करते हुए। बहन जैसी है वो मेरी।" इस दौरान गुस्से में शिवांगी और हर्षद ने शिल्पा की शादी को लव लाइफ को लेकर कई ऐसे कमेंट्स भी किए, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'कोई लड़की ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी', श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा को लेकर किए चौंकाने वाले दावे; भड़के फैंस
शिवांगी जोशी को बहन कहने पर लोग दे रहे हैं ये रिएक्शंस
'लॉक अप 2' में हर्षद और शिवांगी का लव एंगल काफी चर्चा में है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया था और एक-दूसरे को दोस्त ही बताते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते को प्यार का ही नाम दिया गया था। ऐसे में हर्षद का अचानक से शिवांगी को बहन कहना लोगों से हजम नहीं हो रहा है।
लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शिवांगी को बहन का दर्जा मिल गया।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।" कई यूजर्स हर्षद चोपड़ा की तारीफ भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह हर्षद चोपड़ा का शो है और उनके बिना शो देखने में मजा नहीं आता है। इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि शिल्पा का हर्षद और शिवांगी के रिश्ते पर इस तरह कमेंट्स करना पूरी तरह गलत था।
यह भी पढ़ें- क्या Lock Upp 2 में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां? पहले भी आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Netflix
