बॉलीवुड और किताबों का रिश्ता बहुत पुराना है। जब किसी मशहूर उपन्यास या किताब की कहानी को फिल्मी पर्दे पर उतारा जाता है, तो उसका जादू दोगुना हो जाता है। किताबों पर बनी ये कहानियां दर्शकों को न सिर्फ एक नया अनुभव देती हैं बल्कि किरदारों को भी करीब ले आती हैं। हाल ही आई 'मुसाफिर कैफे' इसका जीता-जागता उदाहरण है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों और वेबसीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किताबों की कहानी पर आधारित हैं।
मशहूर किताबों पर आधारित फिल्में और वेबसीरीज
बॉलीवुड में कई ऐसी शानदार फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं, जो मशहूर उपन्यासों और किताबों पर आधारित हैं। नीचे टेबल में जानें उन किताबों और कहानियों के बारे में-
| फिल्म / वेब सीरीज का नाम | किस किताब पर आधारित है? |
| 3 इडियट्स | फाइव समवन (उपन्यास)- चेतन भगत |
| काई पो छे | द 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ (उपन्यास)-चेतन भगत |
| 2 स्टेट्स | 2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज |
| मुसाफिर कैफे | मुसाफिर कैफे (उपन्यास)- दिव्य प्रकाश दुबे |
| सेक्रेड गेम्स | सेक्रेड गेम्स (उपन्यास)-विक्रम चंद्र |
| द व्हाइट टाइगर | द व्हाइट टाइगर (उपन्यास)- अरिंदम अडिगा |
मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)
24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म दिव्य प्रकाश दुबे की किताब मुसाफिर कैफे पर आधारित है। इसकी कहानी 3 अलग-अलग किरदारों की है। सुधा जो बेबाक अपनी दुनिया मस्त रहती है। इसमें विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी चंदर और सुधा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शादी की वेबसाइट के जरिए मिलते हैं और एक-दूसरे के करीब आते हैं।
थ्री इडियट्स (3 Idiots)
सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स चेतन भगत के मशहूर उपन्यास 'फाइव समवन' पर आधारित थी। इस किताब में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के जीवन, वहां के कड़े दबाव और आपसी दोस्ती की कहानी को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे।
इसे भी पढ़ें- 'पूजा मेरी जान' की OTT रिलीज डेट आउट, जानिए कब और कहां देखें यह सस्पेंस थ्रिलर?
सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)
नेटफ्लिक्स की यह पॉपुलर वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स विक्रम चंद्र के उपन्यास (सेक्रेड गेम्स)पर बनी थी। मुंबई के अंडरवर्ल्ड, पुलिस और अपराध की दुनिया पर आधारित इस थ्रिलर सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान के अभिनय ने कहानी में जान डाल दी थी। सेक्रेड गेम्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।
काय पो छे! (Kai Po Che!)
काय पो छे फिल्म चेतन भगत की लोकप्रिय उपन्यास 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर आधारित थी। इस कहानी में तीन दोस्तों की महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती, राजनीति और साल 2001 के भूकंप और गोधरा कांड जैसी ऐतिहासिक घटनाओं के बीच उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को पर्दे पर उतारा गया था। साल 2013 में आई इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं।
द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)
अरिंदम अडिगा के मैन बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' पर इसी नाम से फिल्म बनाई गई। इसकी कहानी एक गरीब ड्राइवर बलराम हलवाई की है, जो अपनी चतुराई और संघर्ष के दम पर आधुनिक भारत में एक सफल उद्यमी बनता है।
फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और आदर्श गौरव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अगर आप भी हैं हॉलीवुड फिल्मों की शौकीन, तो जानिए इंडिया में शूट हुए ये 5 बड़े नाम
हालांकि, ऐसी तमाम सारी फिल्में हैं, जो किताबों की कहानी पर आधारित है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर करें। ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-IMDB
