Mon Sep 21, 2026 | Updated 03:58 PM IST

रील से रीयल लाइफ में आया 'Musafir Cafe', हिमाचल और उत्तराखंड में कैफे खोल रहे हैं एक्टर विक्रांत मैसी

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज 'मुसाफिर कैफे' में चंदर का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में दो असली 'मुसाफिर कैफे' शुरू कर रहे हैं।
Updated:- 2026-09-21, 14:47 IST
vikrant massey opens real musafir cafe

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज 'मुसाफिर कैफे' में चंदर का रोल निभाकर दिल जीतने वाले एक्टर विक्रांत मैसी अब इस काल्पनिक कैफे को हकीकत का रूप देने जा रहे हैं। अगर आपको सीरीज में कैफे का माहौल और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे पसंद आए थे, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विक्रांत मैसी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की हसीन वादियों में दो असली 'मुसाफिर कैफे' शुरू कर रहे हैं।

स्क्रीन का जादू अब पहाड़ों की हसीन वादियों में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल और उत्तराखंड दोनों ही लोकेशंस पर निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। सामने आई शुरुआती तस्वीरों में पहाड़ों की जमीन में लकड़ी और पत्थरों से बनती इमारत की खूबसूरत झलक देखी जा सकती है।

1 - 2026-09-21T143250.883

(Photo Credit- vikrant massey instagram)

कैफे से जुड़ी खास बातें

एक्टर विक्रांत मैसी के मुसाफिर कैफे से जुड़ी खास बातों निम्न प्रकार हैं, जानते हैं-

  • खूबसूरत डिजाइन: इन कैफे को बिल्कुल सीरीज वाले मुसाफिर कैफे जैसा ही ग्रामीण, शांत और आरामदायक लुक दिया जा रहा है।
  • कलाकारों के लिए खास जगह: केवल खाना-पीना ही नहीं, बल्कि यहां कलाकारों के ठहरने और काम करने के लिए करीब 20 कमरों की 'आर्टिस्ट रेसीडेंसी' भी बनाई जा रही है।
  • प्राकृतिक खूबसूरत: कैफे की बनावट को पहाड़ों के प्राकृतिक माहौल और हरियाली के हिसाब से पूरी तरह ढाला जा रहा है।
  • क्रिएटिव हब: इसे एक ऐसे ठिकाने के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां लेखक और कलाकार शहर की भागदौड़ से दूर आकर अपनी कला पर काम कर सकें।

यह भी पढ़ें- 'Dupahiya 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, धड़कपुर में फिर मचेगा बवाल

जल्द आ रहा है 'मुसाफिर कैफे' का सीजन 2

एक तरफ जहां असल जिंदगी में कैफे तैयार हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पर्दे पर भी 'मुसाफिर कैफे' की वापसी होने जा रही है। दिव्य प्रकाश दुबे की मशहूर किताब के पात्रों पर आधारित इस शो के दूसरे सीजन का ऐलान नेटफ्लिक्स द्वारा कर दिया गया है।

रुचिर अरुण के निर्देशन और शरण्या राजगोपाल के लेखन में बन रहे इस शो में विक्रांत मैसी के साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना अपने पुराने किरदारों चंदर, सुधा और प्रीति के रूप में दोबारा नजर आएंगे।

2 - 2026-09-21T143247.137

(Photo Credit- Netflix)

निष्कर्ष

फिल्मों और किताबों की काल्पनिक दुनिया से निकलकर असली पहाड़ों में आकार ले रहा 'मुसाफिर कैफे' केवल विक्रांत मैसी के फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि प्रकृति और कला से प्यार करने वाले हर मुसाफिर के लिए एक बेहतरीन ठिकाना बनने वाला है।

यह भी पढ़ें- करण जौहर ला रहे हैं भारत के सबसे बड़े स्पाईमास्टर R.N. Kao की कहानी, 2028 में होगी रिलीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Images: instagram/netflix

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।