'बिग बॉस 20' में नॉमिनेशन टास्क के बाद अब बीती रात घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ और इस टास्क में घर में जबरदस्त घमासान देखने को मिला और जमकर लड़ाई-झगड़े हुए। इस टास्क के दौरान यंग और गुल्लू के बीच झगड़ा हुआ, वहीं अरिश्फा और स्काउट के बीच भी भिड़ंत देखने को मिली। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच कनिका मान घर की नई कप्तान बनीं। इसके अलावा, यंग डीएसए, स्काउट पर कई इल्जाम लगाते दिखे और दोनों की दोस्ती टूटने की कगार पर पहुंचती नजर आई। चलिए आपको बताते हैं कि बीती रात के एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ?
कैप्टेंसी टास्क में जबरदस्त घमासान
बीती रात के एपिसोड में घर के अंदर कैप्टेंसी टास्क शुरू हुआ। बिग बॉस ने ऐलान किया कि गार्डन एरिया में अलग-अलग शेप के कटआउट्स रखे हैं और उन पर अलग-अलग नंबर लिखे हैं। जैसे ही वो एक शेप का नंबर बताएंगे, घरवालों को भागकर उसमें जाकर खड़ा होना होगा और जो उस पेपर से बाहर हो जाएगा, वो उस राउंड और कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा। पहले राउंड से उदिति और यंग आउट हो जाते हैं और दूसरे राउंड में काजी और मनीष बाहर होते हैं। बता दें कि माही इस टास्क की संचालक थीं।
काजी को पसंद नहीं आई माही की यह बात
काजी को ऐसा महसूस हुआ कि माही उन्हें राउंड 2 में बाहर होने से बचा सकती थीं, क्योंकि वह संचालक थीं। काजी का कहना था कि अगर दोस्त होने के नाते माही चाहतीं, तो उनका साथ देकर उन्हें कैप्टेंसी की रेस में आगे बढ़ा सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
यंग और गुल्लू में हाथापाई
कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग और गुल्लू में जबरदस्त लड़ाई हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। यंग, गुल्लू को उकसा रहे थे, जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। यंग ने कहा कि गुल्लू ने उन्हें धक्का दिया है और हिंसा करने के चलते उन्हें भी नकुल की तरह एविक्ट कर देना चाहिए।
कनिका बनीं घर की नई कप्तान
कैप्टेंसी के टास्क के आखिरी राउंड में तीन सदस्य कनिका, लव और आसिफ बने थे। इन तीनों में से आखिर में कनिका मान ने यह टास्क जीता और वह घर की नई कप्तान बन गईं।
यंग और स्काउट की दोस्ती में आई दरार?
यंग, स्काउट से खफा नजर आए और बार-बार ऐसा कहते दिखे कि जब उनका और गुल्लू का झगड़ा हुआ था, तो स्काउट ने उनके लिए स्टैंड नहीं लिया, जबकि यंग हमेशा स्काउट और अपने बाकी दोस्तों के लिए स्टैंड लेते हैं। स्काउट पहले यंग को समझाते दिखे कि वह उस वक्त वहां नहीं थे, लेकिन यंग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे और आखिर में स्काउट का पारा भी चढ़ गया। अब देखना होगा कि क्या दोनों के बीच सुलह हो पाएगी या इनकी दोस्ती टूट जाएगी?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
