Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:20 PM IST

Bigg Boss 20: यह कंटेस्टेंट बना पहला कैप्टन, सत्ता हाथ आते ही इस खिलाड़ी का बिगाड़ा खेल

'बिग बॉस 20' को फाइनली इस सीजन का पहला कप्तान मिल रहा है। गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए कैप्टेंसी के तीन दावेदार थे। इनमें से एक कंटेस्टेंट ने टास्क जीतकर घर की सत्ता संभाल ली है।
Updated:- 2026-09-10, 18:26 IST
bigg boss 20 yung dsa becomes first captain kanika mann to lose one lifeline reports

'बिग बॉस 20' में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के बाद अब घर के पहले कैप्टन का नाम भी सामने आ गया है। इस हफ्ते जहां कनिका मान, अरिश्फा खान, उदिति सिंह और लव गिल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, वहीं गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए कैंप्टेंसी के दावेदार बने। कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच काफी बहसबाजी भी देखने को मिली। आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, यंग डीएसए और कनिका मान समेत कई कंटेस्टेंट्स के बीच तू तू-मैं मैं हुई। इसी बीच अब रैपर यंग डीएसए घर के पहले कप्तान बन गए हैं और उनके हाथ में सत्ता आते ही एक खिलाड़ी की न केवल मुसीबत बढ़ने वाली है, बल्कि वह घर से बाहर भी हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यंग डीएसए बने 'बिग बॉस 20' के पहले कप्तान

बिग बॉस की इनसाइड अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज के मुताबिक, यंग डीएसए 'बिग बॉस 20' के पहले कप्तान बन गए हैं। घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यंग शुरुआत से ही घर में एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं और दमदार गेम दिखा रहे हैं और अब वह घर के कप्तान बन गए हैं यानी घर की सत्ता उनके हाथ में आ गई है। अब देखना होगा कि वह घर के सदस्यों में ड्यूटीज किस तरह बांटते हैं, कैसे उनसे ड्यूटीज पूरी तरवा पाते हैं और क्या उनकी कप्तानी सफल साबित होती है या नहीं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

कनिका मान के लिए बढ़ी मुश्किलें

यंग डीएसए के कप्तान बनने के बाद कनिका मान के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। असल में गुल्लू, आसिफ और यंग डीएसए कैप्टेंसी के तीन दावेदा थे। जब टास्क के दौरान बिग बॉस ने इनसे पूछा कि अगर वो कप्तान बनते हैं तो किस सदस्य की एक लाइफलाइन छीनना चाहेंगे, तो गुल्लू ने उदिति सिंह, आसिफ ने अरिश्फा खान और यंग डीएसए ने कनिका मान का नाम लिया था। ऐसे में अगर वो कनिका मान की एक लाइफलाइन छीनते हैं, तो उनके पास एक ही लाइफलाइन बचेगी और उनके एलिमिनेशन के चांसेज भी बढ़ सकते हैं।

यंग डीएसए ने ईशा रिखी से मांगी थी माफी

हाल ही में यंग डीएसए और ईशा रिखी के बीच एक बातचीत देखने को मिली थी, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिप में यंग डीएसए, ईशा रिखी और कुछ अन्य सदस्य किचन प्लेटफॉर्म के पास खड़े हैं और इसी बीच यंग डीएसए मजाक-मजाक में बादशाह का कई बार जिक्र करते हैं, जिस पर ईशा उन्हें मना करती हैं। बाद में यंग को समझ आता है कि शायद उन्होंने गलत बोल दिया है। इसके बाद वह चुपचाप ईशा से पूछते हैं कि क्या वही बादशाह की पत्नी हैं? इसके जवाब में ईशा हां कहती हैं। फिर यंग को एहसास होता है कि उनसे गलती हुई है और वह उनसे माफी मांग लेते हैं।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Nomination: पहले ही हफ्ते इन 4 सदस्यों पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, कौन होगा घर से बेघर?

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 20' में कदम रखते ही कनिका मान को मिला बड़ा 'वरदान', एक इशारे पर बिगड़ेगा किसी घरवाले का खेल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।