Bigg Boss 20 Episode Highlights: स्काउट बने घर के नए कप्तान, यंग और माही में बहस; अरिश्फा ने खोया आपा

'बिग बॉस 20' में आज इस हफ्ते के कैप्टन का चुनाव हुआ। इस दौरान यंग माही पर इल्जाम लगाते दिखे और दोनों के बीच फिर बहस हुई। वहीं नए प्रोमो में अरिश्फा खान अपना आपा खोती नजर आ रही हैं।
Updated:- 2026-10-16, 05:47 IST
bigg boss 20 episode highlights scout new captain yung dsa mahhi vij fight arishfa loses temper

'बिग बॉस 20' में नकुल ढुल के घर से बाहर होने के बाद बीती रात के एपिसोड में घर में कैप्टेंसी टास्क शुरू हुआ। पिछले कुछ हफ्तों की तरह इस बार कैप्टेंसी टास्क ज्यादा बड़ा और उलझा हुआ नहीं था, इस हफ्ते बहुत की सिंपल तरीके से कैप्टन का चुनाव हुआ। हालांकि, इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स की बीच हल्की बहस हुई, लेकिन इस टास्क में कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को नहीं मिला। शो का नया प्रोमो भी काफी दिलचस्प है, जहां अरिश्फा खान अपना आपा खोते नजर आ रही हैं। अरिश्फा की यह हरकत बेशक उन पर भारी पड़ने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि बीती रात के एपिसोड में क्या खास हुआ और आज रात के एपिसोड में क्या हंगामे देखने को मिलेंगे?

बिग बॉस ने किया कैप्टेंसी टास्क का ऐलान

बिग बॉस ने बीती रात के एपिसोड की शुरुआत में कैप्टेंसी टास्क का ऐलान किया। इस टास्क में चारों एक्स कैप्टन उदिति सिंह, यंग डीएसए, गुल्लू और आसिफ खान के हाथ में सारी पॉवर थी। 'बिग बॉस' अनाउंस करते हैं, 'इस घर के चारों एक्स कैप्टन के पास है द पावर ऑफ X।' ऐसे में इन चारों एक्स कप्तानों को बाकी सदस्यों की कमियां गिनाकर उन्हें कैप्टेंसी की रेस से बाहर करना था और आखिर में जो सदस्य बचेगा, वहीं घर का कप्तान बनेगा।


यंग और माही के बीच हुई बहस

चारों एक्स कैप्टन ने बाकी सदस्यों में से दो-दो सदस्यों को कप्तानी की रेस से बाहर किया। यंग ने माही और काजी को आउट किया। उन्होंने कहा कि माही चुगली करती हैं और सामने अच्छी बनती हैं। इसके जवाब में माही कहती हैं कि तू मच्छर है और मच्छर ही रहेगा। ऐसे में इस टास्क के दौरान दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है।

स्काउट बने घर के नए कप्तान

कैप्टन चुनने के टास्क में जहां यंग ने माही और काजी को रेस से बाहर किया, वहीं गुल्लू ने आम्रपाली और अरिश्फा का नाम लिया। इसके बाद आसिफ ने लव और अमन का नाम लिया व आखिर में मैरी कॉम और कनिका का नाम लिया। स्काउट का नाम किसी भी एक्स कप्तान ने नहीं लिया और इसलिए वह आखिर तक रेस में बने रहे व घर के नए कप्तान बने।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में काजी तौकीर से भिड़े स्काउट, बोले- विक्टिम कार्ड मत खेलो

अरिश्फा खान ने खोया आपा

बीती रात के एपिसोड में अरिश्फा खान घरवालों से नाराज होकर कहती हुई नजर आती हैं कोई हाइजीन का ध्यान नहीं रखता, इसलिए अब उन्हें जिसका भी मग कहीं इधर-उधर रखा हुआ मिलेगा, वह उसे छुपा देंगी। इस बात पर उनकी काजी से बहस होती है। नए प्रोमो में अरिश्फा अपना आपा खोकर घर का सामना इधर-उधर फेंकते हुए नजर आती हैं, ऐसे में देखना होगा कि इसके लिए बिग बॉस उन्हें क्या सजा देंगे?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकीर के कमेंट्स पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, फैंस बोले- जानबूझकर किया जा रहा है टारगेट


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।