बिग बॉस 20: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 6 सदस्य, स्काउट और लव फिर हुए एक?

'बिग बॉस 20' में लव और स्काउट का रिश्ता वीकेंड के वार के बाद से लगातार सुर्खियों में है। दोनों के बीच जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां स्काउट ने लव से दूरी बनाई हुई है, वहीं लव लगातार अपने इमोशंस की दुहाई देती दिख रही हैं। बीती रात के एपिसोड में घर में नॉमिनेशन टास्क पूरा हुआ और 6 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। वहीं बिग बॉस घरवालों से ये भी पूछते हैं कि वे माही को दोबारा कैप्टन के तौर पर देखना चाहते हैं या नहीं? इस चुनाव में ज्यादातर घरवाले माही के खिलाफ नजर आते हैं। एपिसोड के आखिर में लव और स्काउट एक बार फिर साथ दिखाई देते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि बीती रात के एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ?
घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये सदस्य
'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क लूडो-थीम पर बेस्ड रेड और ग्रीन चेयर के जरिए हुआ। माही को कैप्टन होने की वजह से एक खास पॉवर मिली और इसका इस्तेमाल करते हुए उन्होंने आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, कनिका मान, अरिश्फा खान और लव गिल को नॉमिनेट किया गया। इस टास्क में स्काउट ने लव को नॉमिनेट किया, जिसके बाद लव फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं और घर में जबरदस्त इमोशनल ड्राम हुआ। आखिरकार इस टास्क में लव गिल, कनिका मान, गुल्लू, स्काउट, आम्रपाली दुबे और आसिफ खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। अब देखना होगा कि इनमें से किसकी लाइफलाइन छिनती है या कौन एविक्ट होता है?
Love Gill breakdown emotionally once again for Scout OP, and says I want you to WIN. https://t.co/CJxWmil6bl
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 27, 2026
मेरी सांसे बंद हो रही हैं, मैं क्या करूं?
स्काउट के नॉमिनेट करने के बाद लव गिल को धक्का लगा और वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। लव गिल रोते हुए कहती हैं, 'मेरी तरफ से जो भी जितने भी एफर्ट थे, 100 पर्सेंट जेनुइन और रियल थे, उसमें कहीं भी कुछ फेक नहीं था। वो ट्रैप नहीं था, मैं अपनी फीलिंग्स नहीं रख पा रही हूं अंदर, रो नहीं रही हूं तो मेरी सांसें बंद हो रही हैं। मैं क्या करूं, मुझे कोई जगह अकेली नहीं मिल रही है...सब बोल रहे हैं कि मत बात कर, मत बात कर.... मैंने 50 दिन निकाले हैं, बात मत कर, 1-2 दिन तो रुको यार, रोबॉट नहीं हूं मैं।"
कनिका और गुल्लू ने डीकोड किया माही का गेम
बीती रात के एपिसोड में कनिका और गुल्लू, माही के बारे में बात करते हुए देखे। कनिक कहती हैं कि माही ने हर उस इंसान को सेफ रखा है, जिसने उनकी हांजी हांजी की है और इसमें यंग और उदिति सबसे ऊपर हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो घर में कैप्टेंसी टास्क में काजी, माही से नाराज नजर आएंगे, क्योंकि उन्हें ऐसा फील होगा कि अगर माही चाहतीं तो उन्हें कैप्टेंसी की रेस में आगे बढ़ने में मदद कर सकती थीं।
#Kanika aur #Gullu ne kiya #Mahhi ke game ko dissect! Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/v0cYQ2WfVL
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 28, 2026
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव गिल ने स्काउट से पूछे तीखे सवाल, बोलीं- तुमने मेरी इमेज खराब कर दी
लव और स्काउट फिर हुए एक?
एपिसोड के आखिर में लव और स्काउट एक बार फिर बात करते नजर आए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि काजी के कहने पर स्काउट, लव से बात करने पहुंचे और एपिसोड के आखिर में ऐसा लगा जैसे दोनों के बीच सब नॉर्मल हो रहा है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।