मार्वल स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' के नए वर्जन को 25 सितंबर, 2026 को एवेंजर्स एंडगेम एनकोर (अनकट वर्जन) नाम से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था। बता दें कि साल 2019 में मार्वल स्टूडियोज की तरफ से एवेंजर्स एंडगेम को पहली बार थियेटर्स में रिलीज किया गया था और तब भी इसने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' हिंदी में ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होने वाली है, चलिए आपको बताते हैं।
'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' 13 नवंबर, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि इसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू और अंग्रेजी में भी देखा जा सकेगा। हॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाले फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है। ओटीटी पर फिल्म का वही वर्जन उपलब्ध होगा, जो सितंबर में थियेटर्स में रिलीज किया गया था। ऐसे में यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुए पुराने वर्जन से 4 मिनट लंबी होगी। साफ है कि फिल्म में फैंस को कई नए सीन्स देखने को मिलेंगे।
'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' की स्टारकास्ट पर डालें नजर
'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' में क्रिस इवांस, हेले एटवेल और टॉम हिडलेस्टन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में मार्क रफालो, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, तारा स्ट्रॉन्ग, ओवेन विल्सन और जेम्स ड्राइडन जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म को एंथनी रूसो और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है।
'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' की नई फुटेज में क्या है खास?
'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' में जो नई फुटेज जोड़ी गई है, उसका रिश्ता मार्वल स्टूडियोज की आने वाली फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से है। इस बारे में खुद फिल्म के डायरेक्टर ने जानकारी दी थी। बता दें कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
