रणबीर कपूर की 'रामायण' OTT पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? थियेटर रिलीज से पहले ही सामने आया बड़ा अपडेट

फिल्म Ramayana के सिनेमाघरों में उतरने से पहले ही इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चलिए आपको बताते हैं कि रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
Updated:- 2026-10-22, 11:19 IST
ramayana part 1 to stream on jio hotstar

रणबीर कपूर की 'रामायण' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इस दिवाली 5 नंवबर,2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के दो ट्रेलर सामने आए हैं और फैंस इसके सिनेमाघरों में आने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही इसके ओटीटी रिलीज की जानकारी भी सामने आ गई है। थियेटर्स के बाद यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी? चलिए आपको बताते हैं।

'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' का पहला भाग जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाला है। इससे पहले ही फिल्म ने डिजिटल पार्टनर का नाम सामने आ गया है और मेकर्स ने इसके ओटीटी राइट्स की डील फाइनल कर ली है। बीती रात फिल्म की टीम की तरफ से 'रामायण' की डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार और नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' के हाथ मिलाने की पुष्टि की है।

ramayana advance booking ranbir kapoor movie ticket

फ्री में नहीं देख पाएंगे 'रामायण पार्ट 1'

बेशक 'रामायण पार्ट 1' की ओटीटी रिलीज के लिए प्लेटफॉर्म फाइनल हो गया है, लेकिन दर्शक इसे ओटीटी पर फ्री नहीं देख पाएंगे यानी अगर आपने जियो का सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है, तब भी आप इसे अपने रेगुलर स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में नहीं देख पाएंगे। असल में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, जियोहॉटस्टार पर 'पे-पर-व्यू' ऑप्शन के जरिए स्ट्रीम होगी। ऐसे में इसे देखने के लिए ऑडियंस को अलग से पेमेंट करनी होगी।

'रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड' की स्टारकास्ट

'रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड' यानी रामायण का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फिल्म एडवांस बुकिंग में जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है, ऐसे में इसे हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करनी होगी।

ranbir kapoor ramayana part 1 to stream on jio hotstar

 

 

यह भी पढ़ें- 'रामायण' का पहला गाना गणेश चतुर्थी पर हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा 'जय जय राम'


यह भी पढ़ें- 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, श्रीराम का दिव्य रूप, रावण का भयंकर अंदाज और शानदार वीएफएक्स देख फैंस बोले-यह है असली इंडियन सिनेमा


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।