'लॉक अप 2' की शुरुआत के साथ ही राम कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं और कई बार उनके बिहेवियर और बेतुके बयानों की वजह से फजीहत झेल चुके हैं। हालांकि, कल ( 11 जुलाई, शनिवार) को एपिसोड में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसने सभी को इमोशनल कर दिया। दरअसल, कल शो का जजमेंट डे था और राम कपूर डेंजर जोन में थे और खुद को सेफ करने के लिए उन्हें अपनी जिंदगी का एक ऐसा राज खोलना था, जिसके बारे में कोई न जानता हो। इसके बाद राम न हिम्मत करते हुए बताया कि 13 साल की उम्र में जब वो बोर्डिंग स्कूल में थे, तो एक लड़के ने उन्हें सेक्शुअली अब्यूज करने की कोशिश की थी और उसकी वजह से वो ट्रॉमा में चले गए थे। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
बोर्डिंग स्कूल में राम कपूर संग हुई थी छेड़छाड़
राम कपूर ने कल के एपिसोड में खुद को बचाने के लिए एक लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और अपना एक राज खोला। उन्होंने बताया कि बोर्डिंग स्कूल में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी।
उन्होंने बताया, "मेरी उम्र लगभग 13 साल की थी...मैं आठवीं क्लास में थे...स्कूल के दिनों में साथ खेलना, एक-दूसरे के बेड पर चले जाना काफी नॉर्मल था...हम घंटों एक-दूसरे के बेड पर बैठकर बातें करते थे...ऐसे ही एक दिन एक 10वीं क्लास के स्टूडेंट थे...वो मेरे बेड पर बैठे थे और उन्होंने मुझे कंबल के नीचे से छूने की कोशिश की...मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, कैसे रिएक्ट करूं....कमरे में कुछ 30-40 बच्चे थे, मैं वहीं जम गया था..समझ नहीं आ रहा था क्या करूं...जब वो कुछ देर नहीं रूके, तो मैंने उनसे कहा कि मुझे ये अच्छा नहीं लग रहा है, इसके बाद वो रूक गए और कमरे से चले गए।"
डर गए थे राम कपूर
राम कपूर ने बताया कि इस घटना के बाद वो काफी डर गए थे, क्योंकि 13 साल की उम्र में ये सब समझना ही काफी मुश्किल होता है। राम ने बताया कि उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने अलावा यह सीक्रेट कोई और नहीं जानता हैं।
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आए राम कपूर, लोग बोले- 'इनकी एक्टिंग ही खत्म नहीं हो रही'
इमोशनल हो गए फराह और रितेश
राम कपूर ने सीक्रेट ने फराह खान और रितेश देशमुख को हिलाकर रख दिया। फराह ने राम को गले लगाकर इतनी हिम्मत से सीक्रेट बताने के लिए उनकी तारीफ की। उनकी बात सुनकर हर्षद चोपड़ा और सूफी भी काफी इमोशनल दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें- 'गलती हो जाती है', शादी में बेवफाई को लेकर Lock Upp 2 में राम कपूर का बयान वायरल; भड़कीं आकांक्षा चमोला
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Netflix
