सिंगर कनिका कपूर की 4 साल में टूटी शादी, पति गौतम से अलग होने का खुद किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शादी के चार साल बाद कनिका कपूर ने अपने पति गौतम हथिरमानी (Kanika Kapoor and ) से अलग होने का फैसला किया है। सिंगर ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस और करीबियों को दी है।
इंस्टाग्राम पर किया तलाक का ऐलान
कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'प्रिय दोस्तों और परिवार वालों, काफी सोच-विचार के बाद, मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला किया है। हमने जो समय साथ बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। आगे बढ़ते हुए, मैं आप सभी से हमारी निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने और हमारे प्रति सहानुभूति रखने का अनुरोध करती हूं।."
image credit-instagram (kanika kapoor)
15 साल की दोस्ती, फिर बनी थी शादी
कनिका कपूर और गौतम हथिरमानी की लव स्टोरी काफी पुरानी है। कनिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह गौतम को पिछले करीब 15 सालों से जानती थीं। दोनों पहले अच्छे दोस्त थे और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
इस रिश्ते में खास बात यह थी कि कनिका ने खुद गौतम को दो बार शादी के लिए प्रपोज किया था, पहली बार 2014 में और दूसरी बार 2020 में। आखिरकार अगस्त 2021 में गौतम ने कनिका को प्रपोज किया और दोनों ने 20 मई 2022 को लंदन में एक प्राइवेट लेकिन आलीशान समारोह में शादी कर ली थी।
कब हुई थी पहली शादी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कनिका की दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी बिजनेसमैन राज चंदोक से हुई थी। कनिका ने महज 18 साल की उम्र में 1998 में राज चंदोक से शादी की थी। शादी के बाद वह लंदन शिफ्ट हो गईं थीं और वहीं अपने तीन बच्चों - दो बेटियां आयाना और समारा और बेटा युवराज की परवरिश की।
हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद कनिका भारत लौट आईं और अपने म्यूजिक करियर पर फोकस किया।
View this post on Instagram
बेबी डॉल सॉन्ग से रातों-रात बनीं स्टार
कनिका कपूर को असली पहचान 2014 में आई फिल्म रागिनी MMS 2 के गाने 'बेबी डॉल' से मिली। मीत ब्रदर्स द्वारा कंपोज किया गया यह गाना आते ही सुपरहिट हो गया और कनिका रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने 'हैप्पी न्यू ईयर' का 'लवली', 'रॉय' का 'चित्तियां कलाइयां', 'एक पहेली लीला' का 'देसी लुक', 'ऑल इज वेल' का 'नाचन फराटे' और 'उड़ता पंजाब' का 'दा दा दस्से' जैसे कई हिट गाने गाए।
यह भी पढ़ें- 18 साल की उम्र में हो गई थी शादी, बकिंघम पैलेस में गा चुकी हैं गाना, जानिए कनिका कपूर के बारे में कुछ अनसुनी बातें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-instagram (kanika kapoor)
- कनिका कपूर ने तलाक की जानकारी कैसे दी?
- कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करके पति गौतम हथिरमानी से अलग होने की जानकारी दी।
- कनिका कपूर और गौतम हथिरमानी की शादी कब हुई थी?
- कनिका और गौतम ने 20 मई 2022 को लंदन में शादी की थी।
- कनिका कपूर के कितने बच्चे हैं?
- कनिका कपूर के पहले पति राज चंदोक से तीन बच्चे हैं - दो बेटियां आयाना, समारा और एक बेटा युवराज।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।