आज के समय में महिलाएं पहले के मुकाबले काफी ज्यादा ट्रैवल कर रही हैं। चाहें ऑफिस का काम हो, सोलो ट्रिप पर जाना हो या फिर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ छुट्टियां ही क्यों न बिताना हो, अब महिलाएं ट्रैवल खूब करती हैं, लेकिन जब होटल बुक करने की बात आती है तो सिर्फ सस्ता रूम या लोकेशन ही काफी नहीं होता है। सबसे पहले दिमाग में यही ख्याल आता है कि होटल सेफ है या नहीं।
इसके बाद कंफर्ट, अच्छी सर्विस और अच्छा माहौल भी उतना ही जरूरी हो जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर एक महिला ट्रैवलर होटल चुनते समय किन बातों पर सबसे ज्यादा ध्यान देती है? इसका जवाब नोवोटल नई दिल्ली सिटी सेंटर की डायरेक्टर ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग रिचा त्रिखा ने शेयर किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
सबसे पहले आती है सेफ्टी
रिचा त्रिखा का कहना है कि किसी भी महिला ट्रैवलर के लिए सेफ्टी सबसे जरूरी होता है। जब कोई लड़की या महिला घर से दूर किसी नए शहर में जाती है, तो वह ऐसे होटल में स्टे करना पसंद करती है जहां वह खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करे। सेफ्टी के लिए सिर्फ सीसीटीवी कैमरा होना ही काफी नहीं है। होटल में एंट्री और एग्जिट, स्टाफ और अच्छी सिक्योरिटी फैसिलिटी भी उतना ही मायने रखती है।
होटल के स्टाफ भी हों हेल्पफुल
रिचा का यह भी कहना है कि अच्छा होटल वही होता है जहां गेस्ट को सिर्फ रूम न मिले, बल्कि वहां एक अपनापन महसूस हो। ऐसे में हर महिला ट्रैवलर्स यही चाहती है कि होटल कंफर्टेबल हो, स्टाफ का व्यवहार अच्छा हो और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद भी मिल सके। यही छोटी-छोटी बातें पूरे स्टे को बेहतर बनाती हैं।
यह भी पढ़ें- होटल रूम में बेड के नीचे बॉटल फेंकने की यह ट्रिक क्या है? इसके पीछे की वजह यहां जानें
होटलों में फैसिलिटी का होना भी जरूरी
ट्रिप से हर किसी को थकान तो हो ही जाती है। ऐसे में होटल की फैसिलिटी काफी मायने रखती हैं। अगर चेक-इन का प्रॉसेस आसान हो, कमरा साफ हो, जरूरी सुविधाएं आसानी से मिल जाएं और स्टाफ तुरंत हेल्प करे, तो पूरा एक्सपीरियंस और अच्छा हो जाता है।
यह भी पढ़ें- होटल रूम में घुसते ही क्यों नहीं ऑन करनी चाहिए लाइट? बहुत काम की है यह वजह
सोच-समझकर चुनें होटल की लोकेशन
होटल बुक करते समय सिर्फ कम रेट देखना ही काफी नहीं होता है। महिलाओं को ऐसी जगह होटल लेना चाहिए जो शहर से काफी पास हो। होटल के आसपास मार्केट, हॉस्पिटल, टैक्सी और बाकी दूसरी जरूरी सुविधाएं भी आसानी से मिल जाएं। इससे जरूरत पड़ने पर आने-जाने में दिक्कत नहीं होती है।
अच्छी हॉस्पिटैलिटी भी देखें
रिचा त्रिखा का मानना है कि अच्छी हॉस्पिटैलिटी सिर्फ लग्जरी होटलों तक ही नहीं होती है। जब होटल का स्टाफ हर गेस्ट के साथ सम्मान और शालीनता से पेश आता है, तो मेहमान खुद से वहां रुकने में अच्छा फील करता है। खासकर महिला यात्रियों के लिए यह बात काफी जरूरी होती है।
यह भी पढ़ें- 5-Star Hotel Room: चेकआउट के समय घर ले जा सकती हैं ये चीजें, होटल को नहीं देना होगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज
सुरक्षा, सुविधा और अपनापन तीनों हैं जरूरी
अक्सर लोगों को लगता है कि होटल देखते समय बस सेफ्टी ही होना चाहिए, लेकिन सबसे जरूरी है कि सुरक्षा, सुविधा और अपनापन सब आपको एक ही जगह पर मिले।
होटल बुक करने से पहले इन बातों पर दें ध्यान
अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं और होटल बुक कर रही हैं, तो इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। जैसे-
- होटल की लेटेस्ट रेटिंग और रिव्यू पढ़ लें।
- देख लें कि होटल 24 घंटे रिसेप्शन की सुविधा देता है या नहीं।
- होटल की लोकेशन पहले मैप पर जरूर चेक करें।
- रात में होटल के आसपास का इलाका सेफ है या नहीं, इसकी भी जानकारी लें।
- अगर आप अकेले ट्रैवल कर रही हैं, तो भरोसेमंद होटल ही चुनें।
- ऑन रोड होटल लेने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें- Hotel Room Booking Tips: होटलों में हमेशा कॉर्नर रूम ही क्यों बुक करना चाहिए? शायद ही आप जानती होंगी इसका राज
तो अगर आप भी लगातार ट्रैवल करती रहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे आपका एक्सपीरियंस भी अच्छा रहता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Magnific
