भारत गौरव ट्रेन के जरिए ‘दक्षिण भारत यात्रा’ टूर पैकेज के तहत आपको यात्रा का मौका मिलेगा। पैकेज में 2AC, 3AC और SL क्लास में टिकट बुक करने का ऑप्शन दिया गया है। आप जो भी कोच चुनती हैं, उस हिसाब से पैकेज फीस कम या ज्यादा होगी। पैकेज में यात्रियों को रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तिरुपति और मल्लिकार्जुन जैसी जगहों पर दर्शन करने का मौका मिलेगा। एक ही पैकेज में आपको कई जगहों पर घुमाया जाने वाला है, इसलिए यह टूर पैकेज बेस्ट है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही है, इसके बारे में आप विस्तार से पढ़ सकती हैं।

दक्षिण भारत यात्रा पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस पैकेज की टिकट बुक करने से पहले जान लें कि फीस में सभी खर्चों को ऐड नहीं किया गया है। इन जगहों पर अगर किसी लोकेशन एंट्री फीस लगती है, तो आपको अलग से पैसे देने होंगे। इसके अलावा बोटिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी पैसे पैकेज फीस से अलग देने होंगे। साथ ही आपको इसमें लोकल गाइड का भी ऑप्शन नहीं दिया गया है।
पैकेज 12 रात और 13 दिनों का है।

  • जिसमें आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी। घूमने के लिए आपको शेयरिंग बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज की शुरुआत दुमका, हंसडीहा, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर जं. और किऊल जं से होगी।
  • 14 जुलाई 2026 से आप इस पैकेज से यात्रा कर पाएंगी।

दक्षिण भारत यात्रा की पैकेज फीस क्या है?

पैकेज टिकट बुक करने वाले यात्री ध्यान रखें कि अलग-अलग लोकेशन से ट्रेन के चलने का समय अलग-अलग है। आप अपने शहर से ट्रेन के चलने की जानकारी लेने के बाद ही पैकेज टिकट बुक करें। इससे आपको यात्रा करना आसान होगा।

  • इस पैकेज में प्रति व्यक्ति के हिसाब से फीस तय नहीं की गई है।
  • आप इकोनॉमी क्लास का पैकेज टिकट बुक करेंगी, तो फीस 25,400 रुपये होगा।
  • स्टैंडर्ड क्लास का टिकट प्राइस 45,550 रुपये है।
  • वहीं कम्फर्ट जोन का टिकट प्राइस 55,500 रुपये है।

इस पैकेज में सभी तरह के भोजन जैसे सुबह की चाय, नाश्ता, लंच और डिनर की सुविधा शामिल हैं। साथ ही यात्रियों के लिए दुर्घटना यात्रा बीमा भी दिया जा रहा है। पैकेज में प्रोफेशनल और मिलनसार टूर एस्कॉर्ट्स की सुविधा भी मिलेगी और जरूरी मदद के लिए IRCTC टूर मैनेजर पूरे टूर के दौरान साथ रहेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific, irctc official website