Delhi Yamuna Cruise Ticket Price: अगर इस वीकेंड आप फैमिली के साथ दिल्ली में कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो अब आपके पास एक शानदार ऑप्शन आ गया है। दिल्ली में अब यमुना नदी पर क्रूज सफारी शुरू हो गई है। जी हां, अब आप भी अपनी फैमिली के साथ 6 किलोमीटर लंबी क्रूज राइड का मजा ले सकती हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने Namo Yamuna Cruise Safari का उद्घाटन किया था।

टिकट प्राइस कितना है? (Delhi Yamuna Cruise Ticket Price)

यमुना क्रूज का टिकट सिर्फ 500 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। फैमिली के साथ घूमने के हिसाब से यह बजट फ्रेंडली है। बच्चों के साथ एक अलग एक्सपीरियंस के लिए यह कीमत बिल्कुल सही है।

image credit- instagram (officialrekhagupta)

टाइमिंग और कितनी देर की राइड? (Delhi Yamuna Cruise Timming)

क्रूज की राइड करीब 40 मिनट की होगी। सर्विस रोज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। आप अपनी सुविधा के अनुसार सुबह की ठंडी हवा में या शाम को सनसेट के समय राइड का मजा ले सकती हैं।

रूट कौन सा होगा? (Delhi Yamuna Cruise Route)

क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा। यह दूरी करीब 5 से 6 किलोमीटर की है। भविष्य में बोट्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका आनंद ले सकें।

टिकट बुकिंग कैसे करें? (How To Book Delhi Yamuna Cruise Ticket)

टिकट की बुकिंग दिल्ली टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट से की जा सकती है। वीकेंड पर भीड़ ज्यादा हो सकती है, इसलिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर लेना ही समझदारी होगी।

image credit- instagram (officialrekhagupta)

क्रूज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

यह क्रूज इलेक्ट्रिक बोट्स पर चलेगा, जिससे प्रदूषण नहीं होगा और यह इको-फ्रेंडली टूरिज्म को बढ़ावा देगा। बोट में सेफ्टी जैकेट, जीरो डिस्चार्ज वाले बायो-टॉयलेट और अनाउंसमेंट सिस्टम की सुविधा होगी। ऑपरेटर रोज कम से कम 4 ट्रिप चलाएगा।

क्रूज के पास और क्या मिलेगा?

क्रूज सर्विस के पास एक रिक्रिएशन जोन भी बनाया जा रहा है। इसमें म्यूजिकल फाउंटेन, फूड कोर्ट, एडवेंचर स्पोर्ट्स और शॉपिंग एरिया होगा। यानी एक ही जगह घूमना, खाना और शॉपिंग, सब कुछ हो जाएगा।

इस वीकेंड अगर आप दिल्ली में ही फैमिली के साथ कुछ यादगार करना चाहती हैं, तो यमुना क्रूज बेस्ट प्लान है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- instagram (kapilmishra_ind)