IRCTC ने पुरी टूर पैकेज का जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी है। ओडिशा में स्थित पुरी शहर को भगवान जगन्नाथ का घर माना जाता है। पुरी में मशहूर जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से यात्रा का प्लान बनाते हैं। इस पैकेज में आप पुरी की ऐतिहासिक जगहों के साथ-साथ कोणार्क का सूर्य मंदिर भी देखने जा पाएंगी। यह ओडिशा के फेमस मंदिर में से एक है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया गया है। इस पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं और पैकेज का बजट क्या है, इसके बारे में पूरी जानकारी आप यहां पढ़ सकती हैं।
पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
- इस पैकेज में आपको 4 रात और 5 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज यात्रा केवल बेंगलुरु से ही शुरू होगी।
- पैकेज की शुरुआत 23 जून से हो रही है, इसलिए ध्यान रखें कि आप इससे पहले यात्रा नहीं कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज कोज SBR037 है और पैकेज का नाम PURI- KONARK RAIL TOUR PACKAGE EX BENGALURU है।
पैकेज फीस क्या है?
- पैकेज में आपको 3AC कोच में टिकट मिलेगी।
- प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22,950 रुपये।
- 2 यात्रा साथ यात्रा कर रही हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,310 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रही हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14,420 रुपये है।
इस पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?
- 3A क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलेगी।
- पुरी में 2 रातों के लिए नाश्ते के साथ रहने की सुविधा भी दी जाएगी।
- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार AC गाड़ी से आस-पास घुमाया जाएगा।
- पुरी में प्रति व्यक्ति प्रति दिन 01 लीटर पीने का पानी मिलेगी।
- यात्रा बीमा, टोल, पार्किंग और GST का खर्च शामिल है।
इस तरह पूरी होगी यात्रा
- Day 1- बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:40 बजे ट्रेन लें।
- Day 2- शाम 6:00 बजे खुर्दा रोड पहुंचेंगे। यहां गाड़ी मिलेगी, जिससे आप पुरी जाएंगी। पुरी में रात बिताएंगे।
- Day 3- नाश्ते के बाद, पुरी जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और वापस होटल आएंगे।
- दोपहर बाद कोणार्क के लिए जाएंगे। यहां चंद्रभागा बीच और फिर कोणार्क सूर्य मंदिर घूमेंगे। अब रात बिताने के लिए पुरी होटल वापस आएंगे। आने-जाने और घूमने के लिए गाड़ी मिलेगी।भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-pinterest
