रेलवे के गुजरात टूर पैकेज बुक करने से पहले यात्रियों को इसमें मिल रही सुविधाओं पर नजर डाल लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आपको खर्चों के बारे में पता चल जाता है। टूर पैकेज निजी हो या सरकारी, कुछ प्लान ऐसे होते हैं, जिसमें आपको खाने-पीने या आने-जाने की ट्रेन टिकट पर अलग से खर्च करना पड़ता है। ऐसे में कई पैकेज में फीस देने के बाद भी ऊपर से अलग खर्चा हो जाता है। गुजरात के इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद और पुणे सहित कई शहरों से हो रही है। अगर आप हैदराबाद से यात्रा का प्लान कर रही हैं, तो सिकंदराबाद से दोपहर 3 बजे ट्रेन लेनी होगी, जो आपको अगले दिन वडोदरा सुबह 11 बजे पहुंचाएगी। यहां आपको रेलवे स्टेशन से कैब की सुविधा मिलेगी, जो होटल तक लेकर जाएगी।
गुजरात टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
गुजरात के इस पैकेज का नाम SUNDAR SAURASHTRA है। यात्री ध्यान रखें कि पैकेज में आने-जाने के लिए ट्रेन टिकट का खर्च शामिल किया गया है। गुजरात में आपको जहां भी घुमाया जाएगा, उसके लिए आपको कैब की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, तय लोकेशन पर ही आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा, इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद, कल्याण, पुणे, सिकंदराबाद और सोलापुर 8 जुलाई से हो रही है।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- पैकेज कोड SHR066 है।
- पैकेज में आपको वडोदरा, अहमदाबाद, द्वारका और सोमनाथ घूमने का मौका मिलेगा।
- 8 जुलाई को पैकेज की शुरुआत होने के बाद आप हर बुधवार को इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा हर यात्री को मिलेगी।
गुजरात टूर पैकेज की फीस क्या है?
पैकेज में 3AC और स्लीपर कोच में सफर करने का मौका मिलेगा। अगर आप बजट में यात्रा करना चाहती हैं, तो स्लीपर कोच वाला पैकेज ऑप्शन चुन सकती हैं। इसके साथ ही ध्यान रखें कि 5 से 11 साल के बच्चों के लिए भी पैकेज फीस अलग से देनी होगी।
- 2 यात्री एक साथ 3AC कोच में यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 30640 रुपये है।
- अगर स्लीपर कोच में सफर करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27740 रुपये है।
- 3 यात्री एक साथ 3AC कोच का टूर पैकेज बुक करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27050 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस भी अलग-अलग है। 3AC कोच में बच्चों के लिए पैकेज फीस 21250 रुपये है और स्लीपर कोच में 18340 रुपये देने होंगे।
- रेलवे की आधिकारक वेबसाइट से टिकट बुकिंग करना मुश्किल नहीं है, आप घर बैठे बुकिंग कर सकती हैं।
Image credit- magnific, irctc official website
